Advertisement

Today Horoscope 20 March: तुला-कुंभ के लिए शुभफलदायी तो वृश्चिक वालों के लिए कष्टकारी होगा दिन, जानिए अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
Today Horoscope 20 March: तुला-कुंभ के लिए शुभफलदायी तो वृश्चिक वालों के लिए कष्टकारी होगा दिन, जानिए अपनी राशि का हाल

ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मौजुमदार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः 20 मार्च सोमवार ग्रहों की दशा और आपकी राशि की स्थिति क्या संयोग पैदा कर रही है.चलिए जानें आर्थिक स्थिति से लेकर करियर, स्वास्थ्य और परिवार संग कैसा रहेगा आपका दिन.

👉🌹मेष राशि के लिए 👉🌹- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:.'
आज का भविष्य : पारिवारिक चिंता बनी रहेगी. अनहोनी की आशंका रहेगी. शत्रुभय रहेगा. कानूनी अड़चन दूर होगी. अपनों से सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में वृद्धि होगी. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है. 
 
👉🌹वृषभ राशि के लिए 👉🌹- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:.' 
आज का भविष्य : रुके हुए कार्यों में गति आएगी. घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे. दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें. वाणी पर नियंत्रण रखें. अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है. चिंता तथा तनाव रहेंगे. अपनों से मतभेद संभव है. व्यवसाय ठीक चलेगा. समय नेष्ट है. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है. 
 
👉🌹मिथुन राशि के लिए 👉🌹- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:.'
आज का भविष्य : नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. प्रसन्नता रहेगी. संचित कोष में वृद्धि होगी. प्रमाद न करें. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी. जीवनसाथी से अनबन हो सकती है. स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है. परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी. कारोबार में वृद्धि होगी. 
 
👉🌹कर्क राशि के लिए 👉🌹- 'जपें ॐ रां राहवे नम:.'
आज का भविष्य : मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा. लेन-देन में सावधानी रखें. शत्रुओं का पराभव होगा. विवाद को बढ़ावा न दें. भय रहेगा. प्रमाद न करें. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. व्यापार में अधिक लाभ होगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा.
 
👉🌹सिंह राशि के लिए 👉🌹- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:.'
आज का भविष्य : व्यापार लाभदायक रहेगा. नौकरी में चैन रहेगा. निवेश शुभ रहेगा. किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा. बेचैनी रहेगी. चोट व रोग से बचें. विवेक से कार्य करें. लाभ में वृद्धि होगी. मान-सम्मान मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी. पूजा-पाठ में मन लगेगा. कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे. अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी.

👉🌹कन्या राशि के लिए 👉🌹- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:.'
आज का भविष्य : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी. व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. भाइयों का सहयोग मिलेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी. पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा. मित्रों की सहायता कर पाएंगे. 

👉🌹तुला राशि के लिए 👉🌹- 'जपें ॐ कें केतवे नम:.'
आज का भविष्य : जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. सुख के साधन जुटेंगे. पराक्रम बढ़ेगा. घर में मेहमानों का आगमन होगा. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. व्यय होगा. किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं. निवेश शुभ रहेगा. व्यापार ठीक चलेगा. प्रसन्नता रहेगी. शत्रु परास्त होंगे. 
 
👉🌹वृश्चिक राशि के लिए 👉🌹- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:.'
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा. आय में वृद्धि होगी. निवेश शुभ रहेगा. अपनों का सहयोग प्राप्त होगा. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है. सामाजिक प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. 
 
👉🌹धनु राशि के लिए 👉🌹- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:.'
आज का भविष्य : वाणी पर नियंत्रण रखें. दूसरों के कार्य में दखल न दें. अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा. आय में निश्चितता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रमाद न करें. लाभ बढ़ेगा. यात्रा में सावधानी रखें. जल्दबाजी से हानि होगी. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. चिंता तथा तनाव रहेंगे. पुराना रोग उभर सकता है.
 
👉🌹मकर राशि के लिए 👉🌹- 'जपें ॐ रां राहवे नम:.'
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. व्यापार में वृद्धि होगी. कोई बड़ी बाधा आ सकती है. राजभय रहेगा. जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. 

👉🌹कुंभ राशि के लिए 👉🌹- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:.'
आज का भविष्य : सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. व्यापार में वृद्धि होगी. आय बढ़ेगी. घर में प्रसन्नता रहेगी. ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है. नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा. सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शारीरिक कष्ट संभव है. चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे. 
 
👉🌹मीन राशि 👉🌹'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:.'
आज का भविष्य : बनते कामों में बाधा हो सकती है. दूसरों से अपेक्षा न करें. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी. मातहतों से अनबन हो सकती है. कुसंगति से हानि होगी. पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा. चिंता तथा तनाव बने रहेंगे. भागदौड़ रहेगी. दूर से बुरी खबर मिल सकती है. विवाद को बढ़ावा न दें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement