राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 22 मार्च 2025 शनिवार का दिन (22 March 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा. जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बना रहेगा .घर परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी .कार्य स्थल पर धन लाभ होगा .कार्यक्षेत्र में सक्रियता से काम करेंगे, जिससे प्रदर्शन में सुधार होगा और धन लाभ के योग हैं.
🌹-वृषभ राशि-आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे .सजगता से काम लेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे .घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा .सुख-साधनों पर धन खर्च होगा. सेहत का ध्यान रखें और जीवनसाथी के साथ मिलकर घर की व्यवस्था में सहयोग करेंगे. कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने से लाभ होगा .व्यस्तता भरा दिन रहेगा. कार्यक्षेत्र और घरेलू मामलों पर ध्यान देना होगा. विरोधियों से सतर्क रहें. कारोबार में लाभदायक दिन रहेगा, लेकिन प्रतिद्वंद्वियों से चुनौती मिल सकती है. भूमी भवन में निवेश करने से लाभ होगा .
🌹-कर्क राशि
आज के दिन जो भी काम करेंगे उसका फ़ायदा आगामी वित्तीय वर्ष में मिलेगा .परिश्रम आज अधिक करना पड़ेगा परोंतु फल मिलने मैं थोड़ा समय लगेगा .धनार्जन होगा और कुटुंबों का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम, संतान और व्यापार में अच्छा समय रहेगा.घर में माता की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ आ सकती है .
🌹-सिंह राशि
आज के दिन महिलाओं को अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें .महिलायें घर परिवार में सुख सुविधा बना कर रखें .सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में अच्छा समय रहेगा. आपने वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें .
🌹-कन्या राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा. घर में अथवा किसी अन्य या रिश्तेदार के कारण तनाव हो सकते है .कार्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान रखें .आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए अवसर प्राप्त होंगे. जोखिम व जमानत के कार्य टालें .लेन देन में सावधानी बरतें .
🌹-तुला राशि
आज का दिन शुभ रहेगा. व्यवसायी वर्ग को आज कोई नया अवसर प्राप्त होगा जिससे व्यापार अच्छा चलेगा .नौकरी पेशा लोगों को आज अपने कार्यों में सफलता मिलेगी .अतिरिक्त घरेलू कामकाज के कारण आज आप व्यस्त रहेंगे .रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और धन लाभ के योग हैं.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन नकारात्मक विचारों को लेकर सावधान रहें.आज आप किसी काम में व्यस्त रहेंगे.किसी के बहकावे में आकर आप कुछ ग़लत फ़ैसले लेने से बचें.रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
🌹-धनु राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आज के दिन घर परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा .संतान के विवाह के प्रस्ताव आ सकते है .कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुसार फल मिलेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन सेहत का ध्यान रखें.घर के वातावरण बहतर रहेगा .
🌹-मकर राशि
आज का दिन शुभ रहेगा. आज के दिन दूर से किसी रिश्तेदार के आने से मन प्रसन्न रहेगा .समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी .आपनी ज़िम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे .आपने सेहत के प्रति सचेत रहें .आर्थिक लाभ के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
🌹-कुंभ राशि
आज के दिन घर में मानसिक रूप में मजबूत रहेंगे .घर परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी .जीवनसाथी से संबंध मजबूत बनेंगे .आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. नए निवेश के लिए समय अनुकूल है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. कोई व्यक्ति आपकी नाजायज़ लाभ उठा सकते है .
🌹-मीन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा. घर परिवार में बुजुर्ग का सहयोग मिलेगा .आज धन प्राप्ति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे है .कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी. सेहत का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्च से बचें.धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी .मन में प्रसन्नता रहेगी.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर