राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार, आज 21 मई 2026 गुरुवार का दिन परंपरागत रूप से ज्ञान, सलाह और दीर्घकालिक निर्णयों से जुड़ा है. आज का दिन कई राशियों के लिए प्रगति और संतुलन लेकर आ सकता है, जबकि कुछ जातकों को संयम और सतर्कता बरतने की आवश्यकता रहेगी. ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि भावनात्मक फैसलों की बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना अधिक लाभकारी रहेगा. आइए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन क्या संदेश लेकर आया है.
🌹-मेष राशि
आज के दिन पैतृक क्षेत्र से जहाँ लाभ की उम्मीद कर रहे हैं वहाँ माता की सहयोगिताओं से लाभ प्राप्त हो सकते हैं.आप किसी को कुछ भी कहे लेकिन किसी की सुनेंगे बिल्कुल नही.कार्य क्षेत्र पर ध्यान दें जिससे आपके काम में बाधा उत्पन्न न हों.
🌹-वृष राशि
आज के दिन पूर्वार्ध से ही सेहत संबंधित समस्या खड़ी होगी.कार्य क्षेत्र पर भाग्य का साथ मिलेगा व्यवसाय में वृद्धि होगी.धन की आमद एक साथ कई मार्ग से होगी.जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से बचें.सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा.परिवार में शांति रहेगी परिजन मोटा खर्च करने की योजना बनाएंगे.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन विजय दिलाने वाला है योजनाबद्ध होकर कार्य करे तो आज विचारे कार्यो में अवश्य सफलता मिल सकती है.नौकरी पेशाओ को कार्य क्षेत्र पर आज सहकर्मियो से ही प्रतिस्पर्धा रहने के कारण बड़ी असमंजस की स्थिति से गुजरना पड़ेगा फिर भी अन्य लोगो की तुलना में आपका कार्य बेहतर रहने से प्रसंशा के हकदार बनेंगे.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.आज आपके अधिकांश कार्य अंतिम चरण पर पहुचकर किसी कमी के कारण आगे के लिये टलेंगे.धन की आमद के लिये किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन पूर्व में किये गलत व्यवहार के कारण सहयोग मिलने में परेशानी आएगी.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन लाभ कमाने के अवसर मिलते रहेंगे लेकिन सफलता सब मे नही मिल पाएगी धन लाभ मेहनत और चतुराई के बल पर आशाजनक हो जाएगा. कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियो को शक की दृष्टि से देखेंगे जिससे कहासुनी तो नही पर मतभेद जरूर रहेंगे.मित्र परिजनों के आगे भी अक्लमंदी दिखाने पर आपकी हसी हो सकती है.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन आपके लिए सामान्य रहेगा.दिन के आरंभ से किसी कार्य मे असफल होने पर क्रोध आएगा,परिजन इच्छा के विपरीत कार्य कर आग में घी का काम करेंगे. दोपहर तक मानसिक रूप से विक्षिप्त जैसे व्यवहार करेंगे इसके बाद व्यावसाय से लाभ मिलने पर क्रोध को भूल जाएंगे.
🌹-तुला राशि
आज के दिन धन संबंधित मामले में कुछ महत्वपूर्ण रहेगा.कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय सामान्य रहेगा फिर भी धन की आवक में वृद्धि होगी .उधारी के व्यवहारों को लेकर मन मे चिंता रहेगी सामर्थ्य होने पर भी चुकाने में आनाकानी करेंगे जिससे छवि खराब हो सकती है.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन व्यावसायिक लेन देन को लेकर अधिक सावधानी बरतें अन्यथा तनाव बढ़ सकते हैं.धन की आमद आज सीमित साधनों से पर आवश्यकता अनुसार हो जाएगी. जीवन साथी अथवा संतानों से किसी विषय को लेकर तीखी बहस हो सकती है इसमें विजय आपकी ही होगी.
🌹-धनु राशि
आज के दिन आपका स्वभाव अत्यंत रहस्यमय रहेगा अन्य लोगो के मन का भेद तुरंत ले लेंगे लेकिन अपने मन की बात किसी से नही बाटेंगे. कार्य क्षेत्र पर आज दौड़ धूप भी अधिक करनी पड़ेगी.नौकरी वाले जातक आज मन कही अन्य जगह भटकने के कारण जबरदस्ती कार्य करेंगे अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें गरमा गरमी हो सकती है.
🌹-मकर राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.कार्य स्थल पर किसी नए व्यक्ति से मुलाक़ात होगी .संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं.भूमि संबंधित मामलों में सफलता प्राप्त होगी.सेहत का ख़याल रखें.कार्य व्यवसाय से जोड़ तोड़ कर लाभ तो होगा परन्तु आकस्मिक हानि सारे लाभ पर पानी फेर देगी.
🌹-कुंभ राशि
आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से दूर रहें अन्यथा आपको नुक़सान होगा.काम धंदे में अन्य प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ लाभ के नए मार्ग बनाएंगे पूर्व में की मेहनत के कारण इसके हकदार भी आपही रहेंगे.धन की आमद आज थोड़ी मात्रा में लेकिन कई साधनों से होगी.आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनने से सुखोपभोग की मानसिकता बढ़ेगी घर के बुजुर्गों से घर के बजट को लेकर विचारों में भिन्नता रहेगी.
🌹-मीन राशि
आज का दिन हर प्रकार से शुभ रहेगा कार्य व्यवसाय से में बुद्धि विद्या और संतान का सहयोग मिलने से कई दिनों से टल रही योजना को आगे बढ़ाएंगे.कमर दर्द और मानसिक परेशानी से परेशान रहेंगे.सेहत का विशेष ध्यान रखें.नौकरी पेशा लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा.धन की आमद आवश्यकता से अधिक ही होगी.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी अंक ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से