राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 23 मई 2025 शुक्रवार का दिन (23 May 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा. इस दिन स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. आज अनैतिक कार्यों से ख़ुद को दूर रखें. किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है. आज कोई मित्र या रिश्तेदार आपके पास आ सकता है. किसी भी कठिन समस्या का समाधान आसानी से मिल जाएगा. बड़ों की सलाह मानें. निवेश के लिए यह एक अच्छा समय है .
🌹-वृषभ राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं. घर परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी. आज के दिन समस्याओं का समाधान ढूंढ लेंगे. घर में खुशी का माहौल रहेगा. दिन की शुरुआत व्यावसायिक समस्याओं को सुलझाने से हो सकती है. प्रतियोगिता में जीत मिल सकती है.मेहनत से काम करें. आपको आसानी से सफलता मिलेगी.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन नौकरी पेशा और व्यवसायी को भी महंत का फल मिलेगा सम्मान में वृद्धि के साथ आय के नए अवसर मिलेंगे .सेहत अच्छी रहेगी .आर्थिक लाभ हो सकता है, रुपये-पैसे के मामले में फायदा मिलेगा.दूसरों की भावनाओं को समझें और अच्छा व्यवहार करें, इससे लाभ होगा.दूसरों की बात सुनने से आज आपको फायदा मिल सकता है.आपकी योजनाएं सफल होंगी.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन धन और संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी. बेरोज़गारों को थोड़ा प्रयास करने पर रोजगार उपलब्ध हो सकता है .खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे और इन मौकों का फायदा उठाएं, अपनी क्षमता साबित करें.इस बात का ध्यान रखें कि जीवन में मौके बार-बार नहीं आते.आर्थिक और करियर के मामले में आपको लाभ मिलेगा .
🌹-सिंह राशि
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा, खुशी का अनुभव होगा.स्वस्थ रहने की कोशिश करें .किसी से बहस या विवाद में जीत हो सकती है.व्यापार के मामले में आपको किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है. आज के दिन काम के कानूनी पहलुओं पर ध्यान दें.जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे .आज आपको धन और सम्मान के मामले में लाभ होगा, योजनाएं सफल होंगी.
🌹-कन्या राशि
आज का दिन शुभ रहेगा, आपको धन के मामले में लाभ होगा और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी.आज आपको कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं.घर के अधूरे कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा. आज आप शाम के समय अपने प्रिय के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं.आज व्यापार में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें.काम पर ध्यान दें और उसे पूरी लगन से करें.
🌹-तुला राशि
आज के दिन परिस्थितियां आपके अनुकूल रहने से लाभ के कोई अवसर मिलेंगे .घर में सुख के साधनों मैं वृद्धि होगी.पुराने कर्ज चुकाने में सफल होंगे.कुछ जरूरी सामान की खरीदारी में पैसे खर्च हो सकते हैं, बजट का ध्यान रखें और फालतू खर्च से बचें.ऐसी चीजें न खरीदें जो आपके लिए फिलहाल काम की नहीं हैं.नए विचारों को सराहा जाएगा और इससे आपको लाभ मिल सकता है.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन परिजनों से किसी पुरानी बात को लेकर शिकायत रहेगी .आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ हो सकता है.आपका दिन काफी व्यस्त रह सकता है. दिन के पहले भाग में जरूरी चीजों पर ध्यान देना और जवाब देना पड़ सकता है.कोई पुराना दोस्त आपको आज अचानक मिल सकता है.आस पास के वातावरण में आज प्रसन्नता रहेगी .
🌹-धनु राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा.आज ऑफिस में आपको कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं, रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी.शाम को जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं, घर के बड़ों से बहस करने से बचें और उनकी राय सुनें, इससे फायदा मिलेगा.इसके अलावा परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है.
🌹-मकर राशि
आज के दिन आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी.भूमि भवन के मामले में सफलता मिल सकती है. मन में नई ऊर्जा का संचार होगा. ऑफिस में आज आप किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित रहेंगे.दिल की बात कहने का यह सही समय है.प्रमोशन या वेतन वृद्धि की बात बन सकती है, उत्साह पर नियंत्रण रखें.
🌹-कुंभ राशि
आजका दिन मिला जुला रहेगा. दिन के पहले भाग में लाभ के योग बन रहे हैं. नौकरी में लाभ और सम्मान मिलेगा. जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं. किसी पुराने साथी से मुलाकात होगी. सेहत का पाया कमजोर रहेगा. ऐसे में सेहत का विशेष ध्यान रखें. पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है.
🌹-मीन राशि
आज आपकी इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं. आज आप को कोई परेशान नहीं कर सकेगा. विरोधियों की आलोचना पर बिल्कुल भी ध्यान न दें.धन लाभ के योग बन रहे हैं. निवेश में लाभ हो सकता है. आज सामाजिक दायरे में आपका प्रभाव बढ़ेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.