राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.
डीएनए हिंदीः 2 मार्च गुरुवार ग्रहों की दशा और आपकी राशि की स्थिति क्या संयोग पैदा कर रही है. चलिए जानें. चलिए जानें आर्थिक स्थिति से लेकर करियर, स्वास्थ्य और परिवार संग कैसा रहेगा आपका दिन.
🌹🔸मेष राशि---आज का दिन कार्य क्षेत्र में प्रगति के अवसर में मिलेंगे.नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है.उच्च अधिकारियों पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे.कारोबार में लाभ प्राप्त करेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता से मन अशांत रहेगा.गुस्से पर काबू रखें.पिता के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा.परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा.स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है.
🌹🔸वृषभ राशि -- आज का दिन आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं.सरकारी काम पूरे कर सकेंगे.कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा.आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा.विदेश यात्रा की संभावना है.बातचीत में संयत रहें.मित्रों से भेंट हो सकती है.व्यस्तता के चलते शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव व थकान का अनुभव होगा.संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है.ससुराल पक्ष से मधुरता रहेगी.
🌹🔸मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा.आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.मित्रों का सहयोग मिलेगा.गुस्से पर नियंत्र और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है.हितशत्रुओं से भी सावधान रहें.स्वास्थ्य का ध्यान रखें.पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी.घर-परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन आय से अधिक व्यर्थ व्यय पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है.बेकार के खर्चे बढ़ सकते हैं.
🌹🔸कर्क राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा.मनोरंजन के भरपूर अवसर मिलेंगे.मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक पर जा सकते हैं.कारोबार में लाभ के अवसर रहेंगे.मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.परिश्रम की अधिकता रहेगी.वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा.घर-परिवार से अच्छा सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा.महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण होंगे और नए अनुभव प्राप्त करेंगे.शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा.अचानक धन लाभ के योग हैं.
🌹🔸सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा.प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी.नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा.भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा.शारीरिक रूप से स्वस्थता और मानसिक रूप से प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे.घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा.सकारात्मक विचारधारा से काम करने पर सफलता मिलेगी.दूसरों को उनके कार्यों में सहयोग से प्रसन्नता मिलेगी.खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है.
🌹🔸कन्या राशि :- विद्याप्राप्ति के लिए आज का दिन अनुकूल है.शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे.आय में वृद्धि के योग रहेंगे.आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे.कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है.अधिनस्थ कर्मचारियों से इच्छानुसार सहयोग में कमी रहेगी.लालच से दूरी बनाए रखें, अन्यथा कार्यबाधा होने की संभावना रहेगी.वरिष्ठजनों से फटकार मिल सकती है.परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा.मौसम के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है.
🌹🔸तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा.आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी.संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं.माता-पिता और मित्रों से अच्छा सहयोग मिलेगा.खर्चों में वृद्धि होने से मानसिक रूप से भी परेशान रहेंगे.आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे.करेगी.कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव की संभावना रहेगी.अनावश्यक बातों से ध्यान हटाएंगे, तो काम में सफलता मिलेगी.शादीशुदा जिंदगी ठीक रहेगी.यात्रा की संभावना रहेगी।
🌹🔸वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा.व्यवसायी अच्छा लाभ कमाएंगे.आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे और अनुभवों का लाभ मिलेगा.कारोबार से जुड़ी यात्रा पर जा सकते हैं.सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.अनावश्यक खर्चों में वृद्धि से मन अशांत रहेगा.परिजनों और मित्रों से सहयोग मिलेगा.भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी.स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेंगे, सोच-समझकर कार्यों की शुरुआत करें.
🌹🔸धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा.कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी, लेकिन अपने प्रयासों से कारोबार में मुनाफा और नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है.कार्यभार की अधिकता रहेगी.क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम बरतें, अन्यथा किसी से वाद-विवाद हो सकता है.स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे.बुजुर्गों का मार्गदर्शन लेना अच्छा रहेगा.शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.यात्राओं की संभावना रहेगी.
🌹🔸मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा.धनप्राप्ति के योग रहेंगे.कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा.नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है.आलस्य और तनाव बढ़ सकता है.मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे.पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें.स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें.आवश्यक कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे.पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है.परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है.
🌹🔸कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा.अनावश्यक खर्च अधिक होंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के अवसर मिलेंगे.परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है.किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं.कार्यों को समय पूर्ण करने में कठिनाई हो सकती है.भाई-बंधुओं से इच्छानुसार सहयोग मिलेगा.पहले किए गए कामों के चलते लाभ प्राप्त करेंगे.क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें.वाहन चलाते समय सावधान रहना आवश्यक है.
🌹🔸मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा.कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी.नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं.आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे.परिवार का माहौल अच्छा रहेगा.मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं.आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे.नौकरी में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है.व्यापार में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है.स्वास्थ्य ठीक रहेगा.मित्रों से सहयोग मिलेगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.