Advertisement

Rashifal 25 February 2025: आज मंगलवार का दिन इन राशि के जातकों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 25 February 2025: आज मंगलवार का दिन इन राशि के जातकों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजुमदार

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 25 फरवरी 2025 मंगलवार का दिन (25 February 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष  राशि
आज के दिन आप की कार्य प्रणाली से अधिकारी संतुष्ट रहेंगे, निजी जीवन में आज व्यस्तता रहेगी. समझ और संभालकर कार्य करें सफल रहेंगे. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. विरोधी सक्रिय रहेंगे. विद्युत उपकरण पर खर्च बढ़ेगा. कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी. यात्रा लाभदायक रहेगी. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. कीमती वस्तुएं संभशेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ प्राप्त करेंगे. 

🌹- वृष  राशि
आज के दिन प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. कोर्ट कचहरी संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी. परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. चिंता और तनाव रहेंगे. जल्दबाजी न करें. विवाद को बढ़ावा न दें. वाणी पर संयम रखें. अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं. 

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा. स्वास्थ का पाया कमजोर रहेगा. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. कारोबार में वृद्धि होगी. शेयर मार्केट से लाभ होगा. व्यापार ठीक चलेगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. समय की अनुकूलता का लाभ लें. यात्रा लाभदायक रहेगी. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें. पारिवारिक चिंता रहेगी. 

🌹-कर्क राशि
आज के दिन मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा. प्रसन्नता मैं वृद्धि होगी. नौकरी में पदोन्नति होगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी. रछनात्मक कार्य सफल रहेंगे. जल्दबाजी से नुक़सान हो सकते है. आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी. व्यापार लाभदायक रहेगा. प्रसन्नता में वृद्धि होगी. मान-सम्मान मिलेगा. थकान व कमजोरी रहेगी. किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी. 

🌹-सिंह राशि
आज के दिन मानसिक तनाव रहेगी. मेहनत अधिक होगी. क़ीमती वस्तु संभालकर रखें. विवाद को बढ़ावा न दें. धार्मिक कार्यों में भाग लेने की मौका मिलेगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. पार्टनर का सहयोग मिलेगा. दुष्टजनों से सावधान रहें. तीर्थ यात्रा की योजना बनेगी. कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें. 

🌹-कन्या राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा. निवेश शुभ रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. मान सम्मान मिलेगा. मित्रों का सहयोग कर पाएंगे. जोखिम उठाने का साहस कर सकेंगे. चिंता तथा तनाव रहेंगे. बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय होगी. लेन देन में सावधानी बरतें. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. फालतू खर्च होगा. विवाद को बढ़ावा न दें. चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. 

🌹-तुला राशि
आज के दिन उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. आत्मसम्मान बना रहेगा. भूले बिसरे साथियों से मुलाक़ात होगी. पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा. बुद्धि का प्रयोग करें. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. व्यापार लाभदायक रहेगा. भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. मानसिक बेचैनी रहेगी. सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक व्यय होगा. कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. शत्रु पस्त होंगे. 

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे. घर परिवार में सुख शांति रहेगी. क़ीमती वस्तु संभालकर रखें. स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. समय की अनुकूलता का लाभ लें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है. जोखिम न उठाएं प्रसन्नता रहेगी. किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं. 

🌹-धनु राशि
आज के दिन आपको नौकरी में प्रभाव बड़ेगा. पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा. मित्रों के साथ घूमने जाने की योजना बनेगी. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा. प्रसन्नता में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. रोजगार मिलेगा. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. कानूनी अड़चन सामने आएगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. बेचैनी रहेगी. व्यर्थ दौड़धूप रहेगी. 

🌹- मकर राशि
आज के दिन मिला जुला रहेगा. सेहत का आज ध्यान रखें. मेहनत अधिक होगी. लाभ के अवसर टलेंगे. मानसिक बेचैनी रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा, लाभ होगा. कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, गुम हो सकती है. विवाद के बढ़ावा न दें. बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें. किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है. 

🌹- कुंभ राशि
आज के दिन घर परिवार में मांगलिक कार्यों के आयोजन करने से समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. वाणी पर संयम बरतें. व्यापार लाभदायक रहेगा. निवेश शुभ रहेगा. ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा. घर-बाहर सुख-शांति रहेगी. भाग्य का साथ रहेगा. प्रमाद न करें. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. मेहनत का फल मिलेगा. मित्रों का सहयोग कर पाएंगे. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. 

🌹मीन राशि
आज के दिन घर में सुख समृद्धि लेकर आ सकता है. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी, आत्मसम्मान बना रहेगा. बुद्धि का प्रयोग करेंग. कार्य में सफलता मिलेगी. पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement