राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 19 अगस्त 2025 मंगलवार का दिन (19 August 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा.
🌹-मेष राशि
आज के भूमि भवन के निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा .आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी.यश, मान सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी जिससे आपको सफलता प्राप्त हो सकते हैं.आपकी सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग कर आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं .आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर रहेगा है.पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बना सकते हैं ताकि भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें.निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए.
🌹-वृषभ राशि
आज आप एकबार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रूमानियत को महसूस कर सकेंगे .नए ऊर्जा का संचार होगा .मनोबल में बढ़ोतरी होगी .परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा.वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा.अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें.कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें.अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाएँ.
🌹-मिथुन राशि
आज आपको अकस्मात धन की प्राप्ति हो सकते हैं. लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं, लेकिन आपको अपने जीवनसाथी के प्रति आपका व्यवहार अच्छा रखने की आवश्यकता होगी. संतान की सेहत के प्रति सचेत रहें.आप आप किसी व्यक्ति के लिए एक महंगा उपहार खरीद सकते है जो की उस व्यक्ति को आश्रयचकित् कर सकता है.वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें .विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पड़ें.नौकरी में आपको सफलता प्राप्त होगी .व्यापार में परिस्थिति सुखद रहेगी.
🌹-कर्क राशि
आज परिस्थिति आपको कितना भी प्रभावित करे लेकिन घर की शांति और सुख भंग न होने दें.आज आपने गुस्से में आकर कुछ गलत बोल दिया तो फिर आपको बुरा लगेगा.वित्तीय स्थिति और खर्च में संतुलन बना रहेगा, अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा. आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है.आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा.दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन आपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए कुछ नया उपाय करने की कोशिश करेंगे लेकिन यह समय आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकते हैं.अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की अपनी क्षमता को और विकसित कीजिए.किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें.अपने करियर पर विशेष ध्यान दें.घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं.वाहन संभलकर चलाएं.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन दूर-समीप की यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी .घर परिवार में सुख शांति रहेगी .आपके आमदनी बढऩे के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा. एकाग्रता बनाए रखें. व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं.धन लाभ के योग बन रहे हैं .आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा .
🌹-तुला राशि
आज के दिन आपके के लिए लाभ प्रद रहेगा.आज मेहनत और लगन से कार्य में सफलता प्राप्त होगी.आपके के प्रिय जन आज रूमांटिक मूड में रहेंगे.आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे.व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा.कोर्ट कचहरी में भी आपको सफलता मिलेगी लेकिन आपको अपनी गलतियों पर नियंत्रण रखना चाहिए .वसूली के पैसे आएंगे.परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा.आज का दिन काफी लाभप्रद है और उसे बेकार न जाने दे.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन साझेदारी की परियोजनाएं सकारात्मक परिणाम से लाभान्वित हो सकते हैं .शाम ढलते ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव से बचें. आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है परन्तु आपको अपने निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा.आज के दिन कार्यालय का माहौल अनुकूल बना रहेगा.वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मण्डरा सकते हैं. कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा.
🌹-धनु राशि
आज आपको कारोबारी यात्रा में सफलता मिल सकते हैं .चुनौतियों का डटकर मुक़ाबला करेंगे परंतु सफलता की संभावना कम रहेगी .आप एक साथ कई परियोजनाओं के बोझ तले दबा हुआ सा महसूस कर सकते हैं.मन में व्यग्रता रहेगी.आप अपने कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे क्योंकि काम के बोझ से आप अपने को थका हुआ महसूस करेंगे.प्रेम संबंधों में आज आपको कोई नया प्रस्ताव मिलने की संभावना रहेगी .
🌹-मकर राशि
आज आपकी मुलाक़ात किसी से हो सकते है लेकिन आप इस दौरान किसी नई योजना को लेकर आगे बढ़ सकते है .अपने समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना आपके लिए आज ज्यादा जरूरी होगा.अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है.अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा.आपने सेहत का खास ख़याल रखें .प्रिय व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकते हैं .
🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर काम काज को लेकर अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होगी अन्यथा कोई भी निर्णय लेना पड़ नुकसान हो सकते हैं.जल्द बाजी से बचें अन्यथा हानि संभव हैं.के दिन खूब मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि यह दिन आगे चलकर आपको सफलता दिलाएगी .आपको एक अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है.आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे.आय बनी रहेगी .
🌹-मीन राशि
आज परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे. खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा. वाणी पर संयम रखें. उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा.मित्रों के मिलने से आपको आनंद होगा.माता की स्वास्थ्य में सुधार आएगा .व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.