Advertisement

Rashifal 22 January 2024: आज सोमवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, यहां पढ़ें मेष से मीन तक वालों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal:आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
Rashifal 22 January 2024: आज सोमवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, यहां पढ़ें मेष से मीन तक वालों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 22 जनवरी 2024, सोमवार का दिन (22 January Ka Rashifal) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का (Today Horoscope) का दिन कैसा रहेगा..

🌹मेष राशि  
उपाय- ॐ चं चन्द्रमसे नम: 

आज का दिन लाभ दायक रहेगा. कार्य क्षेत्र पर आज स्थिति आपकी पकड़ में रहेगी. मनचाहा लाभ मिलने से उत्साह वृद्धि होगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. व्यापार अच्‍छा चलेगा. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं. मातहतों का सहयोग मिलेगा. कर्ज की रकम चुका पाएंगे. प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे. आलस्य न करें. निवेश शुभ रहेगा.
 
🌹वृषभ राशि
 उपाय- ॐ ह्रीं सूर्याय नम: 

आज आर्थिक लाभ की संभावनाएं रहेगी परन्तु आप आपने मन के विचार अथवा व्यवसाय का प्रचार संकोची वृति रहने के कारण खुलकर नहीं कर सकेंगे. फिर भी संतोषी रहेंगे. लाभ में वृद्धि होगी. रुके कार्यों में गति आएगी. तंत्रमंत्र में रुचि बढ़ेगी. सत्संग का लाभ मिलेगा. शेयर मार्केट से लाभ होगा. घरबाहर पूछपरख रहेगी. व्यापार में वृद्धि होगी. भाग्य का साथ रहेगा. कानूनी सहयोग मिलेगा. थकान महसूस हो सकती है. आलस्य हावी रहेगा.
 
🌹मिथुन राशि
उपाय- ॐ कें केतवे नम: 

आज का दिन पिछले दिनों की आपेक्षा बेहतर रहेगी. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. यात्रा लाभदायक रहेगी. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. रोजगार प्राप्ति होगी. किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा. प्रसन्नता रहेगी. भाग्य अनुकूल है. लाभ लें. प्रमाद न करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. 
 
🌹कर्क राशि
उपाय- ॐ कलीं केशवाय नमः

आज धन लाभ होगा. घर में मंगलिक कार्यक्रम बनेगा. सेहत ठीक रहेगा.
व्यापार ठीक चलेगा. निवेश में जल्दबाजी न करें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. वाणी पर संयम रखें. अनहोनी की आशंका रहेगी. पारिवारिक जीवन सुखशांति से बीतेगा. प्रसन्नता रहेगी. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. शत्रु परास्त होंगे. 
 
🌹सिंह राशि
उपाय- ॐ सों सोमाय नम:

आय बनी रहेगी. दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. बेवजह दौड़धूप रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कोई शोक समाचार मिल सकता है. अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है. अपनों से मतभेद संभव है. व्यवसाय की गति धीमी रहेगी. 
 
🌹कन्या राशि 
उपाय- ॐ ह्रीं सूर्याय नम:

मानसम्मान मिलेगा. निवेश शुभ रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी. भाग्य का साथ मिलेगा. नए काम करने की इच्छा बनेगी. प्रसन्नता रहेगी. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. मनोरंजन का वक्त मिलेगा. जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें. सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा. मेहनत का फल मिलेगा. 

🌹तुला राशि 
उपाय- ॐ सों सोमाय नमः 

आज घर मे मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा बनेगी. विवेक का प्रयोग करें. लाभ होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं. फालतू खर्च होगा. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. लापरवाही न करें. बनते काम बिगड़ सकते हैं. नौकरी में कार्यभार रहेगा. आलस्य न करें. मामूली बहस हो सकती है. 

🌹वृश्चिक राशि 
उपाय- ॐ नमः शिवाये नमः  

आज का दिन नौकरी पेशा जातक लम्बी यात्रा की योजना बनाएंगे. पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे. प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी न करें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है. विवाद को बढ़ावा न दें. बनते काम बिगड़ सकते हैं. भाइयों से कहासुनी हो सकती है. आय बनी रहेगी. व्यापार ठीक चलेगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें धैर्य रखें.
 
🌹धनु राशि 
उपाय- ॐ चं चन्द्रमसे नम: 

आज के दिन भाग्य का साथ रहेगा. प्रसन्नता रहेगी. प्रयास अधिक करना पड़ेंगे. नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे. आय में वृद्धि होगी. सुख के साधनों पर व्यय होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. प्रमाद न करें. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. योजना फलीभूत होगी. किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है. घरेलु वातावरण ठीक रहेगा.

🌹मकर राशि 
उपाय- ॐ सों सोमाय नमः

आज का दिन आशानुकुल रहेगा. लेकिन लक्ष के पास पहुचकर दिग्भ्रामित होगें फिर भी दोबारा प्रयास सफल रहेगा. व्यापार में वृद्धि के योग हैं. अपनों का सहयोग मिलेगा. नौकरी में चैन रहेगा. डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है. यात्रा लाभदायक रहेगी. किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है. व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा. किसी अपने का व्यवहार दुख पहुंचाएगा. कानूनी समस्या हो सकती है.
 
🌹कुंभ राशि
उपाय- ॐ नमः सूर्य नारायणाय नमः 

आज दिन शुभ फलदायी रहेगा. ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा. व्यर्थ व्यय न करें. पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा. व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. निवेश शुभ रहेगा. शत्रुओं का पराभव होगा. प्रमाद न करें. सेहत का साथ कम ही रहेगा.

🌹मीन राशि 
उपाय- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः

आज परिवार में एक साथ कोई फरमाईश मिलने से परेशानी बन सकता है. दूसरों से अपेक्षा न करें. घरपरिवार की चिंता रहेगी. अज्ञात भय सताएगा. हानि पहुंचा सकते हैं. व्यापार लाभदायक रहेगा. प्रयास करें. कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं. चोट व दुर्घटना से हानि संभव है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement