Advertisement

Rashifal 24 December 2024: धनु और कुंभ वाले रहे सतर्क, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 24 December 2024: धनु और कुंभ वाले रहे सतर्क, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 24 दिसंबर 2024, मंगलवार का दिन (24 December 2024) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा....

🌹-मेष राशि
आज के दिन मिलनसार बनकर काम करना चाहिए अन्यथा आरामसे नहीं बैठ पाएंगे आप.क़र्ज़ लेकर कोई काम नहीं कीजिए आज .स्वस्थ पहले से बेहतर रहेगा .पुराने मित्र से मुलाक़ात होगी.आपका आज का दिन प्रशासनिक कार्य में निकल सकता है. अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है. दिन के अंत में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. माता पिता के साथ किसी कार्य को लेकर विवाद हो सकता है.आपको अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिलने का योग बन रहा है. 

🌹-वृषभ राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा. भोग विलास के वस्तुओं पर पैसा खर्च होगा .किसी राजनीतिक व्यक्ति का सहयोग आपके लिए लाभकारी साबित होगा .आप ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे. संतान पक्ष की शिक्षा के संबंध में कोई निर्णय लेंगे.जीवनसाथी और संतान पक्ष के लिए उनकी पसंदीदा चीजों की खरीदारी कर सकते हैं. परिवार में नए कार्य के लिए आपसी सहमति बन सकती है.किसी परिजनों के कारण समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी .

🌹-मिथुन राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. आपको शुभ समाचार और आर्थिक लाभ मिलने का योग बन रहा है. परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें.आज आप जहां भी निवेश करेंगे आपको सफलता जरूर मिलेगी. शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन दिन के अंत का उत्तरार्ध अच्छा रहेगा. ससुराल पक्ष से भी आपको आर्थिक मदद मिलने की संभावना है. 

🌹-कर्क राशि
आज का दिन आर्थिक और मानसिक रूप से कठिन रहेगा. नौकरी में उच्चाधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा .बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे .आपको अपने काम के लिए कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. संतान पक्ष की शिक्षा को लेकर चिंतितहो सकते हैं और किसी नए स्थान पर जा सकते हैं. घर पर मेहमान आ सकते हैं. धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं. किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के चलते लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. 

🌹-सिंह राशि
आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, साथ ही पदोन्नति होने का भी योग बन रहा है. जीवनसाथी और माता-पिता के बीच चली आ रही अनबन के कारण पारिवारिक जीवन परेशानी भरा हो सकता है. संपत्ति में निवेश कर सकते हैं लेकिन सावधानी से करना होगा. परिजनों के  साथ बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं. 

🌹-कन्या राशि 
आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपको कोई समाचार प्राप्त हो सकता है. लंबे समय से प्रतीक्षित कार्य पूरा होने की संभावना है. किसी कार्य से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है. किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे चल कर लाभदायक साबित होगी. पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा, पुराने विवाद सुलझेंगे और परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है. 

🌹-तुला राशि
आज का दिन अति महत्वपूर्ण रहने वाला है. काम में सफलता मिलेगी और परिवार में चले आ रहे सभी विवाद सुलझेंगे. जीवनसाथी व माता पिता के लिए उपहार खरीदेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. परिजनों को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा. वाहन चलाने में भी सावधानी बरतें. 

🌹-वृश्चिक राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. यदि आप कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं तो उसमे आपको सफलता हासिल होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने का योग बन रहा है.अपने विरोधियों से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आप सफल होंगे. परिवार की खुशी के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं और प्रॉपर्टी में निवेश भी कर सकते हैं, जो भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा. 

🌹-धनु राशि
आज का दिन नुकसानदेय रहने वाला है. आपको कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, जिस कारण आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. आज कोई दुर्घटना घटित हो सकती है. आज कोर्ट केस में नुकसान उठाना पड़ सकता है. परिवार में विवाद हो सकते हैं. वाणी पर संयम रखना होगा. अपनी किसी भी योजनाओं को आज लागू ना करें, अन्यथा भविष्य में नुकसान हो सकता है. 

🌹-मकर राशि
आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहने वाला है. आज आपको शनि की साढ़े साती से लाभ मिलेगा. जीवन में चले आ रहे सभी पुराने विवाद खत्म होंगे और अत्यधिक आर्थिक लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में नया पद या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. पारिवारिक विवाद और संपत्ति संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा. 

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन मिश्रित रहने वाला है. किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं आज .स्वस्थ आछा रहेगा .नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. परिवार में चले आ रहे विवाद खत्म होंगे. परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा. व्यापार की योजना बनेगी जो भविष्य में अत्यधिक लाभदायक साबित होगी. किसी संपत्ति में बड़ा निवेश कर सकते हैं.

🌹-मीन राशि
आज का दिन ठीक ठाक रहेगा.अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे लेकिन अपेक्षित सफलता हासिल नहीं हो सकेगी.मानसिक तनाव दूर होने से रिलेक्स महसूस करेंगे.जीवन में चले आ रहे पुराने विवाद सुलझ जाएंगे. संतान पक्ष की शिक्षा को लेकर मन चिंतित रहेगा.आज के दिन अपनी वाणी पर संयम रखना होगा.कर्ज का योग बन रहा है.

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement