Advertisement

Today Horoscope 19 January: कर्क और कन्या वालों को मिलेगा लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Today Horoscope 19 January: कर्क और कन्या वालों को मिलेगा लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: आज 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार है. इस दिन विशेष योग बन रहे है. कई राशियों पर आज इसका असर देखने को मिलेगा. आज 19 जनवरी 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

🌹-मेष राशि
आज के दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे.परिजनों का सहयोग प्राप्त करेंगे.कार्यों क्षेत्र पर धन अथवा अन्य लेन देन संबंधित कार्यों में लेन देन में लापरवाही न बरतें अन्यथा हानि हो सकते है.वाणी और व्यवहार में नरमी रखना आज अति आवश्यक है अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे.आज आपकी जल्दी से किसी से नही बनेंगी घर का शांत वातावरण भी आपके कारण खराब होगा.

🌹-वृष राशि
आज के दिन धन लाभ वाला रहेगा.स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी लेकिन स्वार्थ सिद्धि भी रहेगी अपने मतलब के काम के लिये ना नही कहेंगे बेकार के कामो में रुचि नही लेंगे. कार्य व्यवसाय में लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु जोड़ तोड़ की नीति के चलते सीमित लाभ से संतोष करना पडेगा.बाहर घूमने के प्रसंग बनेंगे मन हल्का रहेगा परिजन भी आवश्यकता पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगे. 

🌹-मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिये मिला जुला रहेगा. दिनचार्य आज व्यवस्थित रहेगी अधिकांश कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे.घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी .कार्य क्षेत्र पर किसी से आर्थिक विषयो को लेकर बहस होने की सम्भवना है विवेक से काम ले अन्यथा धन डूब भी सकता है.नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त करेंगे जिससे आपको सफलता और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. 

🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.आज आप जो भी योजना बनाएंगे उसके शीघ्र फलित होने की संभावना रहेगी.सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा.काम-धंधा लगभग ठीक ही चलेगा लेकिन ज्यादा पाने की चाह के कारण कुछ ना कुछ अभाव अनुभव होगा. सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे दान-पुण्य भी करेंगे लेकिन इनके पीछे दिखावे की भावना भी रहेगी मान-सम्मान मिलने से अहम बढेगा.

🌹-सिंह राशि
आज के दिन आपके लिये मिश्रित फलदायक रहेगा.आज किसी ना किसी रूप में आपके विचार कार्य उल्टा ही फल देंगे.कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद अंत समय मे टूटने से मन नकारात्मक विचारों से भरेगा.महिलाये आज कही सुनी बातो पर घर मे कलह करेंगी बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर पश्चाताप होगा.महिलाये आज कही सुनी बातों पर विचार कर ही घर में बात करने की सलाह हैं.स्वस्थ में शितिलता रहेगी. 

🌹-कन्या राशि
आज के दिन धर्य से सोच विचार कर काम करने पर ही व्यवसाय अथवा अन्य कार्यो से लाभ पाया जा सकेगा.नौकरी वालों को लाभ प्राप्त होगा.सेहत में दिनभर उतार चढ़ाव लगा रहने से कार्य करने में उत्साह नही दिखाएंगे.आज आपको लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु ज्यादा पाने की लालसा के कारण हाथ से निकल सकते है.आज कम से संतोष करें अन्यथा खर्च चलाना भारी पड़ेगा.  

🌹-तुला राशि
आज के दिन आलसी स्वभाव के चलते सुबह से ही काम में मन नहीं लगेगा.संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.आज आप एकबार लिए निर्णय से पीछे नही हटेंगे चाहे हानि ही क्यो ना हो घर मे मांगलिक आयोजन होंगे वातावरण आत्मबल देने वाला रहेगा. दिन का कुछ समय पूर्व में किये कार्यो की समीक्षा में बीतेगा इससे संतोष की प्राप्ति होगीं.जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे. 

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा.नौकरी वाले लोगो से जल्दबाजी में त्रुटि होने की संभावना है सतर्क रहें अन्यथा अधिकारी वर्ग की नाराजगी देखनी पड़ेगी. आर्थिक रूप से दिन परिश्रम साध्य रहेगा धन लाभ मेहनत के ऊपर निर्भर करेगा आलस्य से बचें.घर का वातावरण वैसे तो शांत रहेगा लेकिन बीच मे आपसी तालमेल की कमी के चलते उग्र हो सकता है. 

🌹-धनु राशि
आज के दिन आपके लिए सामान्य रहेगा.महिलायें आज अपने जीवनसाथी के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहेंगी.घर परिवार में पूजा पाठ के योजना बनाएंगे.संतान की उन्नति होगी.कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का उद्दंड व्यवहार क्रोध दिलाएगा धर्य से काम लें वरना अकेले ही काम करना पड़ेगा. गृहस्थ का वातावरण मंगलमय रहेगा आपस मे थोड़ी बहुत टोका-टाकी होगी फिर भी एकता बनी रहेगी. 

🌹-मकर राशि
आज के दिन काम-धंधा आज अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर चलेगा प्रतिस्पर्धियों पर विजय पाएंगे. मध्यान के बाद जिस भी कार्य को करेंगे वह थोड़ी बहुत मेहनत के बाद सफल होगा.धन की स्थिति संतोषजनक रहेगा.पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा.महिलाये शारीरिक रूप से कमजोरी अनुभव करेंगी फिर भी इससे दैनिक कार्य बाधित नही होंगे. 

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर विशेष लाभ प्राप्त करने की संभावना रहेगी .परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहेगी .धन की आमद समय पर और आवश्यकता से अधिक ही होगी फिर भी आर्थिक मामलों में आज स्पष्टता रखना आवश्यक है भूल होने अथवा उधारी के कारण विवाद की संभावना है. मित्र रिश्तेदारी में जाने के प्रसंग बनेंगे. 

🌹-मीन राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा.घर परिवार में खुशी और उत्साह का वातावरण रहेगा .सेहत अच्छी रहेगी .व्यवसायी वर्ग एवं नौकरी वाले लोग नया कार्य आरम्भ कर सकते है लेकिन निवेश सोच समझ कर ही करें.मेहनत करने के बाद भी धन की आमद अनिश्चित रहेगी घरेलू खर्च अधिक होने के कारण बजट बिगड़ेगा.नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. डिस्क्लेमर- यह जानकारी ज्योतिष  के आधार पर लिखी गई है.

डिस्क्लेमर- यह जानकारी ज्योतिष  के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement