राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 25 जुलाई 2025 शुक्रवार का दिन (25 July 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज के दिन शुभ फलदायी रहेगा.कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुरूप ही लाभ होगा इसलिए व्यर्थ के कार्यो में पड़कर समय खराब करने से बचे.उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा.आकस्मिक खर्च परेशान करेंगे. धन की उगाही के कारण विवाद हो सकता है.लंबी यात्रा की योजना बनेगी लेकिन यथा संभव बचे अन्यथा बीमार पड़ सकते है.शरीर के अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी.सामाजिक गतिविधिओं में पूरा समय नहीं दे सकेंगे .
🌹-वृष राशि
आज का दिन मिश्रित रहेगा.कार्य क्षेत्र पर लाभ की जगह उलझने बढ़ने से मेहनत करने से कतराएंगे.परिवार के सदस्यों के साथ वाणी के कटुता से दूर रहें.रुका हुआ धन मिलने की संभावना रहेगी.सरकार विरोधी निषेधात्मक कार्यो से बचे. आर्थिक लाभ आज ना के बराबर होगा ऊपर से आकस्मिक खर्च बढ़ने से हताशा होगी.फिजूल खर्च से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी.तीखे एवं मादक पदार्थ के सेवन से बचें उदर सम्बंधित रोग हो सकते है.
🌹-मिथुन राशि
आज नए कार्य में निवेश करने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा.सेहत के प्रति लापरवाही न करें.आज शेयर मार्किट में निवेश भविष्य के लिए लाभदायी रहेगा. आज भाई-बंधुओं अथवा सांझेदार के साथ व्यापार एवं घर के महत्त्वपूर्ण विषयो पर चर्चा होगी लेकिन आपका सनकी स्वभाव बनती बात को बीच मे बिगाड़ सकता है.परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन अथवा इसकी रूप रेखा बनेगी.
🌹-कर्क राशि
आज व्यापार में आय एवं खर्च बराबर रहने से बचत नहीं कर पाएंगे. धर्म कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी.नौकरी पेशा जातकों को मेहनत का फल मिलेगा सम्मान में वृद्धि होगी. आज थोड़े परिश्रम में अधिक लाभ कमा सकते है इसके लिये आलस्य एवं लापरवाही स्वभाव से निकालनी होगी.कार्य क्षेत्र पर महत्त्वपूर्ण सौदे हाथ से ना निकल जाए इसका ध्यान रखे.आय के नवीन मार्ग खुलेंगे .परिवार में किसी बात को लेकर व्यर्थ बहस हो सकती है.
🌹-सिंह राशि
आज का दिन बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना रहेगा.आर्थिक रूप से दिन प्रसन्नता दायक रहेगा अकस्मात धन की आमद होने पर भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे. कार्यालय तथा व्यावसायिक आज कम ही समय दे पाएंगे फिर भी यहाँ का सहयोगी वातावरण मिलने से अधूरे कार्य कुछ विलंब से पूर्ण हो जाएंगे.परिजन भी कई दिनों के बाद आपके कार्य की सभी प्रशंशा करेंगे.बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा.
🌹-कन्या राशि
आज किसी भी नए कार्य का आरंभ ना करें आर्थिक विषयक पूर्व निर्धारित कार्यो को भी आज टालना ही बेहतर रहेगा.बनते कार्यो में विघ्न आने से बौखलाहट की स्थिति बनेगी. आपकी वाणी एवं व्यवहार से किसी का दिल दुखी ना हो इसका ध्यान रखें आकस्मिक क्रोध से बचे अन्यथा स्नेहीजनों से संबंधों में कटुता आएगी.आज प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. स्वयं अथवा किसी प्रेमीजन की बीमारी पर आकस्मिक खर्च हो सकता है.
🌹-तुला राशि
आज के दिन किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे .स्वभाव में परोपकार की भावना रहने से किसी के कार्य को जल्दी से मना नही कर पाएंगे जिससे अपने ही कार्यो में विलंब होगा.व्यापार सामान्य रहेगा धन की आमद खर्च अनुसार हो जाएगी लेकिन आज फिजूल खर्चो में अधिकता आएगी जिससे बजट प्रभावित होगा.दान-पुण्य के अवसर आएंगे.संध्या के समय रमणीय-पर्यटक स्थल पर भोजन एवं मनोरंजन रोमांचित करेगा.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन विदेश सम्बंधित मामलो में अधिक सफल होने की सम्भवना है.व्यवसायी वर्ग आज आलस्य से भरे रहेंगे कार्य क्षेत्र पर मन मारकर कार्य करेंगे लेकिन इनको आयत-निर्यात से अच्छा लाभ हो सकता है.विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए आगे के मार्ग प्रशस्त होंगे.दोस्त और परिवार सहयोगात्मक वातावरण से आत्मविश्वाश बढ़ेगा.घर मे किसी सदस्य की शंकालु प्रवृति कुछ समय के लिये परेशान कर सकती हैं.मनोरंजन पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा.
🌹-धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा.धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.यात्रा पर जाने के योग हैं.आज नौकरी व्यवसाय में लाभ के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है.नौकरी-व्यवसाय में परिवर्तन का विचार भी मन में उठ सकता है.आर्थिक दृष्टिकोण से दिन निराशाजनक रहेगा धन की आमद के हिसाब से खर्च दुगना होगा.परिवारजनों के साथ बैठकर पुराने महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा करेंगे लेकिन.
🌹-मकर राशि
आज आर्थिक हो या व्यवहारिक किसी भी कार्य मे जोखिम लेने से बचे खासकर आज किसी की जमानत भूल कर भी ना ले अन्यथा बदनामी होने का भय है.किसी परिचित से धोखा मिलने की भी सम्भवना है.उधार संबंधित आर्थिक लेन-देन से बचें. कोर्ट-कचहरी के कार्यो को आज ना करें.पूँजी निवेश के कार्यो में हानि हो सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी .परिजनों को भी आज मन का भेद ना दें.
🌹-कुंभ राशि
आज आपकी परोपकार की भावना फलीभूत होगी पूर्व में किसी की सहायता करने का फल प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में अवश्य मिलेगा.कोर्ट कचहरी में आपको सफलता मिलेगी .जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे वसमे अन्य की तुलना में कम समय मे अधिक लाभ कमा लेंगे प्रत्येक क्षेत्र से आज आपको आशाजनक मिलेगा.नौकरी में आत्मविश्वाश के साथ कार्य करेंगे.परंतु आज किसी भी प्रकार के सरकारी दस्तावेज ना करवाये.पत्नी पूर्ण सहयोग मिलेगा .
🌹-मीन राशि
आज प्रातः से ही किसी कार्य को लेकर दुविधा में फंसे रहेंगे.पैतृक संपत्ति के मामलों में सावधानी बरतें .किसी आसपडोसी अथवा स्वजनं से झड़प होने पर मन की एकाग्रता भंग होने से निर्णय शक्ति की कमी रहेगी.कार्य क्षेत्र पर आज मन कम ही लगेगा.शारीरिक और भावनात्मक रूप से मन प्रसन्न रहेगा .परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बन सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.