Advertisement

Rashifal 19 June 2025: इन लोगों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 19 June 2025: इन लोगों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 19 जून 2025 गुरुवार का दिन (19 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि
आज के दिन कोई कार्यों में लापरवाही दिखाने के बाद भी संतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे .सभी कार्यों आज लगभग विलंब से हो शुरू होंगे .पारिवारिक वातावरण में ख़ुशी और नाराजगी का मिश्रान बना रहेगा फिर भी स्तिति सामान्य ही रहेगी.सन्ध्या के समय किसी समारोह में उपस्तिति देंगे उत्तम भोजन का आनंद मिलेगा .महिलायें मन ही मन गुप्त युक्तियाँ बनायेगी .

🌹-वृषभ राशि
आज के दिन व्यापारिक प्रस्ताव मिल सकता है.सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी .कार्यक्षेत्र पर भी अधिकारी वर्ग और परिवार में बुजुर्ग कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे.कोर्ट व कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे. कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी. धन प्राप्ति के योग हैं.मित्रों और रिश्तेदारों के साथ आनंद के अवसर प्राप्त होंगे .घरेलू कार्यों में ज्यादा समय दें. आकस्मिक लाभ होगा .सुख शांति बनी रहेगी.

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे.पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी.घर में सुख शांति बनी रहेगी .उधारी वालीं के कारण अतिरिक्त परेशानी होगी.महिलायें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें.स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं.भूमि भवन की खरीद फरोख्त की योजना आपके द्वारा बनेगी.कोई बड़ा कार्य होने का योग है.परीक्षा व इंटरव्यू में सफलता प्राप्त हो सकती है.

🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपको घर बाहर मान सम्मान वृद्धि कराएगा पारिवारिक सदस्यों की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी.कार्य क्षेत्र पर भी आप निसंकुच निर्णय ले सकेंगे इनमें सफलता भी शत प्रतिशत मिलेगी.धन लाभ के अवसर आपके हाथ में आएंगे.पार्टी व पिकनिक में जाने का प्रोग्राम बनेगा.स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.बिजनेस व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है.निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा.

🌹-सिंह राशि
आज के दिन किसी को बमन से उधार देना पड़ सकता है .जिसकी वसूली में परेशानी आएगी सोचकर ही आपको निर्णय लेना पड़ेगा.सुख के साधन प्राप्त होंगे .पुराने शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं. किसी व्यक्ति से बेवजह वाद विवाद हो सकता है.शारीरिक कष्ट आज आपको हो सकता है.जॉइंट पेन की संभावना है.व्यापार व्यवसाय में आज आपके ग्राहक आपके व्यवहार से खुश रहेंगे.

🌹-कन्या राशि
आज के दिन का अधिकांश समय शुभ कर्मों में व्यतीत होगा .आध्यात्म में आज खुल कर रुचि लेंगे,दान पुण्य पर खर्च भी करेंगे.दिन परिवार के छोटे सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती है.ज्यादा लापरवाही न करें.आपके कार्य थोड़े से ही प्रयास से सिद्ध होंगे.कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी .नौकरी में आपके कार्यों की आज प्रशंसा की जाएगी. निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच समझ लें.

🌹-तुला राशि
आज के दिन कार्य व्यवसाय में सामान्य गति रहेगी .महिला मित्रों से समीपता का अहसास होगा लेकिन आने वाले समय में नई मुसीबत भी खड़ी हो सकते हैं .पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा .आज उपहार या सम्मान प्राप्त होगा.आज आपको थकान ज्यादा महसूस हो सकती है.शारीरिक आराम की आवश्यकता आपको ज्यादा रहेगी. कॉन्फिडेंस आज आपका हाई रहेगा. नौकरी में सहकर्मियों के साथ बिहेव ठीक रखें. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें.

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी.महिलायें आज स्वप्न लोक की सैर करेंगी जिससे घर में थोड़ी आव्यस्थता रहेगी.निवेश करने से पहले सोच समझकर निर्णय लें.आज शारीरिक परेशानियों का आपको सामना करना पड़ सकता है.कार्य की बाधा दूर करने के लिए अध्यात्म की ओर आपका रुझान रहेगा.सट्टे व लॉटरी से आज दूरी बनाकर रखें.रोजगार प्राप्त के प्रयास आज आपके सफल हो सकते हैं.

🌹-धनु राशि
आज के दिन आपको शांति और धैर्य रखकर बिताने की आवश्यकता रहेगी .कुछ लोग भी आज आपकी प्रशंसा करेंगे .आपका मन पूजा पाठ में लगेगा.किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं.सेहत का विशेष सावधानी बरतें .व्यापार व्यवसाय में लाभदायक फल आपको प्राप्त होंगे. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थितियां आपके पक्ष में रहेगी.घर बाहर के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे.

🌹-मकर राशि
आज के दिन पति-पत्नी मैं आपसी संवाद हीनता के कारण घर के माहौल में तनाव महसूस करेंगे .सेहत के लापरवाही निकट भविष्य में गंभीर रूप ले सकते हैं .घर में आकस्मिक धन खर्च होगा .अपने व्यवहार में शालीनता बनाकर रखें. कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपका नुकसान हो. बकाया वसूली के प्रयास आपके सफल हो सकते हैं. भाग्य का साथ आज दिन भर आपको मिलता रहेगा.उसका फायदा उठाएं.

🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे .पूर्व नियोजित कार्यों जिनसे आपको लाभ की उम्मीद थी वह भी निरस्त होने अथवा अन्य कारणों से क्षति ही कराएगी.वाणी पर नियंत्रण रखें .आज निर्णय लेने की क्षमता आपकी प्रभावित रह सकती है. योजना में आप परिवर्तन कर सकते हैं. कार्य प्रणाली में अपने सुधार करें.लाभ के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं. पारिवारिक व्यक्ति से आपका वाद विवाद हो सकता है.

🌹-मीन राशि
आज के दिन परिवार के मामले में झूठ का सहारा ना लें. अप्रत्याशित खर्च आपके सामने आ सकता है. जिससे आप परेशान होंगे. नौकरी में अधिकारी आपसे ज्यादा अपेक्षाएं रखेंगे.जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा .मित्रों के सहयोग प्राप्त होगा .लेन देन में सावधानी रखें .मन में आज कोई चिंता रहेगी .दूसरों के कार्यों को करने की जवाबदारी आज आप ना लें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement