राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 19 जुलाई 2025 शनिवार का दिन (19 July 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज के दिन आप आपनी ही धुन में रहेंगे .मन को ज़्यादा सुनेंगे और करेंगे भी वैसे ही किसी का कार्य मैं दख़ल देता कुछ जयदा ही अखरेगा जरासी बात पर नाराज हो जाएँगे जिससे मुख्य लक्ष्य मैं भटक सकते हैं .सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी.सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं.शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा.किसी सहकर्मी से आत्मीयता बढ़ऩे के भी योग हैं.
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन मानसिक रूप से बेचैनी अधिक महसूस करेंगे .आज आप कुछ अधिक ही भावुक रहेंगे. मन में उठ रहे विचारों के कारण कुछ परेशान रहेंगे.आज आप जीवन के प्रति आपके नजरिये में सकारात्मक बदलाव लाएंगे.पूजा पाठ में मन लगाकर काम करना सीखें .घर में सुख शांति रहेगी .घमण्डी व्यक्तियों से सावधान रहें.परिजनों के सहयोग से कार्य पूर्ण होगा .जीवनसाथी का साथ आपके भाग्य को चमकाएगा.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन आपमें धैर्य की भावना बढ़ेगी .किसी भी कार्यों को लेकर पहले लापरवाही करेंगे बाद में उसे सुलझाने में सफल रहेंगे.आज आपके नए मित्र बनेंगे व ऐसे लोगों से संपर्क होगा जो कि भविष्य में आप के लिए लाभदायी साबित होंगे.घर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.संतान से लाभ होगा.आकस्मिक धनलाभ के योग हैं.पुराने मित्रों से मुलाकात होगी. आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.विदेश यात्रा का अवसर प्राप्त होगा .शरीर से थकान और आलस्य महसूस होगा. संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी.सेहत का ध्यान रखें .पुराना कर्ज चुकाने में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है. आज आर्थिक पक्ष आप का उत्तम रहेगा. दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा.साथी के साथ बिताए रोमांटिक क्षणों की यादों से सुखानुभूति होगी.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी .कार्य व्यापार में सफलता मिलेगी .पेट संबंधित परेशानी हो सकते हैं .निर्धारित कार्य संम्पन न होने की वजह से निराशा बनी रहेगी. खर्च भी बढ़ेगा.वाहन से सावधान रहे चोट भी लग सकती है. धन प्राप्ति के योग हैं. जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखे. व्यवसाय व नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है.करियर में आपको उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन आपको बुद्धि विवेक का लाभ मिलेगा आपकी सोच दूरदर्शी रहेगी लेकिन इससे मनोवांछित सफलता नहीं मिल सकेगी .मानसिक रूप से आज एकाग्रता रहेगी. खर्च अधिक मात्रा में होगा. अपनी इच्छा शक्ति के बल पर आप बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने से पीछे नहीं हटेंगे.इ'छानुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी. स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें.
🌹-तुला राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा.सांसारिक सुखों की वृद्धि होगी .आज आपसी लोगों की वजह से खर्च ज्यादा बढ़ेंगे.जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा.नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा.आपके पारिवारिक जीवन में शांत वातावरण देखने को मिलेगा.आपकी माता जी स्वास्थ्य लाभ का आनंद लेंगी.फ़िज़ूलखर्ची और लापरवाही से बचें .अविवाहितों के लिए आज का दिन शुभ है.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं .दूसरों की बातों में हस्तक्षेप ना करें क्योंकि इससे आपका नुकसान हो सकता है.भ्रांति एवं अकस्मातों से बचिएगा.कोई रिश्तेदार की सेहत ख़राब हो सकते हैं. क्रोध पर संयम रखें. दिन बहुत शुभफलदायी है व्यक्ति को बिना परखे पैसो का लेन देन आपको नुकसान दे सकता है.काम-वासना पर संयम रखने की कोशिश करें.
🌹-धनु राशि
आज के दिन आपके लिए हर कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा .संतान पक्ष के लिए समय अनुकूल रहेगा .आज का दिन इश्वर के स्मरण में बीतेगा.धार्मिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे. नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी.आपका हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा.प्रवास के लिए आज का दिन प्रतिकूल है.मन विचलित रह सकता है.खूब परिश्रम के बाद भी आज सफलता कम ही मिलेगी
🌹-मकर राशि
आज आपके परिवार में शांति का वातावरण रहेगा.घर परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी .दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा. दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आएंगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी. खुद के द्वारा सोचा गया काम अचानक बिगड़ सकता है.व्यवसाय सामान्य रहेगा. आकस्मिक खर्च की संभावनाएं हैं.
🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन धूमने फिरने मौज शौक़ पूरे करने पर खर्च होगा .भौतिक साधन तथा वस्त्र इत्यादि की खरीदारी होगी. प्रणय सम्बंधों में सफलता मिल सकती है.विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे.लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा.ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा.आपकी आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है.
🌹-मीन राशि
आज के दिन शुभ समाचार प्राप्त होगा.जीवनसाथी से उपहार प्राप्त हो सकते हैं.किसी व्यक्ति से मुलाक़ात होगी .व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभदायी दिन रहेगा.बीमारी से राहत मिलेगी.नौकरी-पेशा लोगो के लिए लिए आज का दिन बेहतर है.आज किस्मत पर भरोसा बिल्कुल न करें. अचानक धन हानि के योग हैं.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और अंक ज्योतिष की गणनाओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.