राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 22 जून 2025 रविवार का दिन (22 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
मेष राशि
आज के दिन मांगलिक कार्यों में खर्च होगा.धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.रिस्तों में बदलाव आएगा .कारोबार में उन्नति होगी.आपकी अविवेकी कार्यशैली रहने से आपसी विवादों को बढ़ने से रोक नही पाएंगे .सरकारी अथवा किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद संबंधित कार्य संभव आज टालें. घर मे किसी ना किसी की दवा पर खर्च होगा.
वृष राशि
आज के दिन लोग आपसे सर्फ आपने मतलब के लिए जुड़ेंगे .पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा .किसी रिश्तेदार की मदद से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं .व्यापार में परिवर्तन के योग हैं .ससुराल पक्ष से सुखद समाचार मिलेंगे.आज का दिन आपको आकस्मिक धन लाभ करा कर आश्चर्यचकित करेगा. पारिवारिक वातावरण भी परिजनों की मांग मान लेने से प्रसन्न रहेग.आज खर्च करने के लिए आपको सोचना नही पड़ेगा फिर भी व्यर्थ खर्च ना हो इसका भी ध्यान रखें. सेहत उत्तम रहेगी लेकिन अकस्मात क्रोध आएगा.
मिथुन राशि
आज के दिन आपके लिये साधारण रहेगा.नौकरी वालो से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेंगे लेकिन मन की इच्छा आज प्रकट ना करें निराशा मिलेगी. सरकारी कार्य मे कागजी कमी रुकावट डालेगी. आपका हृदय नरम रहेगा अपना काम छोड़कर अन्य की सहायता करेंगे.जीवनसाथी के सहयोग प्राप्त होंगे .दोपहर बाद चक्कर आने पेट मस्तिष्क संबंधित समस्या खड़ी होगी. परिजनों से संबंध ठीक होंगे.
कर्क राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा.स्वभाव से चंचल रहेंगे लेकिन अन्य लोगो के ऊपर इसका अनुकूल प्रभाव पड़ेगा लोग आपके सानिध्य में हल्कापन अनुभव करेंगे.कार्य क्षेत्र पर कोई भी काम निश्चित समय पर नही होगा.आप घर मे सुख सुविधा बढ़ाने पर विचार करेंगे निकट भविष्य में इनके ऊपर खर्च होगा.महिलाओं को गृहस्थी में तालमेल बैठाने में अधिक मशक्कत करनी पड़ेगी.
सिंह राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .जल्दी से किसी काम को करने का मन नही बनेगा जिससे अधिकांश कार्य दुपहर बाद तक लटके रहेंगे.पूर्व में की गई गलतियों का भय बना रहेगा.वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा .महिलाओ का मिजाज भी आज बिगड़ा रहेगा लेकिन किसी के भड़काने पर ही विवाद करेंगी.कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था को सुधारने की असफल कोशिश करेंगे लापरवाही अधिक करेंगे.
कन्या राशि
आज दिन का आरंभ शुभ कार्यो में व्यतीत होगा आध्यात्मिक पक्ष बलवान रहेगा धर्म कर्म का किसी ना किसी रूप में फल अवश्य मिलेगा. आर्थिक लाभ पाने के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा. घर एवं व्यवसाय में तालमेल बैठाने के कारण दुविधा में रहेंगे.सरकारी अथवा किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद संबंधित कार्य मे उलझने पड़ेंगी यथा संभव आज टालें. धन के व्यवहारों में जबरदस्ती ना करें.
तुला राशि
आज आपका मिजाज अन्य लोगो से जल्दी मेल नही खायेगा जिससे कार्यक्षेत्र एवं घर मे दो राय बनेगी. किसी भी प्रकार के पुराने अधुरे कार्य आज थोड़े से प्रयास के बाद पूर्ण हो सकते है. आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा धन की आमद में थोड़ा विलम्ब होगा लेकिन आवश्यकता अनुसार सजह हो जाएगी.व्यवसायी वर्ग ना चाहकर भी उधार देने के कारण थोड़े परेशान रहेंगे.
वृश्चिक राशि
आज के दिन मिला जुला लाभ मिलेगा .कर्ज लेने के स्तिति निर्मित हो सकती है.आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम रहेगा व्यवहारिकता के बल पर लाभ और सम्मान कमाएंगे.महिलाये भी परिवार एवं अपने कार्यो के प्रति ज्यादा समर्पित रहेंगी जिस कार्य को करने की ठान लेंगी उसे अकेले ही पूर्ण करने का सामर्थ्य रखेंगी भविष्य के लिये संचय भी करेंगी
धनु राशि
आज के दिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें.संतान पक्ष से लाभ मिलेगा .कार्य स्थल पर अव्यवस्थ रहेगी समय भी कम ही दे पाएंगे लेकिन फिर भी धन लाभ कही ना कही से अकस्मात हो जायेगा. आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी. बुजुर्ग वर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी. शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी.
मकर राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा .आज निर्णय लेने में कार्य क्षेत्र पर काम के समय मन कही और भटकने के कारण कुछ ना कुछ नुक्स रह जायेगा फिर भी आज आपका व्यक्तित्त्व उच्च कोटि का रहेगा.लोग आपकी गलती को स्वार्थ सिद्धि के कारण अनदेखा करेंगे. रिश्तेदार अथवा पड़ोसी अपनी उलझनों को सुलझाने के लिये आपकी सहायता मागेंगे.ना ही किसी के कार्यो में दखल दें. धन लाभ मध्यान के बाद ही अल्प मात्रा में होगा.
कुंभ राशि
आज के दिन मिश्रित रहेगा .समाज मे मान-सम्मान बढेगा घूमने फिरने मौज मस्ती पूरे करने में खर्च होगा .परन्तु घर मे आपका अनादर होगा. आर्थिक मामले लचीले व्यवहार के कारण लंबित रहेंगे .परिवार के बुजुर्ग आपकी किसी बुरी आदत से परेशान रहेंगे महिलाये आध्यात्म में ज्यादा रुचि लेंगी घर अस्त-व्यस्त कार्यो को सुधारने में गुस्सा आएगा. सेहत आलस्य को छोड़ सामान्य ही रहेगी.
मीन राशि
आज के दिन परिस्थितियां कुछ राहत वाली रहेंगी.घर परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा .कार्य व्यवसाय में थोड़े परिश्रम के बाद दुपहर के बाद से धन की आमद शुरू हो जाएगी .आज कंजूस प्रवृति रहने के कारण खर्च भी हिसाब से करेंगे. महिलाये आज अपने मन की ही करेंगी टोका टाकी करने पर उग्र हो सकती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.