Advertisement

Rashifal 2 December 2024: आज वृश्चिक वाले विवादों से रहें दूर, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें....

Latest News
Rashifal 2 December 2024: आज वृश्चिक वाले विवादों से रहें दूर, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 2 दिसंबर 2024 सोमवार का दिन (2 December 2024) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..

मेष राशि 
आज कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बना सकते हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. फालतू खर्च हो सकते हैं. परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा. अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं. यश कीर्ति में वृद्धि होगी. कारोबार में लाभ बढ़ेगा. संतान पर ध्यान रखने की जरूरत है. व्यवहार में नम्रता लाना जरूरी है. वाहन सुख प्राप्त होगा. आज का दिन बढ़िया रहेगा.

वृषभ राशि 
आज का दिन मिश्रित रहेगा. डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है. धार्मिक यात्रा हो सकती है. कार्य भार और अधिकार में वृद्धि हो सकती है. दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी. नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है. माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा. करियर में निराश न हों, समय बदलेगा. नए आवास के योग बन रहे हैं.

मिथुन राशि 
आज के दिन रचनात्मक कार्य में सफल रहेंगे. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. फालतू खर्च होगा. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है. आज धनागमन सहज होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. कारोबार में विवाद शांत होंगे. समय बदलेगा, वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं.

कर्क राशि 
आज का दिन कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता में बीतेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. यात्रा मनोरंजक रहेगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. कार्यस्थल पर स्थिति पक्ष में बनेगी. परिवार के बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ेगी. नौकरी में विवाद शांत होंगे. लाभ के अवसर मिलेंगे. घर पर शांति बनाए रखें. लेन-देन के लिए आज का दिन अच्छा है.

सिंह राशि 
आज घर परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है. मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा. अपने पराए में फर्क समझें. दिनचर्या नियंत्रित रखें. बोलने से पहले विचार करें. किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी. दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें.

कन्या राशि 
आज जातकों की मुलाकात भूले-बिसरे साथियों से होगी. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. आत्मसम्मान बना रहेगा. कम बोलें पर अच्छा बोलें. शत्रु प्रशंसा करेंगे. बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें. वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी. मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. न्याय पक्ष उत्तम रहेगा.

तुला राशि 
आज जातकों को मित्रों का साथ मिलेगा. मेहनत का फल मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. लाभ के अवसर मिलेंगे. कार्यस्थल का माहौल पक्ष में होगा. विवादों में मौन लाभदायक होगा. अपने से बड़ों का आदर करें. भाग्य अनुकूल लाभ देगा. घर बाहर पूछ परख रहेगी. लेनदेन में सावधानी रखें.

वृश्चिक राशि 
आज कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है. दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. जोखिम न लें. नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. फिजूलखर्च बढ़ेंगे. धोखा होने और पुराना रोग उभरने की आशंका है. संभल कर रहें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. विवाद को बढ़ावा न दें.

धनु राशि 
आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं. मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, पर इष्ट पर भरोसा रखें. आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं. संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा. किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा. स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे.

मकर राशि 
आज किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार लाभदायक रहेगा. प्रसन्नता में वृद्धि होगी. दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी. पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं. शत्रु परास्त होंगे. यात्रा के शुभ योग हैं. किसी रोग से ग्रसित रह सकते हैं.

कुंभ राशि 
आज का दिन मिश्रित रहेगा.आय में निश्चितता रहेगी. मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा. किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें. समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा. सुख-शांति चाहते हों तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा. मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं. लाभ के अवसर बढ़ेंगे.

मीन राशि 
आज का दिन मिलाजुला रहेगा. चोट या दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती हैं. जोखिम के कार्य टालें. व्यापार ठीक चलेगा. अपने पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें. आलस से बड़ा कोई शत्रु नहीं है. सजग रहें, सतर्क रहें. स्वास्थ्य ठीक होगा, व्यय बढ़ेंगे. आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement