Advertisement

Rashifal 23 March 2025: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ.. पढ़ें आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 23 March 2025: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ.. पढ़ें आज का अपना राशिफल

ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजुमदार

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 23 मार्च 2025 रविवार का दिन (23 March 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा.


🌹- मेष राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा. अतीत से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फ़ैसला आपको प्राप्त हो सकता है, जल्दबाजी न करें. वाणी पर नियंत्रण रखें. शेयर मार्केट म्यूचुअल फंड से जुड़े हुए लोगों को निवेश करने से पहले सावधान रहें. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी.

🌹-वृष राशि
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा, पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है. आर्थिक मामलों में जोखिम न लें. शारीरिक कष्ट संभव है. पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है. नई आर्थिक नीति बन सकती है. कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा. जीवन साथी के सहयोग प्राप्त होगा.

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन घर परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी. धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. धार्मिक कार्य में मन लगेगा।लाभ के अवसर हाथ आएंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. निवेशादि करने का मन बनेगा. विवेक से कार्य करें, लाभ होगा. शत्रु सक्रिय रहेंगे. परिवार की चिंता बनी रहेगी. कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें.

🌹- कर्क राशि
आज के दिन शुभ समाचार प्राप्त होंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. आय में निश्चितता बनी रहेगी. लेन देन में सावधानी रखें. सन्तान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. धनागम होगा. प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें. वाणी पर नियंत्रण रखें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें, व्यवसाय ठीक चलेगा. 

🌹-सिंह राशि
आज के दिन नजदीकी लोगों से मुलाकात होगी, व्यर्थ की चिंता आपकी शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकता है. संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी. स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी. पारिवारिक चिंता रहेगी. अज्ञात भय सताएगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें.

🌹-कन्या राशि
आज आपके जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा. रुक रुक कर  धन लाभ होगा. धन घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे. ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा. आय के साधनों में वृद्धि होगी. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.

🌹-तुला राशि
आज के दिन पार्टी व पिकनिक के अवसर मिलेंगे. किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी. घर परिवार में खुशी का आगमन होगा. यात्रा सफल रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में संतोष रहेगा. पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. 

🌹- वृश्चिक राशि
आज के दिन घर के बुजुर्ग कि मदद मिलेगी. आमजन लोगों से संपर्क रहें. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. पुराना रोग उभर सकता है. दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है. विवाद से क्लेश संभव है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें. व्यवसाय ठीक चलेगा, आय बनी रहेगी.

🌹- धनु राशि
आज के दिन पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. पुराने विवाद सुलझेंगे और परिवार में कोई नए सदस्य का स्वागत होगा. कानूनी अड़चन सामने आएगी, अज्ञात भय सताएगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. प्रयास सफल रहेंगे. पराक्रम बढ़ेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे.

🌹- मकर राशि
आज के दिन वर्तमान ग्रह स्तिति के अनुसार शुभ रहेगा. लाभ के योग बन सकते है. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. घर में अतिथियों का आगमन होगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं. शेयर मार्केट से लाभ होगा. बाहर जाने का मन बनेगा. बड़ा काम करने की योजना बनेगी. 

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन जीवनशेली में कुछ सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. सुख के साधनों पर व्यय होगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. निवेश शुभ रहेगा. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. सट्टे व लॉटरी से दूर रहें. नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है. चोट व रोग से बचें, यश बढ़ेगा. बेचैनी रहेगी. जल्दबाजी न करें.

 🌹-मीन राशि
आज के दिन आपको रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे, जीवनसाथी के सहयोग प्राप्त होगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय बनी रहेगी. आज माता को शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. घरेलू मामले में वाणी पर नियंत्रण रखें. संतान से खुशखबरी मिलेगी. किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें. चिंता और तनाव रहेगा. 

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement