राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 23 जुलाई 2025 बुधवार का दिन (23 July 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..
🌹-मेष राशि
आज के दिन कला मैं आपकी रुचि बढ़ेगी .मन में कल्पना की तरंगें उठेगी .आय में बढ़ोतरी होगी .रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे .कार्य में यश की प्राप्ति होगी .अधिक व्यय रहेगा. यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा. आज आप जल्दी धन कमाने के लिए गलती योजना में पैसे लगाने से बचें सतर्क रहें. लेने देने में सावधानी बरतें.आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी. कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ महसूस करेंगे.
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन कार्यक्षेत्र पर मैं वाद विवाद के कारण तनाव हो सकते हैं .वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें .मन प्रसन्न रहेगा .आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं. तनाव कम होगा. मनोबल बढेगा. नव ऊर्जा का संचार होगा.आज आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे.धर्म कर्म में विश्वास बढ़ेगा .दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर मानसिक तनाव दे सकती हैं.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे .वाहन सावधानी पूर्वक चलाए .जीवनसाथी और परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान रखें .आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा. धन का अकस्मात लाभ होगा.धन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. ससुराल पक्ष से लाभ होगा.भाग-दौड़ रहेगी.लंबी यात्रा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है. धर्म मार्ग का अनुसरण होगा.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन परिवार में सुख शांति बनी रहेगी .मन प्रसन्न रहेगा .घर परिवार में पूजा पाठ के आयोजन होंगे .आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें. कभी-कभी अपने जीवनसाथी के बात मान लेना चाहिए .आज अपने पार्टनर के सेहत का ध्यान रखें .सन्तान के लिए समय अनुकूल रहेगा .अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन पुराने मित्रों मिलेंगे .जिसे आप चाहते हों उसे दिल की बात कह दें ताकि वह आपको प्यार से मिल सके .नौकरी में आपको सफलता मिलेगी .कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी. पुराना काम बनेगा. साझेदारी से फायदा होगा. आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी. स्वास्थ में ताजगी बनी रहेगी.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन किसी से पैसों की लेन देन न करें और किसको उधार न दें .अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है.अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें. किसी का भला करने के चक्कर में आप ख़ुद परेशानी में आ सकते हैं .आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है.धन का लाभ होगा. कार्य में नई योजना बनेगी. किसी प्रियजन से मिलाप होगा.
🌹-तुला राशि
आज आपके दिन मिला जुला रहेगा .दूर-समीप की यात्रा होगी. व्यय बढेगा. परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा. विरोधी शांत होंगे. धन का लाभ होगा. आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है. आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी. धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा. आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा.
🌹-वृश्चिक राशि
आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे .आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं. दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा.दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है.आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा.
🌹-धनु राशि
आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे .धन का लाभ होगा. परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. व्यापार से लाभ होगा. आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं. शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रूमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है. साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी.
🌹-मकर राशि -आज आपके धार्मिक और मांगलिक कार्यों में बिजी रहने की संभावना है.घर में रिश्तेदार के आने से मन प्रसन्न रहेगा .आज आपकी कारोबारी यात्रा में लाभ संभव है. चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे.आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे. तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें. नए काम का प्रस्ताव मिलेगा परीक्षा में सफल होंगे.
🌹-कुंभ राशि
आज के दिन अनुकूल रहेंगे .धार्मिक स्थल पर यात्रा करने के योग बनेंगे .करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे. स्वास्थ्य का लाभ होगा. यात्रा से थकावट महसूस करोगे. आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है. अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें. नई तकनीक का प्रयोग करके खूब लाभ कमाएंगे.
🌹-मीन राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे .आज उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी .आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान हो सकती है.अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें. किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी. कारोबार से लाभ होगा. जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.