Advertisement

Rashifal 26 June 2025: आज इन लोगों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 26 June 2025: आज इन लोगों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 26 जून 2025 गुरुवार का दिन (26 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि
आज के दिन आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.घर परिवार में सुख शांति रहेगी.संचित धन राशि में वृद्धि होगी .सेहत बीच में थोड़ा शिथिल हो सकते हैं.ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों में सफलता हासिल करेंगे.पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा.कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे.तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे.

🌹-वृषभ राशि
आज के दिन आप पुराने नुकसान से सीख लेने का प्रयास भी करेंगे परंतु निर्णय लेने के अंतिम समय फिर गलती को दौहराएँगे.नौकरी में आपको पदान्नति की संभावना रहेगी .धन लाभ के लिए किसी की सहायता की आवश्यकता होगी.कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है.नई चुनौतियों के लिए तैयार रहें.परिस्थिति के अनुकूल ढलें और तनाव से बचें.

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे .ऑफिस में नए कार्य की रूपरेखा बनेगी .ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी.रिलेशनशिप की गलतफहमी को बातचीत के जरिए सुलझाएं. बिना सोचे-समझे कुछ भी न बोलें. लाइफ पार्टनर के संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करें. धैर्य बनाए रखें और क्रोध से बचें. 

🌹-कर्क राशि
आज के दिन किसी भी प्रकार के विवाद से बचें.किसी भी प्रकार के झगड़े में तुरंत प्रतिक्रिया न दें.शांत रहें .साथी से अपनी फीलिंग्स ईमानदारी से व्यक्त करें.सिंगल जातक नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें.नए कार्यों की शुरुआत करने के शुभ रहेगा.रिलेशनशिप की गलतफहमियों को बातचीत के जरिए सुलझाएं.

🌹-सिंह राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा .घर के बुजुर्ग आपके हटी स्वभाव के परेशान होंगे .महिलाये आज घर साज सज्जा में व्यस्त रहेंगे.मन प्रसन्न रहेगा. यह कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने का आदर्श समय है.मानसिक तनाव से बचें. अचानक से कुछ खर्चा हो जाने पर आपको मानसिक तनाव हो सकते हैं .अपने काम पर फोकस करें.इससे हर क्षेत्र में तरक्की के मार्ग खुलेंगे.

🌹-कन्या राशि
आज के दिन आप कार्यों के प्रति सजग रहेंगे .सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आपको किसी महत्व पूर्ण कार्य के लिए आमंत्रित किया जा सकता है.करियर में सफलता हासिल होगी. धन का प्रबंधन होशियारी से करें.कार्यों की चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे. भावनाओं में उतार-चढ़ाव संभव है. जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा. 

🌹-तुला राशि
आज के दिन काफ़ी व्यस्त रहेंगे .सरकारी नौकरी में पदोन्नति के योग हैं .पैतृक सम्पत्ति से लाभ होगा.स्वास्थ्य में सुधार आएगा.आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ संभव है.कार्यों में जल्दबाजी से बचें.व्यवस्थित ढंग से सभी काम निपटाएं.भावुक न हों.काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है.

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन धर्म कर्म के प्रति अधिक रुचि बढ़ेगी.महिलाये आज परोपकर करने की कोशिश करेंगी.ऑफिस में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा.माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.भूमि और भवन संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें .फैमिली के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करें.विदेश यात्रा के योग बनेंगे.अगर आप नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो यह उत्तम समय है.

🌹-धनु राशि
आज के दिन शारीरिक दृष्टि कोन से उतार चढ़ाव वाला रहेगा .शरीर में कुछ न कुछ परिवर्तन हो सकते हैं.महिलाये पारिवारिक वातावरण में शांति बनाने का प्रयास करेंगी.अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें. रोजाना योग व मेडिटेशन करें.शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे.घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है. प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा.

🌹-मकर राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा.आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.धन की आमद भी बढ़ेगी .वाणी पर संयम रखें.हेल्दी डाइट मेंटेन करें.रोजाना योग और एक्सरसाइज करें.आज ऑफिस में कार्यों की चुनौतियों बढ़ सकती है.लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा. पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा.करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे.

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .धन लाभ के नए मौके मिलेंगे. आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. घर के जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करना चाहिए.

🌹-मीन राशि
आज के दिन मेहनत से सफलता प्राप्त होगी.नौकरी में पदोन्नति होगी .संतान की उन्नति होगी.जीवनसाथी के सहयोग प्राप्त होंगे.स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें. निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. फैमिली का सपोर्ट मिलेगा.शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement