Advertisement

Today Horoscope 20 April: देखें, गुरुवार को किस राशि का भाग्य और किस्मत कितना देगा साथ, यहां पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
Today Horoscope 20 April: देखें, गुरुवार को किस राशि का भाग्य और किस्मत कितना देगा साथ, यहां पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज 20 अप्रैल गुरुवार को ग्रहों की दशा और आपकी राशि की स्थिति क्या संयोग पैदा कर रही है. चलिए जानें आर्थिक स्थिति से लेकर करियर, स्वास्थ्य और परिवार संग कैसा रहेगा आपका दिन.

👉🌹मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:.
 आज का  व्यापार में वृद्धि के योग हैं.आज पार्टी का कार्यक्रम  बनेगा.रोजगार प्राप्ती  सहज हि होगी.आराम का समय मिलेगा.राजगार मै बृद्धि होगी. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा. शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें. निवेश शुभ रहेगा. तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है.लाल फुल से पुजा कीजिये आज.
 
👉🌹वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:.'
आज का भविष्य 🌹मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी. रोजगार प्राप्ति के योग हैं. कुसंगति से बाचे .आज लाव होगा.    कम मै लगन तथा बने रहेंगे. परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है. शत्रुता में वृद्धि होगी. अज्ञात भय रहेगा. थकान महसूस होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे. भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी. आय में वृद्धि होगी. आज पूजा सफेद फूल से कीजिये.

👉🌹मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:.'
आज का भविष्य 🌹 व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा. जोखिम न उठाएं. व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा. बजट बिगड़ेगा. दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें. किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. भागदौड़ रहेगी. बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. पुराना रोग उभर सकता है. आज दुर्वा से ओर पिले फूल से पूजा कीजिये .
 
👉🌹कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:.'
आज का भविष्य 🌹कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी. लाभ में वृद्धि होगी. कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है. जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे. पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. व्यय होगा. मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा. नए संपर्क बन सकते हैं. धनार्जन होगा.आज आप सफ़ेद फूल से पूजा कीजिये.
 
👉🌹सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:.'
आज का भविष्य 🌹आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. व्यापार में लाभ होगा. निवेश शुभ रहेगा. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. घर में मेहमानों का आगमन होगा. संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी. दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें. हानि संभव है. भाइयों का साथ मिलेगा.आज आप गुलेर  क फूल से पूजा कीजिये.
 
👉🌹कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:.'
आज का भविष्य 🌹नई योजना बनेगी. लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं. भरपूर प्रयास करें. आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी. पार्टनरों का सहयोग मिलेगा. निवेश शुभ रहेगा. यात्रा सफल रहेगी. शारीरिक कष्ट हो सकता है. बेचैनी रहेगी. आज आप दूर्वा ओर सफ़ेद फूल से पूजा कीजिये.
 
👉🌹तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:.'
 आज का भविष्य 🌹प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी. व्ययसाय लाभप्रद रहेगा. कार्य पर ध्यान दें. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है. अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है. चिंता तथा तनाव रहेंगे. लेनदेन में जल्दबाजी न करें. आज आप रातरानी या मांगरा क फूल से पूजा कीजिये.

👉🌹वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:.'
आज का भविष्य 🌹या‍त्रा लाभदायक रहेगी. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. वस्तुएं संभालकर रखें. कोई राजकीय बाधा हो सकती है. जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें. विवाद से बचें. काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें. आज आप ऑरेंगे फुल से पूजा कीजिये या पिला फूल से.
 
👉🌹धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:.'
आज का भविष्य 🌹जरूरतमंदों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. किसी वयोवृद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. किसी अपरिचित की बातों में न आएं. धनहानि हो सकती है. थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे. आज आप गुलाबी या पिले फूल से पूजा कीजिये.
 
👉🌹मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:.'
आज का भविष्य 🌹कार्य की गति धीमी रहेगी. चिंता तथा तनाव रहेंगे. निवेश करने का समय नहीं है. नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें. परिवार की आवश्यकताओं के लिए  भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें.आज आप सफ़ेद फूल से पूजा कीजिये.
 
👉🌹कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:.'
आज का भविष्य 🌹व्यवसाय धीमा चलेगा. नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है. परिवार में मनमुटाव हो सकता है. सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें. निवेश करने से बचें. व्यापार ठीक चलेगा. आय बनी रहेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. शारीरिक कष्ट संभव है. आज आप लाल फूलो से पूजा कीजिये
 
👉🌹मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:.'
आज का भविष्य 🌹रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा. अचानक लाभ के योग हैं. नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी. उत्साह से काम कर पाएंगे. किसी की बातों में न आएं.आज आप सफ़ेद फूल से पूजा कीजिये.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement