Advertisement

Today Horoscope 22 January: इन राशियों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Today Horoscope 22 January: इन राशियों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: आज 22 जनवरी 2026 दिन गुरुवार है. इस दिन विशेष योग बन रहे है. कई राशियों पर आज इसका असर देखने को मिलेगा. आज 22 जनवरी 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

🌹-मेष राशि
आज के दिन परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. नौकरी पेशा जातक आज बुद्धि बल से किसी जटिल कार्य को पूर्ण करने पर सम्मानित होंगे. आय में बढ़ोतरी होगी. पार्टनरों का सहयोग मिलेगा. स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है. प्रतिद्वंद्विता रहेगी. नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा. व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा. चोट व रोग से बाधा संभव है. 

🌹-वृष राशि
आज के दिन दूसरों के कार्यों में दख़लअंदाज़ी न करें. धन के मामले में दिन आय की अपेक्षा खर्चीला अधिक रहेगा. सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. विवाद को बढ़ावा न दें. स्वास्थ्य पर खर्च होगा. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें. छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है. व्यवसाय ठीक चलेगा. मित्र व संबंधी सहायता करेंगे.

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन धन कमाने के लिए मन ही मन योजना बनाएंगे परंतु सहयोग कम मिलने से इसे फलीभूत होने में देरी होगी. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी. व्यवसाय में कमी होगी. नौकरी में नोकझोंक हो सकती है. पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं. थकान महसूस होगी. अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे. चिंता तथा तनाव रहेंगे.

🌹-कर्क राशि
आज के दिन भाई-बंदुओं से मतभेद होने पर बोल-चाल में कमी आ सकती है. मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी. जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी. जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है. “व्यवसाय में वृद्धि होगी. नौकरी में सुकून रहेगा. निवेश लाभप्रद रहेगा. घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे.

🌹-सिंह राशि
आज के दिन घर के बुजुर्ग आपकी बेपरवाह मानसिकता के कारण चिंतित रहेंगे. निवेश शुभ रहेगा.उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें.

🌹-कन्या राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी. प्रतिष्ठा वृद्धि होगी. सुख के साधन जुटेंगे. नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं. व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. निवेश शुभ रहेगा।घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी.

🌹-तुला राशि
आज के दिन परिजनों के साथ लंबी यात्रा की योजना बनेगी. आज किसी को उधार लेने या उधार देने से बचें. प्रयास सफल रहेंगे. किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी. मित्रों का सहयोग कर पाएंगे.संतुष्टि रहेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार मनोनुकूल चलेगा. अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. जोखिम व जमानत के कार्य न करें.

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।संतान पक्ष से कोई ख़ुशख़बरी प्राप्त होगी।दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे।व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें।चोट व दुर्घटना से बचें।घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी।प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।

🌹-धनु राशि
आज के दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा. यात्रा के योग हैं. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. कार्य में रुकावट होगी. आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा. बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है. व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी. पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. जल्दबाज न करें.

🌹-मकर राशि
आज के दिन आप के लिए लाभदायक रहेगा. यात्रा सफल रहेगी. नेत्र पीड़ा हो सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें. बगैर मांगे किसी को सलाह न दें. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. धनार्जन होगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. अज्ञात भय व चिंता रहेंगे.

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा. पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी. मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें।शत्रु सक्रिय रहेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

🌹-मीन राशि
आज के दिन आपके लापरवाह रवैये के कारण आपको मानसिक परेशानी का अनुभव हो सकते है.पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा. आत्मशांति रहेगी. कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. मातहतों का सहयोग मिलेगा. किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।पूजा पाठ में मन लगेगा.

डिस्क्लेमर- यह जानकारी ज्योतिष  के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement