राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 24 जून 2025 मंगलवार का दिन (24 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज के दिन सभी सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद भी आप इस आनंद को प्राप्त नहीं कर पाएंगे .भूमि और भवन के निर्माण में देरी हो सकते हैं.घर में सुख शांति रहेगी.कार्य क्षेत्र पर आज आप अपने मनकी करेंगे सहकर्मीयो के नाराज होने से कुछ समय के लिये अव्यवस्था रहेगी लेकिन जल्द ही सुधर भी जाएगी.आज किसी भी कार्य मे निवेश करने से पहले सोच विचार कर निर्णय लें .आकस्मिक धन लाभ होगा आज .
🌹-वृष राशि
आज के दिन आपको पारिवारिक अथवा व्यावहारिक दबाव के चलते कोई नापसंद कार्य करना पड़ेगा परन्तु इससे बाद में संतुष्टि ही होगी. व्यवसायी वर्ग आज धैर्य का परिचय देंगे धन कमाने की लालसा तो रहेगी परन्तु इसके लिये ज्यादा भाग-दौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे. धन लाभ कुछ इंतजार के बाद काम चलाऊ हो ही जायेगा. पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा.घर के बुजुर्गो से मन की बात कहने से मन प्रसन्न रहेगा .
🌹-मिथुन राशि
आज भी दिन स्वस्थ शिथिल रहने वाले हैं.महिलाओं के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव रहेगा.आज भाग्यौन्नति के योग बनेगें.कारोबार में लाभ होगा .आज कार्य क्षेत्र पर अन्य लोगो की गलती का लाभ आपको मिलेगा. सार्वजनिक क्षेत्र पर भी स्वयं की अलग पहचान बनाएंगे. स्वभाव में नरमी एवं व्यवहारिकता रहने से नए लाभ के संबंध आसानी से बना सकेंगे.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन आप अधिकांश समय असमंजस की स्थिति में रहेंगे .पुराने नुकसान से सीख लेने का प्रयास भी करेंगे परन्तु निर्णय लेने के अंतिम समय फिर गलती को दोहराएंगे. कार्य क्षेत्र पर नौकरो की गतिविधि संदिग्ध रह सकती है नजर रखें.यात्रा के दौरान किसी व्यक्ति से विवाद हो सकते हैं, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकते हैं .धन लाभ के योग हैं .आज लोग सहायता भी अहसान जता कर करेंगे.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन आप अनैतिक कार्यों से दूर रहें .व्यवसाय में अचानक उछाल आने से धन लाभ आज बिना मेहनत किये बैठे बिठाये ही हो जाएगा.सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आपको किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के लिये आमंत्रित किया जा सकता है.धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आपको अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करना होगा .ससुराल पक्ष से भी लाभ होने की सम्भवना है.आज विदेश संबंधित कोई भी कार्य हानि करा सकता है सोच समझकर ही करें.
🌹-कन्या राशि
आज का दिन वाणी और व्यवहार में परिवर्तन लाने की कोशिश करें.सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्यो के लिये आज दिन उपयुक्त है इसके बाद विघ्न आने लगेंगे. कार्य व्यवसाय में भी बड़ो का सहयोग मिलने से आसानी रहेगी.स्वस्थ मैं उतार चढ़ाव वाले स्तिति रहेगा.रुका हुआ धन प्राप्त होगा आज .पैतृक संपत्ति से लाभ होगा पारिवारिक माहौल में धैर्य की कमी के कारण थोड़ी तना-तनी हो सकती है फिर भी स्थिति नियंत्रण में ही रहेगी.
🌹-तुला राशि
आज आप धर्म-कर्म के प्रति कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे घरेलू अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य इस वजह से लंबित हो सकते है.कार्य क्षेत्र पर भी अन्य दिन की अपेक्षा कार्य विलंब से चलेंगे मंदी भी रहेगी.आर्थिक स्थिति आज धन की आमद कम एवं खर्च अधिक होने से दयनीय रहेगी.आज आपके द्वारा कोई परोपकार भी होगा जसका लाभ सम्मान के रूप में लंबे समय तक मिलेगा.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .कार्य व्यवसाय के लिए दिन सामान्य ही रहेगा कार्यो के प्रति लचीला व्यवहार आशाजनक लाभ से वंचित रखेगा. संध्या के आस-पास धन लाभ तो होगा परन्तु उधारी के व्यवहार भी अधिक रहने से बचत नही कर सकेंगे. आज धार्मिक अथवा अन्य सामाजिक कार्यो पर भी खर्च करना पड़ेगा.मित्र अथवा निकट संबंधियों से शुभ समाचार प्राप्त होगा.
🌹-धनु राशि
आज का दिन आपको व्यावसायिक कार्यो के साथ ही कानूनी मामलों में भी विजय दिलाएगा.आज घर के सदस्यों के स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें .समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो से मेल जोल बढेगा आपकी छवि भी सार्वजनिक क्षेत्र पर धनवानों जैसी बनेगी भले अंदर से कुछ और ही रहे.व्यवसायी वर्ग के दिन उत्तम रहेगा.अकस्मात कार्य आने से मित्र रिश्तेदारी में जाना पड़ेगा .आज आप अपने बजट में रहकर ही कार्य करेंगे जिससे आर्थिक विषमताओं का सामना नही करना पडेगा.
🌹-मकर राशि
आज आपका मन जल्द से किसी कार्य को करने का नही करेगा एवं जिस कार्य को करेंगे उसे करते हुए भी किसी से कलह होगी.महिलाये आज शांत ही रहेंगी परन्तु किसी के छेड़ने पर चुप नही रह सकेंगी लेकिन घरेलू कार्य भी बिगाड़ सकती है.जीवनसाथी के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा .कार्य क्षेत्र पर अधिकारी सहकर्मी से भी नोकझोक होने की सम्भवना है.
🌹-कुंभ राशि
आज के दिन मिला जुला रहेगा .लोग अपना भार आपके ऊपर डालेंगे इस वजह से दिनचार्य में तालमेल बैठाना मुश्किल होगा.कार्य क्षेत्र पर आज पुराने सामान अथवा पुराने अनुबंध से धन लाभ होगा.नए कार्य का आरंभ आज सोच विचार कर ही करें.आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी.महिलाये आज घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगी हल्की थकान एवं कमजोरी की समस्या से परेशान होंगी.
🌹-मीन राशि
आज का दिन धार्मिक यात्रा पर जाने के योग है .आज जिसकी उधर देने से बचें .सार्वजनिक क्षेत्र पर किसी गुप्त कारण से खुल कर व्यवहार नही कर सकेंगे.पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा .सेहत अच्छी बनी रहेगी .धन लाभ आवश्यकता के समय हो जाएगा परन्तु ले देकर ही.कारोबारियों के लिए आज दिन शुभ है .
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.