Advertisement

Rashifal 23 October 2024: मिथुन वालों के लिए मिलाजुला रहेगा दिन, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 23 October 2024: मिथुन वालों के लिए मिलाजुला रहेगा दिन, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 23 अक्टूबर 2024 बुधवार का दिन (23 October 2024) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

मेष
मेष राशि के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी है. मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात का अवसर मिलेगा. वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन लाभ में वृद्धि करेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. घर-बाहर शांति रहेगी. बड़े अधिकारी से मनमुटाव नुकसानदायक रहेगा. क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें. नए संबंध से भाग्य चमकेगा. सामाजिक सम्मान मिलेगा. शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ेंगे. आय में वृद्धि होगी.

वृष
वृष राशि के जातक आज दिन सावधानी से बिताएं. पुराना रोग उभर सकता है. आलस हावी रहेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक परिश्रम करना पड़ेगा. सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोपभाजन बनना पड़ सकता है. सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा. नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है.

मिथुन
मिथुन राशि के लोगों का दिन आज मिलाजुला रहेगा. किसी से सोच-समझकर बोलें. स्वास्थ्य आज नरम गरम रहेगा. लंबे समय से रुका कार्य पूर्ण होने के योग हैं. उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. पहले पहर में छुटपुट लाभ की संभावना है. नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे. कोई भी व्यवसाय छोटा या बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में समझिए.

कर्क
कर्क राशि के लोग आज अपने आप में मस्त रहेंगे. किसी भी निर्णय करने में विवेक का प्रयोग करें. जोखिम के कार्य टालें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. विवादों को बढ़ावा न दें. किसी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें. आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी. आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब होंगे.

सिंह
सिंह राशि के लोगों को मित्रों का सहयोग मिलेगा. खानपान सयंमित रखें. साधु-संतों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा. आज शत्रुओं के षड्यंत्र, लोक विवाद से बचने का प्रयास करें. अनावश्यक दुश्चिन्ताओं से मन क्षुब्ध रहेगा. नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी. सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा. किसी अनजान से आज लेनदेन न करें.

कन्या
कन्या राशि का दिन आज मिश्रित रहेगा. जोखिम के कार्य टालें. यात्रा का योग बनेगा. कामकाज में तत्परता से लाभ होगा. स्वजनों से सुख मिलेगा. रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा. विपरीत परिस्थिति में क्रोध हो तो उसपर काबू रखें. सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं.

तुला
तुला राशि के जातकों के मन को किसी के व्यवहार से ठेस पहुंच सकती है. भ्रम की स्थिति बन सकती है. किसी भी अपरिचित पर अंधविश्वास न करें. आलस हावी रहेगा. पद और अधिकार की महत्त्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी. समस्याओं के सही समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी. दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है. व्यावसायिक शिथिलता और गृह प्रपंच से मन क्षुब्ध रहेगा.

वृश्चिक
वृश्चिक राशि का दिन आज कुछ विशेष करके दिखाने की उधेड़बुन में बीतेगा. परिवार में मांगलिक अनुष्ठान होने के योग हैं. आध्यात्मिक उन्नति के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. अधिकारी वर्ग से अच्छी निभेगी. किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज बन सकती है. नेगेटिव विचारों से बचें. शाम के वक्त संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है.

धनु
धनु राशि का दिन आज मिश्रित रहेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. मौज मस्ती के लिए दूर की यात्रा पर निकल सकते हैं. आपका मजाक दूसरे पर भारी पड़ सकता है. किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा. इससे आपका विश्वास धर्म और अध्यात्म में बढ़ेगा. रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें.

मकर
मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ साबित हो सकता है. आज बड़ी-बड़ी कल्पनाओं को सिद्ध होते हुए देख सकते हैं. आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है. दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी. पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा. दिन के उत्तरार्ध में अतिथियों के अचानक आगमन से व्यय भार बढ़ेगा.

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा. उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी. वाहन या भूमि खरीदने या फिर स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है. सांसारिक सुख भोग और घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है.

मीन
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में आज का दिन व्यतीत होगा. किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है. किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement