Advertisement

Rashifal 23 June 2025: सिंह राशि वालों को व्यापार में होगा लाभ, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 23 June 2025: सिंह राशि वालों को व्यापार में होगा लाभ, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 23 जून 2025 शनिवार का दिन (23 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

मेष राशि
आज के दिन आप पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा शांति से व्यतीत करेंगे .नौकरी पेशा करने वाले जातकों आज कार्य क्षेत्र पर असुरक्षित महसूस करने वाले हैं.विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति अधिक आकर्षण बेवजह परेशानी का कारण बनेगा.प्रेम प्रसंगों में किसी ग़लतफ़हमी के कारण अचानक दूरी आ सकती है.मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं .धन सम्बंधित व्यवहारों के कारण असहजता रहेगी. 

वृष राशि
आज के दिन धार्मिक यात्रा अथवा दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे परन्तु व्यावसायिक क्षेत्र पर विलम्ब के कारण अनुबंध हाथ से निकल सकता है इसको ज्यादा महत्त्व भी नहीं देंगे. आज व्यवसाय अथवा अन्य जोखिम वाले कार्यों में निवेश निःसोंकों होकर कार्य मैं निवेश करने से बचें .पारिवारिक वातावरण गरिमामय रहेगा लोग आपके पारिवारिक आचरण की मिसाल देंगे. 

मिथुन राशि
आज के दिन किसी के ऊपर जल्दी विश्वास करना हानि कराएगा सावधान रहें.पिता के स्वास्थ्य की उन्नति होगी .नौकरी पेशा में पदोन्नति होगी .धन सम्बंधित व्यवहार देख-भालकर एवं लिख कर ही करें.व्यवसाय आज आशा के अनुकूल नहीं रहेगा परन्तु खर्च अधिक रहने से आर्थिक संतुलन प्रभावित होगा.सेहत का ध्यान रखें .गृहस्थ में भी धन खर्च करने पर ही सुख की प्राप्ति हो सकेगी.

कर्क राशि
आज के दिन किसी के ऊपर आवश्यकता से अधिक निर्भर रहना हानि करा सकता है.कार्य व्यवसाय में आज किसी से धोखा मिलने की भी सम्भावना है सतर्क रहें.व्यवसाय आशा के.विपरीत रहेगा फिर भी बीच-बीच में थोड़ा बहुत धन प्राप्त होने से कार्य चलते रहेगे.आलस्य एवं लापरवाही के कारण कार्यो में विलम्ब होने से अधिकारियो की डांट सुननी पड़ेगी.आज अधिक धैर्य का परिचय दें. 

सिंह राशि
आज के दिन आप अति ईर्ष्यालु प्रवृति से ग्रसित रहेंगे.हर कार्य में संदेह करना सहकर्मियो को अखरेगा. व्यापार में लाभ की संभावनाएं तो रहेंगी परन्तु आपकी व्यवहार शून्यता के चलते आर्थिक लाभ विलम्ब से होगा अथवा निरस्त भी हो सकता है.परिवार के बड़े सदस्य आपकी मनोदशा को समझ आज शांत ही रहेंगे.नौकरी पेशा जातक कार्यो को जल्द पूर्ण करने के कारण गलती कर सकते है. 

कन्या राशि
आज के दिन परिवार में किसी महिला के कारण ग़लतफ़हमी से विवाद हो सकता है.धन लाभ के योग हैं .सन्तानो का व्यवहार विपरीत रहेगा. परन्तु दोपहर के बाद का समय लाभ दिला सकता है इसके लिए व्यवसाय को पूरा समय देना आवश्यक है. कार्य क्षेत्र पर हास्य के अवसर मिलने से मन को राहत मिलेगी.आज मित्रो अथवा अन्य कारणों से यात्रा पर्यटन यथा संभव टालने का प्रयास करें दुर्घटना हो सकती है. 

तुला राशि
आज के दिन किसी के कहे में आकर कोई अनैतिक कार्य ना करें.कार्य व्यवसाय में भी आज प्रलोभन के अवसर मिलेंगे जिनमे शीघ्र लाभ हो सकता है परन्तु भविष्य में इनका दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा. व्यावसायिक क्षेत्र पर लाभ पाने के लिए व्यवहारिकता काम आएगी इसलिए स्वभाव में नरमी रखें. विरोधी आपके प्रयासों को विफल कर सकते है. 

वृश्चिक राशि
आज के दिन आप जोड़-तोड़ की नीति अपनायेंगे.आज जल्दबाजी से किसी काम में निवेश करने से पहले आपको सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी.आर्थिक कारणों से किसी से झगड़ा भी हो सकता है शांत व्यवहार से काम् चलाएं. स्वभाव में कामुकता अधिक रहेगी विपरीत लिंगीय के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाएंगे सतर्क रहे हानि हो सकती है. 

धनु राशि
आज आप अपने किये सभी कार्यो में संतोष रखेंगे.विशेषकर  महिलाएं परिवार में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी धन सम्बंधित समस्याओं को सुलझाने में भी सहयोग करेंगी. आज आप लाभ-हानि के चक्कर में ज्यादा नहीं पड़ेंगे लेकिन सुखोपभोग की मानसिकता अवश्य रहेगी.स्नेहीजन से आनंददायक भेंट रहेगी.पड़ोसियों से किसी कारण बहस हो सकती है जिसका कोई परिणाम नहीं निकलेगा.

मकर राशि
आज के दिन आप अपना ध्यान आवश्यक कार्यो पर एकाग्र करने का प्रयास करें अन्यथा जहाँ लाभ होना है वहां हानि मिलेगी.वाणी पर नियंत्रण रखें .मौज-शौक पर अधिक खर्च रह सकता है. धन लाभ लापरवाही के चलते आगे के लिए टलेगा.व्यवसाय में निवेश अतिआवश्यक होने पर ही करें. लेन देन में सावधानी रखें .स्वयं अथवा परिजन की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है. 

कुंभ राशि
आज के दिन जितना संभव हो स्वयं की देखरेख में कार्य संपंन्न करवाये.सेहत में भी उतार चढ़ाव आने से कार्य प्रभावित हो सकते है उदर शूल अथवा अन्य पेट सम्बंधित व्याधि के कारण असहजता बनेगी.पारिवारिक सदस्य अथवा रिश्तेदार से प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे .महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक खर्चीली रहेंगी. सरकारी एवं जमीनी कार्य आगे के लिए टलेंगे जिससे समय एवं धन नष्ट होगा. 

मीन राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे.आज लाभ की संभावना बनते बनते अनिर्णय की स्थिति के कारण बिगड़ सकती है कार्यो को अधिक ध्यान से करना आवश्यक है.लाभ पाने के लिए अधिक परिश्रम एवं मन को एकाग्रचित रखना पड़ेगा.प्रतिस्पर्धी अतिरिक्त प्रलोभन देकर आपके बनते कार्य को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे फिर धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो ही जाएगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement