Advertisement

Today Horoscope 22 March: आज नवरात्रि पर इन राशियों के लिए होगा संघर्ष भरा दिन, जानिए अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज नवरात्रि का पहला दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
Today Horoscope 22 March: आज नवरात्रि पर इन राशियों के लिए होगा संघर्ष भरा दिन, जानिए अपनी राशि का हाल

Jyotishacharya Pritika Majumdar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः 22 मार्च बुधवार को ग्रहों की दशा और आपकी राशि की स्थिति क्या संयोग पैदा कर रही है. चलिए जानें आर्थिक स्थिति से लेकर करियर, स्वास्थ्य और परिवार संग कैसा रहेगा आपका दिन.

मेष राशि के लिए आज का  उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:.'

🌷 पठन-पाठन में मन लगेगा. दूर यात्रा की योजना बन सकती है. मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा. वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. अपनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. बेचैनी रहेगी. धनार्जन सुगम होगा.
 
👉🌷वृषभ राशि के लिए आज का  उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:.'

🌷वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है. पुराना रोग उभर सकता है. दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी. पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी. आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी. तनाव रहेगा.
 
👉🌷मिथुन राशि के लिए आज का उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:.'

🌷आज धन का निवेश न करें. शत्रु नतमस्तक होंगे. विवाद को बढ़ावा न दें. प्रयास सफल रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है. व्यवसाय ठीक चलेगा. चोट व रोग से बाधा संभव है. फालतू खर्च होगा. मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा. प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी न करें. 
 
👉🌷कर्क राशि के लिए आज का  उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:.'

🌷लेन-देन में सावधानी रखें. शारीरिक कष्ट संभव है. परिवार में तनाव रह सकता है. शुभ समाचार मिलेंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है. व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रमाद न करें.
 
👉🌷सिंह राशि के लिए आज का  उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:.'

🌷रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. सट्टे व लॉटरी से दूर रहें. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है. आय में वृद्धि होगी. प्रसन्नता में वृद्धि होगी. पारिवारिक चिंता बनी रहेगी.
 
👉🌷कन्या राशि के लिए आज का  उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:.'

🌷अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. किसी विवाद में उलझ सकते हैं. चिंता तथा तनाव रहेंगे. जोखिम न उठाएं. घर-बाहर असहयोग मिलेगा. अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा. आय में कमी हो सकती है.

👉🌷तुला राशि के लिए आज का  उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:.'

🌷 बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. सामाजिक प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. बेचैनी रहेगी. थकान महसूस होगी. वरिष्ठजन सहयोग करेंगे.
 
👉🌹वृश्चिक राशि के लिए आज क उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:.'

🌷नई आर्थिक नीति बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अपनों का सहयोग मिलेगा. कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है. समय का लाभ लें. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. नेत्र पीड़ा हो सकती है. कानूनी बाधा आ सकती है. विवाद न करें.
 
👉🌷धनु राशि के लिए आज का उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:.'

🌷बेचैनी रहेगी. चोट व रोग से बचें. काम का विरोध होगा. तनाव रहेगा. कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे. पूजा-पाठ में मन लगेगा. तीर्थयात्रा की योजना बनेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. प्रमाद न करें.
 
👉🌷मकर राशि के लिए आज का  उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:.'

🌷आज धन का निवेश न करें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. विवाद से क्लेश संभव है. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें. अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है. तनाव रहेगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे.
 
👉🌷कुंभ राशि के लिए आज का  उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:.'

🌷कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है. कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे. अपनों से सहयोग मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी. मातहतों से संबंध सुधरेंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. धन प्राप्ति सुगम होगी. ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है. जल्दबाजी न करें.

👉🌷मीन राशि के लिए आज का  उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:.'

🌷भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी. रोजगार में वृद्धि होगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें. प्रमाद न करें. शारीरिक कष्ट संभव है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. कुबुद्धि हावी रहेगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement