Advertisement

Rashifal 02 April 2025: मिथुन और कर्क वालों को निवेश में होगा लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 02 April 2025: मिथुन और कर्क वालों को निवेश में होगा लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 02 ​अप्रैल 2025 बुधवार का दिन (02 April 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा.

🌹-मेष राशि
आज के दिन आपका मन काल्पनिक दुनिया का सैर करेगा ,मन में ख़याली पुलाव पकाएँगे लेकिन कर्म करने मैं लचीले रहेंगे .आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसकी सफलता असफलता किसी अन्य के हाथ में रहेगी विशेष कर पति अथवा पत्नी के साथ बनाकर चले अन्यथा अन्त समय में सारी योजना रखी रह जाएगी.व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की भाइयों की मदद मिलेगी. संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें.

🌹-वृष राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .घर परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी .रिश्तेदारों का आगमन संभव होगा.संतान के कार्यों पर नजर रखें. पूंजी निवेश बढ़ेगा. प्रचार-प्रसार से दूर रहें. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा.

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन आप सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे आपने ही मन की .आज व्यवसाय से आकस्मिक लाभ होने पर स्तिति बिगड़ने नहीं पाएगी दिन के आरम्भ में जो लोग आपके निर्णयों विरोध कर रहे थे सफ़र बाद वे ही समर्थन करते दिखेंगे .लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी. शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा. व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. बेरोजगारी दूर होगी. धन की आवक बनी रहेगी.

🌹-कर्क राशि
आज के दिन भागीदारी के कार्यों में निवेश से बचें अन्यथा नुक़सान हो सकता हैं लेकिन इसके विपरीत एकल कार्यों में सफलता आवश्य होगी .भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा. फालतू खर्च होगा. भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे. दिनचर्या नियमित रहेगी. यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे. चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है. जोखिम न लें. 

🌹-सिंह राशि
आज के दिन परिवार के वातावरण पल पल में बदलेंगे पर असमंजस में रहेंगे संताने जिद पर आढ़ेही मांगे मनवाकर ही शांत रहेंगे .प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शत्रु शांत रहेंगे. धनार्जन होगा. आज विशेष लाभ होने की संभावना है.कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी. बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी. व्यापार में कार्य का विस्तार होगा. सगे-संबंधी मिलेंगे.

🌹-कन्या राशि
आज के दिन शुभ फलदायक रहेंगे .धर्म कर्म के प्रति सजग रहेंगे .मान बढ़ेगा. मेहमानों का आवागमन होगा. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी न करें. जोखिम के कार्यों से दूर रहें. पराक्रम में वृद्धि होगी. परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा. अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं. उलझनों से मुक्ति मिलेगी.

🌹-तुला राशि
आज के दिन धर्म कर्म टोने टोटकों में शामिल होंगे और इनपर समय और अल्प धन भी खर्च होगा.स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सुखद समाचार मिल सकता है.व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें. क्रोध पर नियंत्रण रखें. वास्तविकता को महत्व दें. प्रयासों में सफलता के योग कम हैं. परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है.

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन समाज में मान सम्मान बढ़ेगा .कंधे,कमर अथवा अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकते हैं .
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे. भेंट आदि की प्राप्ति होगी. कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी. व्यापार में उन्नति के योग हैं. संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी. प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी. अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें.

🌹-धनु राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें. विवादों से दूर रहना चाहिए. आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें. अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें. अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

🌹-मकर राशि
आज के दिन आशानुकूल लाभ के अवसर बनेंगे .भाई बहनों से संबंध बेहतर रहेंगे .धनार्जन होगा. प्रमाद न करें. संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे. शत्रुओं से सावधान रहें. कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी.

🌹-कुंभ राशि
आज के घर परिवार में पूजा पाठ के लिए शुभ रहेगा .संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे .समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए. नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. नई योजना बनेगी. नए अनुबंध होंगे. लाभ के अवसर बढ़ेंगे. कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है. परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी.

🌹-मीन राशि
आज के दिन पहले की तुलना में अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं .रुके कार्य बनेंगे.नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा .वाणी पर नियंत्रण रखना होगा.व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा. खानपान पर नियंत्रण रखें.नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा. धन प्राप्ति सुगम होगी.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement