राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: आज 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. इस दिन विशेष योग बन रहे है. कई राशियों पर आज इसका असर देखने को मिलेगा. आज 20 जनवरी 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से कैसा रहेगा आपका आज का दिन...
🌹-मेष राशि
आज का दिन बेहतर रहेगा.घर में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी.संतान की वैवाहिक प्रस्ताव सफल रहेंगे.किसी से बहस नहीं करनी है.अपनी सेहत का ध्यान रखना है.कार्यों में सफलता आज आपको मिलने वाली है.परिवार के साथ भी आज माहौल अच्छा रहेगा.
🌹-वृष राशि
आज के दिन कारोबार में समय व परिस्थिति में परिवर्तन आएगा. भाग्य आपके साथ है लेकिन कोई भी जल्दबाजी में कदम आपको नहीं उठाना है.किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा.आज सड़क पार करते समय सावधानी बरतनी होगी.
🌹-मिथुन राशि
आज मिथुन राशि वाले जो भी कार्य करेंगे उन्हें सफलता मिलेगी लेकिन दिनभर आज निम्न विचार आपको घेरने की कोशिश करेंगे.सेहत का विशेष सावधानी रखें.आज सकारात्मक ऊर्जा से आपके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.सफलता के अवसर आएंगे लेकिन उनको पहचानना होगा और सही समय पर आगे बढ़कर उनका लाभ आपको लेना होगा.आज किसी से भी ईष्र्या आपको नहीं करनी है.आज वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी.
🌹-सिंह राशि
आज रुका हुआ धन वापस मिल सकते है.जीवनसाथी के सहयोग प्राप्त होगा.जिन लोगों को आपने उधार पैसा दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं.आय के स्रोत में बढ़ोतरी होगी.माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा.इसलिए दवाएं नियमित रूप से लेते रहें.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन कम समय में काम पूरा हो सकेगा.लेखा जोखा के कार्य में लापरवाही न बरतें.आज आपका कोई आपसे चालाकी कर सकता है, इसलिए सावधान रहिएगा.अच्छी खबर यह है कि आज भाग्य आपके साथ है.कठिनाइयां आएंगी लेकिन समाधान अपने साथ लाएंगी.
🌹-तुला राशि
आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. पिछले दिनों से जिन चिंताओं में आप घिरे हुए हैं उनसे आज निजात आपको मिलने वाली है.ध्यान रखिएगा आज लालच में कोई भी निर्णय आपको नहीं लेना है.कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले पिता या जीवनसाथी से सलाह कर लें.
🌹-वृश्चिक राशि
आज कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है.आप धैर्य बनाए रखिए अपना कार्य करते रहिए सफलता मिलेगी.नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के योग भी आपके लिए दिखाई दे रहे हैं.अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखिए इससे आपके सारे कार्य पूर्ण हो जाएंगे.
🌹-धनु राशि
आज के दिन आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की जरूरत रहेगी.सेहत का ध्यान रखें .आज कानूनी पचड़ों में आपको नहीं पडऩा है. आज अपने व्यवहार में आप सरलता बनाए रखिएगा.वाणी में मधुरता से आपके आज सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं.
🌹-मकर राशि
आज दोस्तों से भी आपको थोड़ा सावधान रहना होगा. खर्च की अधिकता रहेगी.इसलिए खर्च करते समय सावधानी रखिएगा आज भोजन की अधिकता भी आपको पेट के विकार का कारण बन सकती हैं.अचानक धन लाभ के योग भी हैं.
🌹-कुम्भ राशि
आज आपके सारे कार्य पूर्ण होंगे लेकिन विरोध भी आएंगे आज आपका मन चंचल रहेगा, एक जगह आपका मन नहीं रुकेगा, मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुनें.आज दूसरों का जितना सम्मान आप करेंगे उससे अधिक सम्मान आपको मिलने वाला है.
🌹-मीन राशि
आज के दिन किसी के साथ विवाद न करें अन्यथा आपको मानसिक तनाव हो सकते है.आज छोटे छोटे कार्यों में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, लेकिन इनसे घबराना नहीं है. आज भाग्य आपके साथ है और आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं. कहीं से रुका धन आज मिलेगा.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.