Advertisement

Rashifal 19 May 2025: आज सोमवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 19 May 2025: आज सोमवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें आज का अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 19 मई 2025 सोमवार का दिन (19 May 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
 

मेष राशि
आज के दिन आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा, सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आप जैसी छवि बनाएंगे. उसका उसी अनुसार फल आने वाले समय मे किसी न किसी रूप में मिलेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. सेहत सामान्य रहेगी. धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी. जिद्दी स्वभाव भी रहने के कारण आपके संपर्क में आने वालों को परेशानी होगी, लेकिन निजी स्वार्थ निकालने के लिए किसी बात की परवाह नहीं करेंगे.

वृष राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. दिमाग मे आज कुछ न कुछ खुरापात लगी ही रहेगी, लेकिन मन के भेद आज किसी से बताना पसंद नही करेंगे. घर परिवार में कोई शुभ काम हो सकता हैं. यात्रा में धन खर्च होगा. निवेश शुभ फलदायक रहेगा .कार्य क्षेत्र पर गरमा गरमी से बचे वर्ना धन अथवा अन्य लाभ हाथ आते आते निकल सकता है. आरोग्य उत्तम रहेगा. घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

मिथुन राशि
आज के दिन वाणी और व्यवहार के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे. कार्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान दें. लेकिन कार्य व्यवसाय में अन्य के ऊपर निर्भर रहने के कारण चाहते हुए भी कुछ नही कर पाएंगे. भाग दौड़ करने पर भी कम चलाऊ धन की प्राप्ति ही हो सकेगी. भाई बंधुओ से संबंध असामान्य रहने पर भी किसी ना किसी रूप में लाभ होने की संभावना है, बीच मे थोड़ा बहुत क्रोध आएगा. सेहत सामान्य रहेगी. माता जी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है.

कर्क राशि
आज के दिन पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा. आध्यात्म के क्षेत्र में आज आपको कोई नई ज़िम्मेदारी मिलेगी. दिन को लाभदायक बनाने के लिए मेहनत करनी ही पड़ेगी, अन्य दिनों की तुलना में अतिरिक्त कार्य भी करना पड़ सकता है. लेकिन जिस कार्य को एक बार आरम्भ करेंगे उसे पूरा करके ही मानेंगे. धन के कारण मन मे बेचैनी रहेगी, लेकिन इसके लिये ज्यादा झंझट में नहीं पड़ेंगे. 

सिंह राशि
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा. आज के दिन वाणी में मधुरता और प्रसन्नता रहेगी. कार्य व्यवसाय में जोखिम वाले कार्यो को करने से डरेंगे धन संबंधित कार्यो में भी निर्णय लेने में दुविधा होगी, किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से इससे पार पा ही लेंगे. धन की आमद निश्चित ना होकर अकस्मात ही होगी लेकिन होगी जरूर.

कन्या राशि
आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. कार्य व्यवसाय से भी ज्यादा उम्मीद न रखें धन की आमद होगी लेकिन उधारी अथवा अन्य खर्चो के लिए भी पूरी नहीं पड़ेगी. सहकर्मी तथा अधिकारी भी किसी न किसी कारण से नाराज रहेंगे. कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था रखने के लिए मामूली गलतियों व हानि को नजरअंदाज करना है. 

तुला राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक साबित होगा. आकस्मिक धन लाभ .कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा घर के लोगो से अहम को लेकर ठनेगी. भूमि भवन का सुख कम मिलेगा उल्टे इनपर खर्च ही करना पड़ेगा. सेहत ठीक ही रहेगी. भाई बहनों से संबंध बेहतर होंगे. भाग दौड़ करने पर भी काम चलाऊ धन की प्राप्ति हो हो सकेगी.

वृश्चिक राशि
आज के दिन आपकी दिनचार्य में सुधार आयेगा. आध्यात्म क्षेत्र से जुड़े जातकों अथवा साधको को सम्मान में वृद्धि होगी. दिन के आरंभ में किसी कारण से व्यर्थ की उलझन रहेगी. आज किसी बहुप्रतीक्षित कार्य को लेकर बेचैन रहेंगे. लेकिन नतीजा आपके पक्ष में आने से उत्साह वृद्धि होगी. सरकारी कार्य अथवा व्यावसायिक कागजी कार्य आज करना शुभ है सफलता निश्चित मिलेगी. 

धनु राशि
आज का दिन मिली जुली स्थिति रहेगी. परोपकार के लिए भी तैयार रहेंगे लेकिन परिस्थिति इन सबको करने में बाधक बनेगी आज जोभी कार्य करे उसके प्रति दृढ़ रहने पर ही पूरा कर सकेंगे अन्यथा अधूरा ही रह जाएगा. दिन के आरंभ से मध्यान तक का समय इधर उधर की बातों में खराब होगा मध्यान बाद कार्य क्षेत्र से लाभ की संभावना बनेगी धन की आमद होगी भी लेकिन साथ ही साथ खर्च भी हो जाएगा हाथ कुछ नहीं लगेगा. 

मकर राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. धन की आमाद बना रहेगा. काम धंधा सामान्य रहेगा लाभ -हानि बराबर रहने से तालमेल बना रहेगा अकस्मात खर्च आज परेशान करेंगे, इसलिए सोच समझ कर ही कहीं धन फसाएं. उधारी के व्यवहार गलती से भी ना करें अन्यथा वापसी की आशा ना रखें. 

कुंभ राशि
आज के दिन सामान्य रहेगा. कोई भी काम बिना झंझट में पड़े सफल नहीं हो सकेगा. व्यवसायी वर्ग को भी जोखिम लेने के बाद ही सफलता मिल सकेगी. मध्यान तक का समय दौड़ धूप भरा रहेगा इसके बाद भी परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन पहले की तुलना में कम और लाभ अधिक मिलेगा. पुराने कार्य पूर्ण होने अथवा उधारी की वापसी पर भी धन की आमद होगी. उधार किसी को ना दे अन्यथा वापसी में परेशानी आएगी. 

मीन राशि
आज के दिन आपको आर्थिक व्यावसायिक और घरेलू संबंधित विविध समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे वही पहले आलस बाद में किसी कमी के चलते विलम्ब से शुरू होगा और आधा होने के बाद मानसिक स्थिति बदलने से छोड़ने का मन करेगा आपकी यही मानसिकता सभी कार्यों के प्रति रहेगी, जिसके कारण खर्च निकालना भी भारी पड़ेगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement