राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 19 नवंबर 2025 बुधवार का दिन (19 November 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..
मेष राशि
आज के दिन व्यर्थ के विवादों से बचें, अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती है. समय मध्यम रहेगा. मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. यात्रा मनोरंजक रहेगी. सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी. व्यापार ठीक चलेगा. परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा. दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें.
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. प्रसन्नता बनी रहेगी, पार्टी पिकनिक की योजना बन सकती है. हंसी-मजाक न करें, विवाद हो सकता है. किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा. मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. मनोरंजन होगा. चोट व दुर्घटना से हानि संभव है. जोखिम व जमानत के कार्यों से बचें अन्यथा हानि संभव है. जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है.
मिथुन राशि
आज के दिन अधिक लाभ प्राप्त होगा. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. व्यापार ठीक चलेगा. यात्रा में विशेष सावधानी रखें. किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. विवाद को बढ़ावा न दें. बनते काम बिगड़ सकते हैं.
कर्क राशि
आज के दिन धन प्राप्ति का योग बन रहा है. समय अनुकूल रहेगा. योजना फलीभूत होगी. कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है. मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा. संतान पक्ष के कारण चिंतित रहेंगे. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी.
सिंह राशि
आज के दिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. यात्रा मनोरंजक रहेगी. मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे. तीर्थदर्शन की योजना बनेगी. विरोधियों से सावधान रहें, अन्यथा विवाद संभव है. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. कानूनी अड़चन दूर होगी.
कन्या राशि
आज के दिन समाज में सकारात्मक ऊर्जा के नए आयाम स्थापित कर सकते हैं. मित्रों से सहयोग प्राप्त होंगे. किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. भाइयों से मतभेद दूर होंगे. व्यापार ठीक चलेगा. बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें.
तुला राशि
आज के दिन रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा मनोरंजक रहेगी. समय की अनुकूलता का लाभ लें. मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. विवेक से कार्य करें. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा. स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं.
वृश्चिक राशि
आज के दिन वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा तनाव हो सकता है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. काम में मन नहीं लगेगा. बाहर जाने की योजना बनेगी. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा. आय होगी. व्यापार ठीक चलेगा. बुरी खबर प्राप्त हो सकती है. दौड़धूप अधिक होगी.
धनु राशि
आज के दिन उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे. आत्मसम्मान बनेगा. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी. यात्रा मनोरंजक रहेगी. व्यापार ठीक चलेगा. कुसंगति से दूर रहें. हानि संभव है. हंसी-मजाक करने से बचें.
मकर राशि
आज के दिन नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा. व्यापार लाभदायक रहेगा. कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी. दूसरों के काम में दखल न दें. मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. जल्दबाजी न करें. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. यात्रा मनोरंजक रहेगी.
कुंभ राशि
आज के दिन घर परिवार में सुख शांति और आनंद का वातावरण रहेगा. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा. मान-सम्मान मिलेगा. मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा।समय अच्छा व्यतीत होगा. प्रसन्नता रहेगी. थकान व कमजोरी रह सकती है. खान-पान पर ध्यान दें.
मीन राशि
आज के दिन संतान पक्ष से की और से सुखद समाचार प्राप्त होगा. प्रगतिवर्धक समाचार प्राप्त हो सकते है. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा. कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. समय की अनुकूलता रहेगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा. नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं.
Disclaimer: यह ज्योतिष की गणना और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से