राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 20 जून 2025 शुक्रवार का दिन (20 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज के दिन किये परिश्रम का फल निकट भविष्य में कुछ ना कुछ आर्थिक अथवा अन्य प्रकार से वृद्धि कराएगा. आज आप जिस कार्य की योजना बनाएँगे उसके सन्ध्या बाद अथवा आने वाले कल में पूर्ण होने की संभावना रहेगी .घर मे सुखोपभोग के साधन की खरीद की योजना बनेगी परन्तु आज बजट की कमी के कारण टालना भी पड़ सकता है. धन लाभ आशाजनक लेकिन भाग दौड़ के बाद ही होगा खर्च साथ लगे रहने से परिजनों की इच्छापूर्ति करने में विलंब होगा फिर भी आपसी तालमेल बना रहेगा स्वास्थ्य को लेकर आशंकित रहेंगे.
🌹-वृष राशि
आज के दिन सेहत का उतार चढ़ाव बना रहेगा .संतान पक्ष की चिंता बढ़ेगी .घर परिवार में भाई बहनों से संबंध मधुर रहेंगे .मानसिक रूप से भी आपके लिए समय अच्छा है .घर के कामों में मन लगेगा .कार्य क्षेत्र पर नए तरीके से काम करने का प्रयास करेंगे इससे अन्य लोगो मे आपकी बुद्धि कौशल का प्रचार होगा,परिश्रम करने पर भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा.सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा .लोग केवल मीठा बोलकर अपना हित साधेंगे सहयोग कोई नही करेगा.
🌹-मिथुन राशि
आज आप अपने आस-पास कई बदलाव अनुभव करेंगे.आज आप अपनी आलसी प्रवृति के कारण लाभ के अवसर हाथ से गवां सकते है.लंबी यात्रा से बचें अपव्यय आधीक हो सकते हैं .पूर्व निर्धारित कार्यक्रमो को प्राथमिकता से पूर्ण करना हितकर रहेगा. संध्या के समय थकान रहने पर भी अपने आपको परिस्थितयो के अनुसार ढाल कर लाभ उठाएंगे. सहकर्मी आपकी कार्य कुशलता के कायल हो जाएंगे.किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में खर्च करेंगे.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन सरकारी कार्यों में आज कागजी कमी के कारण अधूरे रहेंगे.पुराने मित्रों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे.भाई बहनों को लाभ मिल सकते हैं .पूजा पाठ में मन लगेगा .कार्य व्यवसाय में तेजी मंदी लगी रहने के कारण बनी बनाई योजना लटकी रह जायेगी.आप असमर्थ होते हुए भी अन्य लोगो की सहायता के लिये तत्पर रहेंगे लेकिन परिजनों को आपका परोपकार कम ही जमेगा.आवश्यकता की वस्तुओं की जगह आज व्यर्थ के कार्यो पर खर्च होगा.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन सामान्य रहेगा.आज घर में किसी के मनोकामना पूर्ण न होने पर मन में निराशा और भय रहेगा.लंबी यात्रा से बचें.व्यस्तता बढ़ेगी.धन प्राप्ति में विलंब होगा फिर भी आज के दिन से वृद्धि की आशा रख सकते है भले ही इसमें विलंब क्यो ना हो.सहकर्मी अपने मनमाने व्यवहार से कुछ समय के लिये परेशानी में डालेंगे लेकिन इससे बाहर भी स्वयं ही निकालेंगे.आज किसी व्यक्ति विशेष का अभाव भी अनुभव करेंगे.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन मिला जुला असर देखने को मिलेगा .आज के दिन आपको उपहार मिल सकते हैं .मन की ज्यादा सुनेंगे और करेंगे भी वैसा ही किसी का कार्यो में दखल देना कुछ ज्यादा ही अखरेगा जरासी बात पर नाराज हो जाएंगे.कार्य व्यवसाय आज अन्य दिन की तुलना में थोड़ा धीमा रहेगा इसका एक कारण आपका मानसिक रूप से तैयार ना होना भी रहेगा. लाभ हानि की परवाह किये बिना ही कार्य हाथ मे लेंगे बाद में ले देकर पूरा करने का प्रयास कुछ ना कुछ हानि ही कराएगा.
🌹-तुला राशि
आज के दिन आपमे धैर्य की कमी रहेगी.दिन सामान्य रहेगा .सरकारी कार्यो को लेकर पहले लापरवाही करेंगे बाद में उसे जल्दबाजी में करने पर कुछ ना कुछ कमी रह जायेगी. धन संबंधित मामलों में जल्दबाजी ना करें अन्यथा आज के दिन का उचित लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे कार्य व्यवसाय से आरंभ में ज्यादा आशा नही रहेगी लेकिन धीरे धीरे जमने पर अकस्मात धन के मार्ग खुलने से उत्साह बढेगा. दान-पुण्य के साथ किसी की सहायता पर खर्च करना पड़ेगा परोपकार की भावना के कारण अखरेगा नही.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन मिश्रित रहेगा.विदेश यात्रा का अवसर भी मिल सकता है.आज कमीशन के व्यवसाय से अधिक लाभ की संभावना है.सामाजिक व्यवहार बढ़ने से कार्य क्षेत्र पर भी आज कई बार आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे परंतु सभी का लाभ नहीं उठा पाएंगे.फिर भी आवश्यकता से अधिक धन लाभ सहज हो जाएगा.परिजनों के सहयोग से भाग्योन्नति होगी.आज के दिन प्रेम-प्यार से दूर रहें लंबी यात्रा अधिक आवश्यक होने पर ही करें नए पुराने मित्रो से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे.
🌹-धनु राशि
आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.आज दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं.कार्य क्षेत्र पर आज बेहतर काम के लिए सम्मानित होंगे.पूर्व निर्धारित कार्य ले देकर पूर्ण होने से मन को राहत पहुचेगी.जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा .पिता का सहयोग अथवा पैतृक कार्यो से समृद्धि आएगी.सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे.किसी प्रियजन से शुभ समाचार मिलेगा लेकिन ध्यान रहे आज लालची प्रवृति के कारण सामाजिक सम्मान में कमी भी आ सकती है
🌹-मकर राशि
आज के दिन अधिकांश कार्य किसी अन्य पर निर्भर रहने के कारण अधूरे रह सकते है जोर जबरदस्ती करने पर हानि ही होगी.कार्य व्यवसाय अथवा सरकारी क्षेत्र से अशुभ समाचार मिलने या किसी अप्रिय घटना की संभावना मन को बेचैन रखेगी.धन की आमद सीमित रहेगी लेकिन ख़र्च अनियंत्रित होने पर बजट प्रभावित होगा. कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा अधिकारी वर्ग से गलतफहमी बन सकते हैं .
🌹-कुंभ राशि
आज के दिन सामान्य रहेगा.घर परिवार में सुख शांति रहेगी .घर में पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें .आप अधिकांश कार्यो को बे मन से करेंगे जिससे कार्यो में विलम्ब होगा.सहकर्मियों से अहं को लेकर मतभेद होगा. अधिकारी वर्ग से सावधान रहें. प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से व्यवसाय मंदा रहेगा मध्यान पश्चात स्थिति में सुधार आएगा पुराने संपर्कों से आंशिक लाभ होगा.अटपटे व्यवहार के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी.पारिवारिक जीवन भी संघर्षमय रहेगा.
🌹-मीन राशि
आज के दिन के आरम्भ में आप दिनचर्या को व्यवस्थित बनाने की योजना बनाएँगे.आज नौकरी पेशा लोगों के लिए कुछ अच्छा समय है.आज आपमें भावुकता अधिक रहने के कारण छोटी-छोटी बाते दिल पर लेंगे अपने कार्यो को छोड़ अन्य के काम मे टांग अड़ाएंगे इसके परिणामस्वरूप स्नेहीजनों से आज दूरी बन सकती है.सेहत सामान्य रहेगी लेकिन एकाग्रता की कमी हर कार्य मे बाधक बनेगी.व्यर्थ की बहस या झगड़ो से बचें अपने काम से काम रखे तो अपनी दिनचर्या से लाभ उठा सकते है.व्यावसायिक यात्रा का विचार बनेगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से