Advertisement

Today Horoscope 21 January: आज इन लोगों के बनेंगे सभी काम, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Today Horoscope 21 January: आज इन लोगों के बनेंगे सभी काम, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: आज 21 जनवरी 2026 दिन बुधवार है. इस दिन विशेष योग बन रहे है. कई राशियों पर आज इसका असर देखने को मिलेगा. आज 21 जनवरी 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

🌹-मेष राशि
आज के दिन परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे .पहले से जो बीमार हैं उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे.परिवार के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देवस्थलों का भ्रमण करेंगे.लाभ होने की संभावना बनती है.

🌹-वृषभ राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.कार्य स्थल पर नए साथी बनने वाले हैं.धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी.दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा.मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे.नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा.व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें.

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन नकारात्मक विचार हावी हो सकते वी.गुस्से पर नियंत्रण रखना लाभकारी साबित होगा.निवेश किये गए धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा.संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी.अर्थ व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश फ़ायदा देगी.

🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए सामान्य रहेगा.सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें.कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी.व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा.मेहनत अधिक करनी पड़ेगी .

🌹-सिंह राशि
आज के दिन घरेलू कार्यों को लेकर सतर्क रहें अन्यथा किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ेगा.आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी. मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे. कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है.भूमि संबंधित मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे .

🌹-कन्या राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.नौकरी में पदोन्नति के आसार रहेंगे .आलस्य को त्याग कर काम करें. रुके कार्य में सफलता मिलेगी.पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा. अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है.

🌹-तुला राशि
आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा.अचानक से यात्रा पर जाने से बचें .आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा. कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी. व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे.हड्डी और पेट संबंधित रोगों की समस्या हो सकते हैं .

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें.सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा. स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें.परिवार की समस्या का समाधान होगा.निजी कार्य की व्यस्तता रहेंगे.

🌹-धनु राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आने की संभावना रहेगी.पूजा स्थल पर जाने की योजना बनेगी.दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा. आज रचनात्मक काम होंगे.नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी.जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

🌹-मकर राशि
आज के दिन आपके लिए विशेष लाभ की स्थिति बनेगी .संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा .सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा एवं आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. व्यापार अच्छा चलेगा.लेन देन में सावधानी रखें .परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे. 

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा.कार्य की अधिकता रहेगी.आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें.अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग है.सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा.

🌹-मीन राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा .भागीदारी के कार्यों में सहयोग प्राप्त करेंगे.अचानक धन प्राप्ति की संभावनाएं बढ़ सकती है.कम बोलें, अच्छा बोलें.आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा. स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी.घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी.

डिस्क्लेमर- यह जानकारी ज्योतिष  के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement