राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 02 जून 2025 सोमवार का दिन (01 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
मेष राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा.भाई बंधुओं से मुलाक़ात होगी. नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग को प्रसन्न रखने में असफल रहेंगे भाग्य साथ ना देने के कारण दिन भर की भागदौड़ व्यर्थ जाएगी. लेकिन बेरोजगार लोग आज प्रयास करने में कमी ना रखें शीघ्र ही किसी रोजगार से जुड़ सकेंगे.आज के दिन खर्च बढ़ेगा लेकिन इनकम में कमी आएगी. पारिवारिक वातावरण उथल-पुथल रहेगा घरेलू कार्य सुलझने की जगह और अधिक उलझेंगे.
वृष राशि
आज के दिन प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी. सेहत आज अच्छा रहेगा. गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा. नौकरी वाले जातक आज अपने मृदु व्यवहार के कारण अधिकारियों को प्रसन्न रखेंगे लेकिन सहकर्मियों को इससे जलन हो सकती है फिर भी निश्चिन्त रहे आज कोई चाहकर भी आपका अहित नही कर सकता. व्यवसायी वर्ग जिसभी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमें विजय होगी. प्रेम प्रसंगों में निकटता बढ़ेगी.
मिथुन राशि
आज का दिन घरेलू वातावरण शांत रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आज कोई भी कार्य भाग दौड़ किये बिना बनाना संभव नही रहेगा व्यवसायी वर्ग भी आज मंदी रहने के कारण लेदेकर काम बनाने के चक्कर मे रहेंगे.सरकारी अथवा पैतृक संपत्ति संबंधित कार्यो में थोड़ी परेशानी के बाद नतीजा आपके पक्ष में ही रहेगा.आज आकस्मिक धन लाभ होगा. घर परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी .
कर्क राशि
आज के दिन आपकी तार्किक शक्ति बढ़ी हुई रहेगी लेकिन इसका सही जगह प्रयोग नहीं करेंगे. प्रत्येक कार्य वह चाहे घरेलू हो अथवा व्यावसायिक उसमे कुछ ना कुछ नुक्स ही निकालेंगे इससे आपके सम्मान में कमी आ सकती है. आप आज सम्मान पाने के लिए अन्य लोगो के आगे स्वयं को हद से ज्यादा बुद्धिमान के रूप में पेश करेंगे लेकिन आज आपके विचार अन्य लोगो से कम ही मेल खाएंगे सम्मान मिलने की जगह हास्य के पात्र बन कर रह जाएंगे.
सिंह राशि
आज के दिन सर अथवा कमर दर्द के शिकायत रह सकते हैं. घर बाहर मान सम्मान में वृद्धि होगी. कार्य क्षेत्र पर आपको सहकर्मियों का कार्य पसंद नही आएगा और सहकर्मियों को आपका व्यवहार इससे आपसी तालमेल नही बनने के कारण सामूहिक कार्य अधूरे ही रहेंगे. धन लाभ के लिए प्रयास करेंगे फिर भी आज आय की अपेक्षा व्यय का पलड़ा भारी रहेगा. घर मे परिजनों को आपके व्यवहार से पीड़ा होगी.
कन्या राशि
आज के दिन आरंभ में आर्थिक लाभ की संभावनाए बनेंगी. धन लाभ के लिए आज किसी अन्य के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा. नौकरी करने वाले लोगो को आज अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी जिससे आरम्भ में थोड़ी परेशानी पर बाद में परिणाम पक्ष में रहने से प्रसन्नता मिलेगी. आज किसी पुराने परिचित से यादगार भेंट होगी कुछ समय के लिए अतीत की यादों में खोए रहेंगे.
तुला राशि
आज का दिन महिलाओं के मन मे कुछ ना कुछ तिकड़म लगी रहेगी अपना काम बनाने के लिए आज किसी की बुराई करने से भी नही चूकेंगी. कार्य व्यवसाय की गति सामान्य से कुछ कम रहेगी फिर भी निर्वाह योग्य आज हो जाएगी. आज आप अन्य लोगो से अपना काम निकालने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन किसी का कार्य स्वयं करने में आनाकानी करेंगे. यात्रा के योग बन रहे हैं .
वृश्चिक राशि
आज के दिन शुभ फलदायी है. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. धन लाभ आज अचानक होगा दुबे धन की प्राप्ति भी हो सकती है. व्यवसायी वर्ग मेहनत का उचित फल मिलने से प्रसन्न रहेंगे. आपके ऊपर कोई आरोप भी लग सकता है, जिससे परिवार में गलतफहमी पनपेगी परिजन आपकी बातों पर आज मुश्किल से ही यकीन करेंगे.महिलाएं आज ज्यादा सतर्क रहें ज्यादा हंसना भी नुकसान करा सकता है.
धनु राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. धन को लेकर घर एवं बाहर विवाद के प्रसंग बनेंगे विवेक से काम ले अन्यथा मामला गंभीर रूप ले सकता है. नौकरी वाले लोगो के अधिकारियों से मतभेद रहेंगे फिर भी मनमारके इच्छा के विपरीत कार्य करना पड़ेगा. कोई आप्रतासित लाभ मिलेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें.
मकर राशि
आज के दिन भावनाओंको वश में रखें. आपकी जीवनशैली आज उच्चवर्गीय जैसी रहेगी. महिलाये भी आज दिखावा करने से नही चूकेंगी आवश्यकता से अधिक खर्च कर बाद में पछताएगी. कार्य व्यवसाय आशानुकूल रहेगा किसी पुराने अनुबंद से धन लाभ होगा.सरकारी कार्यो में ढील ना दे आज पूरे तो नही होंगे लेकिन सफलता की संभावना अधिक रहेगी.
कुंभ राशि
आज के दिन अपने बलबूते जो भी कार्य करेंगे उसमे देर से ही सही आशाजनक परिणाम मिलेंगे. व्यवसाय में वृद्धि तो होगी लेकिन आर्थिक लाभ समय पर ना होने के कारण आगे के कार्य प्रभावित होंगे. आज धन लाभ और खर्च बराबर रहने से संतुलन बना रहेगा. सहकर्मी आपसे कुछ अपेक्षा रखेंगे इसमे टालमटोल ना करें अन्यथा परेशानी हो सकती है.
मीन राशि
आज के दिन मिश्रित रहेगा. आज कुसंगति से बचें. व्यावसायिक क्षेत्र पर आज भय का वातावरण रहेगा अपनी किसी कमजोरी को लेकर मन मे चिंतित रहेंगे परंतु जाहिर नहीं होने देंगे. विरोधी आपके लचीले व्यवहार का फायदा उठाएंगे लेकिन सहकर्मियों का सहयोग आवश्यकता पड़ने पर मिल जाएगा. जड़कबाजी से चोट लगने की संभावना है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.