Advertisement

Rashifal 22 May 2025: इन लोगों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 22 May 2025: इन लोगों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 22 मई 2025 गुरुवार का दिन (22 May 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि
आज के दिन मंगलमय रहेगा.कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा.किस्मत का साथ मिलेगा,कम प्रयास से ही अधिक सफलता मिल जाएगी.आज किसी असहाय की मदद करने से खुशी मिलेगी .कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते है.

🌹-वृषभ राशि
आज के दिन भागदौड़ से भरा रहेगा .साझेदारी के काम में संभलकर रहें वर्ना नुकसान हो सकता है .धन लाभ के योग बन रहे हैं .किसी को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है .मांगलिक कार्यों में खर्च होगा. विरोधी सक्रिय होंगे.कारोबार में विस्तार होगा. नए मित्र बनेंगे.धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. 

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे .ख़ुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करेंगे .धर्म के प्रति समर्पित रहेंगे .करियर के प्रति सजग रहें .पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा. किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे. व्यापार में परिवर्तन के योग है. ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे.

🌹-कर्क राशि
आज जातक पूरे दिन सक्रिय रहेंगे .जिस काम में आप लगे हैं उसमे फल आवश्य मिलेगा .मित्रों और सहकर्मिओं से सहयोग मिलेगा .अपने प्रोफेशन से आप न खुश है, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी. जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा. कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है.

🌹-सिंह राशि
आज के दिन आप आपनी बातों पर अमल करें .आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी .अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लायें. विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा. नौकरी बदलने के योग बन रहे है. किसी की सिफारिश से काम बन सकता है.

🌹-कन्या राशि
आज के दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा .भाई-बहन  के रिश्तों में मधुरता रहेगी .एक दूसरे के साथ अच्छे व्यवहार करेंगे .हितकारी समय चल रहा है.सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा.महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते है. नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे.समय पर कार्य करना सीखें.

🌹-तुला राशि
आज आपको अपने करियर के संबंध में किसी निपुण सलाहकार की सलाह की आवश्यकता का चुनाव करते समय सावधानी बरतनी होगी .समय की अनुकूलता का आभास होगा. परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है. जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते है. न्यायपक्ष मजबूत होगा.

🌹-वृश्चिक राशि
आज का दिन मिला जुला रहेगा .रिश्तेदारों के साथ समय व्यतीत करेंगे .मन दुविधायुक्त रहेगा .दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा. जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें. लेन-देन में सावधानी रखें. पुराने मित्रों से भेंट होगी. निवेश से लाभ संभव है.

🌹-धनु राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .गलतफहमी हो तो फ़ोरन खुलकर बात करें .समाज में मान सम्मान बढ़ेगा .कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा. समय अपने पराये की पहचान करा देगा. जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आयेगा. वाहन सुख संभव है. यात्रा हो सकती है.

🌹-मकर राशि
आज के दिन सफलता मिलेगी .क़ीमती वस्तुओं के प्रति आकर्षण बढ़ेगा .क़ीमती समान संभालकर रखें .आप की चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे. किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें उसके प्रति समर्पित रहें, तो ही आप सफल होंगे. शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें.न्यायपक्ष कमजोर रहेगा.

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन भूमि संबंधी मामलों में सावधानी बरतें .शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें .समय रहते कार्यों को पूर्ण करें. लंबे समय स्वं भूमि संबंधी कार्य रुका हुआ है, उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे है.समय रहते कार्यवाही करें. अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

🌹-मीन राशि
आज के दिन थकावट भरा रहेगा .आज किसी को उधार देने से बचें .आज के दिन की शुरुआत कुछ मीठा खाकर करें .पिता का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा .किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिये. हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी. घरेलू खर्च बढ़ेंगे. पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है. जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement