राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 22 अगस्त 2025 शुक्रवार का दिन (22 August 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा
🌹-मेष राशि
आज का दिन आप विपरीत परिस्थितियों में भी अच्छा महसूस करेंगे .स्वभाव में परिवर्तन के कारण आपको मानसिक और भावनात्मक तौर पर काफ़ी लाभ होगा.परिवार में सुख शांति और समृद्धि आएगी.आप का संकल्प किसी ना किसी व्यवधान के कारण पूर्ण नही हो पायेगा फिर भी मेहनत करने में कसर नही छोड़ेंगे.लाभ अवश्य होगा लेकिन असमय होने से उत्साहित नही करेगा.व्यवसायी वर्ग नई योजना की रूप रेखा बना कर रखें शीघ्र ही इसपर काम करना पड़ेगा.यात्रा आज स्थगित रखें आशाजनक नही रहेगी उल्टे खर्च करना पड़ेगा.स्वास्थ्य छोटे-मोटे विकारों को छोड़ सामान्य रहेगा.
🌹-वृष राशि
आज का दिन आशाजनक रहेगा.माता अथवा स्त्री पक्ष से झूट बोलने से बचें.मूत्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित रह सकते हैं लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत के लिए डॉक्टर से सलाह लें.काम-धंधा लगभग ठीक ही चलेगा लेकिन ज्यादा पाने की चाह के कारण कुछ ना कुछ अभाव अनुभव होगा.सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे दान-पुण्य भी करेंगे लेकिन इनके पीछे दिखावे की भावना भी रहेगी मान-सम्मान मिलने से अहम बढेगा.परिजनों की मांग पूरी करने पर धन का व्यय होगा.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन शेयर सट्टे में निवेश करने से पहले सोच समझकर निर्णय लें .दिन सामान्य रहेगा.वाणी पर नियंत्रण रखें .किसी अनुभवी अथवा वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से आत्मविश्वास जागृत होगा परिस्थितियां भी अनुकूल बनने लगेंगी फिर भी आज के दिन कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें जल्दबाजी भविष्य के लिये हानिकारक हो सकती है.पारिवारिक सदस्य आर्थिक अथवा अन्य व्यक्तिगत कारणों से विरोध प्रकट करेंगे.धैर्य का परिचय दें.
🌹-कर्क राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा.परिवार में खुशी और उत्साह का वातावरण रहेगा .नौकरी वाले लोग आज अधिकारियों से विशेष सतर्क रहें आपकी छोटी सी लापरवाही बड़ा बवाल खड़ा कर सकती है.लेन देन में लापरवाही न बरतें .व्यवसायी वर्ग को आज धन लाभ की जितनी आशा रहेगी उसकी तुलना में हो नही पायेगा जिससे आगे के लिए बनाई योजनाए थोड़ी प्रभावित होंगी.
🌹-सिंह राशि
आज का दिन कोर्ट कचहरी और अन्य महत्वपूर्ण मामलों में सफलता के योग बन रहे हैं.दिन का आरंभिक भाग अवश्य ही अधूरी काम के कारण भाग दौड़ रहेगा.लेकिन दुपहर के बाद इसका सार्थक परिणाम मिलने से संतोष होगा.लोन अथवा अन्य धन संबंधित कार्य करने के लिए भी दिन उपयुक्त है.कार्य व्यवसाय में आज कोई नई समस्या आने से कुछ समय के लिये परेशानी होगी लेकिन इसका समाधान भी शीघ्र ही हो जाएगा.पारिवारिक वातावरण आज प्रसन्नचित ही रहेगा परन्तु भाई बंधु आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते है.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन आपके आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे है.परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी ,अपने कार्य छोड़ अन्य की सहायता करने में तत्पर रहेंगे लेकिन ध्यान रहे किसी से ज्यादा हमदर्दी भी पारिवारिक कलह का कारण बन सकती है.नौकरी वाले लोगो से जल्दबाजी में त्रुटि होने की संभावना है सतर्क रहें अन्यथा अधिकारी वर्ग की नाराजगी देखनी पड़ेगी.आर्थिक रूप से दिन परिश्रम साध्य रहेगा धन लाभ मेहनत के ऊपर निर्भर करेगा आलस्य से बचें.घर का वातावरण उत्तम रहेगा.
