Advertisement

Rashifal 21 October 2024: आज सोमवार का दिन इन राशि के जातकों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 21 October 2024: आज सोमवार का दिन इन राशि के जातकों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 21 अक्टूबर 2024 सोमवार का दिन (21 October 2024) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा....


मेष
मेष राशि का दिन आज घर की साज-सज्जा और साफ-सफाई में बीतेगा. घर के बड़े-बुजुर्गों की बात आज न टालें. मान-सम्मान मिलेगा. कारोबार मनमाफिक लाभ देगा. सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा. शारीरिक कष्ट संभव है. चिंता और तनाव रहेंगे. बुरे लोगों से दूर रहें. किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.

वृष
वृष राशि का दिन आज मित्रों के साथ अच्छा बीतेगा. आपके घर या रिश्तेदारों के यहां कोई मांगलिक कार्य हो सकता है. दूर से सुखद सूचना मिल सकती है. घर में मेहमानों का आगमन होगा. व्यय होगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जोखिम के कार्य टालें. बड़ा काम करने का मन बनेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी. बुद्धि का प्रयोग करें. लाभ बढ़ेगा. 

मिथुन
मिथुन राशि वालों का दिन आज उत्तम रहेगा. विदेश से शुभ समाचार मिलेगा. अपनों के साथ दिन बिताएंगे. गाड़ी संभलकर चलाएं. नए वस्त्र और आभूषण पर खर्च होगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. जोखिम के कार्य टालें. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. नए मित्र बनेंगे. नया बिजनेस प्रारंभ करने की योजना बन सकती है. व्यवसाय लाभदायक रहेगा.

कर्क
कर्क राशि के लोगों को आज थोड़ी थकान महसूस होगी. बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा. पारिवारिक चिंता बनी रहेगी. लेनदेन में जल्दबाजी न करें. आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है. विवाद को बढ़ावा न दें. किसी के उकसावे में न आएं. कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें. आय बनी रहेगी.

सिंह
सिंह राशि को आज के दिन परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार और मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं. मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे. नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी. नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी. आलस त्यागकर प्रयास करें.

कन्या
कन्या राशि का दिन लाभदायक रहेगा. शुभ समय है. सेहत उत्तम रहेगी. कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है. योजना फलीभूत होगी. कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है. नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे. मातहतों का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक चिंता बनी रहेगी. व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा. उत्साह और प्रसन्नता रहेगी. 

तुला
तुला राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है. सत्संग का लाभ मिलेगा. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. घर-बाहर सुख-शांति रहेगी. किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी. ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है.

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगो का दिन परिवार के साथ सुख-शांति से बीतेगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. चोट और दुर्घटना से हानि संभव है. लापरवाही न करें. किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है. जोखिम के कार्य टालें. चिंता और तनाव रहेंगे. आय में कमी हो सकती है. व्यापार ठीक चलेगा. लोगों से अधिक अपेक्षा न करें.

धनु
धनु राशि के विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी में चैन रहेगा. घर-बाहर सुख शांति बनी रहेगी. बाहर जाने की योजना बनेगी. किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य को आसान कर देगा. व्यापार और व्यवसाय लाभदायक रहेंगे. जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे और समस्या बढ़ सकती है. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी.

मकर
मकर राशि का दिन अति लाभदायक रहेगा. फिजूलखर्च से बचें. निर्धारित काम समय पर पूरा होगा. बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. भूमि, भवन, दुकान, शोरूम और फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है. विवाद को बढ़ावा न दें. कुसंगति से बचें. जोखिम के कार्य टालें. धन प्राप्ति सुगम होगी. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

कुंभ
कुंभ राशि का दिन आज अनुकूल रहेगा. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. परिवार के साथ समय व्यतीत होने से मन प्रसन्न रहेगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. पार्टी या पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है. कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा. परिवार में प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी से हानि संभव है.

मीन
मीन राशि का दिन मिश्रित रहेगा. धार्मिक कार्य का हिस्सा बनेंगे. आय में निश्चितता रहेगी. घर-बाहर संतुलित व्यवहार रखें. दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे. जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी. दौड़धूप अधिक रहेगी. बनते कामों में देरी होगी. चिंता और तनाव रहेंगे. मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा. नौकरी में कार्यभार रहेगा.
 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी समान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement