राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 25 मई 2025 रविवार का दिन (25 May 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
मेष राशि
आज के दिन बेहतरीन रहेगा .प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी .कोर्ट व कचहरी के कामों की उकावट दूर होगी .स्तिति मनोनुकूल रहेगी. कारोबार में लाभ होगा .नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे .घर परिवार की चिंता दूर होगी. धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे .समाज में मान सम्मान बढ़ेगा संतान के स्वस्थ को लेकर चिंतित रहे सकते हैं .
वृषभ राशि
आज के दिन आपके लिए सही रहेगा .बेवजह किसी से विवाद होने से बचें .कोई शुभ सूचना मिल सकते हैं .स्वस्थ का पाया कमजोर रहेगा. ठंडी वस्तुएं परहेज करें .वाणी मधुर रखें .आर्थिक लेनदेन में आज खास सावधानी बरतें .आज आपको ऐसी बात पता चल सकती है जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है.आज कुछ ऐसे प्रस्ताव भी आपके पास आएंगे जो लुभावने होंगे लेकिन इनके पीछे नुकसान छिपा होगा.इसलिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना करें.
मिथुन राशि
आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा .आज दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें .भूमि भवन में निवेश करने से लाभ मिलेगा .सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी.राजनीति से जुड़े जातकों के लिए दिन प्रभावी रहेगा .एक जगह नहीं रुकेगा.किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा.आपके उन कार्यों में गति आएगी जो रुके हुए थे और किन्ही कारणों से आगे नहीं बढ़ रहे थे.आज आप नया कारोबार शुरू कर सकते हैं. सड़क पार करते समय सावधान रहें .
कर्क राशि
आज आपके व्यवहार में गुस्से की अधिकता रहेगी.नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे .पुराने किए हुए कार्यों से आपको लाभ मिलने वाला है.अचानक धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं.पुराने मित्र से मुलाक़ात होगी .अगर आप रोजगार की तलाश में हैं तो आज का दिन किसी अवसर की तरह है.वाणी पर नियंत्रण रखें .
सिंह राशि
आज कुछ ऐसे लोगों से भी आपकी भेंट होगी जो भविष्य में आपके काम आने है .सामाजिक दायरा बढ़ेगा .महिलाओं को जिद्दी स्वभाव कुछ समय के लिए परेशान कर सकते हैं .पैसों के लेन-देन में भी आज आपको सावधानी बरतनी है.आज किसी को उधार देने से बचें .मन धार्मिक अनुष्ठान के प्रति आकर्षित होगा .स्वस्थ पर ध्यान रखें .
कन्या राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .भूमि व भवन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी .संतान के प्रति भी चिंताएं कम होंगी.आज खुद से बातें करें और अपनी क्षमताओं को जानें.आर्थिक मामलों में आप थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे.बेरोजगारी दूर होगी .आप समझौते के लिए भी तैयार रहें.जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है.
तुला राशि
आज सामाजिक कार्यों में आप हिस्सा लेंगे.किसी प्रब्गावस्सली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा.जीवनसाथी के सहयोग प्राप्त होगा .जल्दबाजी न करें.आज सोच समझ कर किया गया निवेश लाभ देने वाला है.आज कार्य तो पूर्ण होंगे लेकिन अचानक आपको ऐसे कार्य करने पड़ सकते हैं जिनके लिए आपने पहले से नहीं सोचा होगा.
वृश्चिक राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे.बिजनेसमैन लोगों के लिए आज बिजनेस में विस्तार करने का दिन है.ध्यान रहे आज आपका मन चंचल बना रहेगा.एक जगह नहीं टिकेगा.मन को थोड़ा एकाग्र करने की कोशिश करें.ध्यान रहे आज जीवन साथी के साथ बेवजह के तनाव हो सकते हैं.
धनु राशि
आज आपके सोचे हुए कार्यों में गति आएगी और आपके कार्य पूर्ण होंगे.आज व्यापार के प्रस्ताव भी आपके लिए आने के योग दिखाई दे रहे हैं.आज लेन-देन के समय सचेत रहने की आवश्यकता है.प्रसन्नता तथा उत्साह मैं वृद्धि होगी .जोखिम न उठाएं .प्रमाद से बचें .किसी भी कार्य में अति उत्साह ठीक नहीं है.गुस्से पर काबू रखें और हंसते रहें.
मकर राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे .विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा .किसी आबंदाउत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा .जैसे कर्म आप करेंगे ऐसा ही फल आपको आज मिलने वाला है.आज अपने मन की बातों को छिपाने का समय नहीं है.अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का समय है. पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है.संतान की ओर से चल रही चिंताएं कम होंगी.
कुम्भ राशि
आज आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.आज की गई मेहनत लंबे समय तक आपके काम आने वाली है.लगातार प्रयास से सभी कार्यों में सफलता मिल जाएगी.कारोबार में लाभ होगा .धन प्राप्ति सुगम होगी .संगीत आदि में रुचि बढ़ेगी .आज खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे.
मीन राशि
आज किसी अनजान व्यक्ति से आपको मदद मिल सकती है.आज वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतनी आवश्यक है.अपने करीबी मित्र से विवाद हो सकता है.रुका हुआ धन वापस मिल सकते हैं .शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड इत्यादि से मननीकुल लाभ प्राप्त करेंगे .विवेक का उपयोग करें .प्रतिष्ठा वृद्धि होगी .आज अनैतिक और गैर कानूनी कार्य भी आप कर सकते हैं इसलिए सावधानी जरूरी है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.