🌹-तुला राशि
आज के दिन घर परिवार में किसी रिश्तेदार की आगमन हो सकते हैं. आपमें भावुकता अधिक रहेगी.सुबह से दिनचार्य व्यवस्थित रहेगी लाभ की आशाएं भी बनी रहेंगी लेकिन कुछ समय बाद स्थिति एकदम उलट हो जाएगी सेहत में गिरावट आने से बनी बनाई योजना अधर में लटकेगी अथवा पूर्ण होने में विलम्ब होगा.वात-कफ संबंधित शिकायत बनेगी शरीर भी शिथिल होने के कारण कार्य मे मन नही लगेगा.कार्य व्यवसाय संबंधित काम में लापरवाही न बरतें .परिवार का वातावरण उथल पुथल रहेगा फिर भी आपसी सामंजस्य बना रहेगा.
🌹-वृश्चिक राशि
आज का दिन मिश्रित रहेगा .आज मेहनत का फल तुरंत पाने की इच्छा ना रखें अन्यथा निराश होना पड़ेगा मध्यान तक व्यवसायिक कार्य अव्यवस्थित रहेंगे इसके बाद किसी का सहयोग मिलने पर कार्यो में गति आएगी लाभ की संभावनाएं भी बनेगी लेकिन आशाजनक नही हो सकेगा. छोटी सफलता मिलने पर अहम की भावना अतिशीघ्र आएगी इससे बचें अन्यथा बड़े लाभ से वंचित रह जाएंगे. धन की आमद आज खर्च लायक ही होगी.
🌹-धनु राशि
आज के दिन सेहत साथ नही देगी.व्यवसायी वर्ग एवं नौकरी वाले लोग नया कार्य आरम्भ कर सकते है लेकिन निवेश सोच समझ कर ही करें. सामाजिक क्षेत्र में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा.मेहनत करने के बाद भी धन की आमद अनिश्चित रहेगी घरेलू खर्च अधिक होने के कारण बजट बिगड़ेगा.रिश्तेदार मीठा बोलकर अपना हित साधेंगे भावुकता से बचें.परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा.
🌹-मकर राशि
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .घरेलू उलझने कार्य क्षेत्र पर भी परेशान करेंगी मानसिक बेचैनी खुलकर निर्णय नही लेने देंगी जिसके परिणाम स्वरूप आज केवल आशवासनो से ही काम चलाना पड़ेगा धन की आमद ना के बराबर रहेगी. मजबूरी में उधार लेने की भी सोचेंगे यथा संभव आज ना ही लें कल स्थिति आज की तुलना में बेहतर होगी. आज किसी के आगे बुद्धि प्रदर्शन ना करें. सेहत कुछ समय के लिए नरम रहेगी.
🌹-कुंभ राशि
आज का दिन छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज करना और अपने काम में व्यस्त रहना बेहतर रहेगा.दिन के आरम्भ से ही आप अपनी ज़िम्मेदारियों से पूरी ईमानदारी से जुड़े रहेंगे.दिनचार्य अव्यवस्थित रहेगी चाहकर भी अपनी योजनाओं को आगे नही बढ़ा सकेंगे धन संबंधित उलझने हर कार्य मे बाधा डालेगी फिर भी परिश्रम से पीछे ना हटे अन्यथा आपके हिस्से का लाभ कोई अन्य लेजा सकता है.कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का उद्दंड व्यवहार क्रोध दिलाएगा धैर्य से काम लें.गृहस्थ का वातावरण मंगलमय रहेगा .
🌹-मीन राशि
आज के दिन मिला जुला रहेगा .शेयर मार्केट में रुचि अधिक रहेगी लेकिन निवेश करने से पहले सोच समझकर निर्णय लें .आज आप जल्दी से किसी ठोस निर्णय पर नही पहुच पाएंगे फिर भी पुराने संपर्क और पूर्व में किये गए परोपकार का बदला लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा.क्रोध और वाणी पर संयम रखें .व्यवसाय के साथ घरेलू कार्यो में सफलता प्राप्त कर सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.