राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 18 जून 2025 बुधवार का दिन (18 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
मेष राशि
आज के दिन आपके भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण कुछ बदल सकते हैं.आपके जन सम्पर्क में वृद्धि होगी सामाजिक दायरा बढ़ाने से इसका भविष्य में कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा .किसी व्यक्ति को देख आपके मन में संवेदना,प्रेम और सम्मान बढ़ेगा .पड़ेपरिजनों में आज व्यवहारिकता की कमी रहेगी फिर भी घरेलू वातावरण शांत बना रहेगा घर के सभी सदस्य अपने अपने कार्य मे मस्त रहेंगे.कमर दर्द संबंधित बीमारी की संभावना है.
वृष राशि
आज के दिन शुभ रहेगा.आज आप ऐसे स्वार्थी व्यक्ति से टकरा सकते हैं ,जो आपसे बार बार फ़ायदा उठाता रहा है .कार्य क्षेत्र पर आज जो भी करेंगे उसमे सफलता अवश्य मिलेगी.व्यावसायिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे लेकिन कोई व्यवधान आने पर निरस्त भी हो सकती है. नौकरी करने वाले आज जल्दी काम निपटा मित्र परिजनों के साथ समय बिताना चाहेंगे लेकिन अन्य काम आने से कामना पूर्ति से अधिक समय सेहत में कुछ विकार रहेगा फिर भी अनदेखा करेंगे.
मिथुन राशि
आज आपकी धार्मिक भावनाओं का उदय होगा घर मे पूजा के प्रसंग बनेंगे धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा भी होगी लेकिन ध्यान दूसरी जगह भटकने से आध्यात्म का पूरा लाभ नही उठा सकेंगे. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी .फ़िज़ीलख़र्ची और लापरवाही से चलने पर आप आर्थिक संकट के चपेट में आ सकते हैं.व्यवसाय स्थल पर आज वातावरण उत्साह बढ़ाने वाला मिलेगा धन की आमद थोड़ी कम रहेगी .
कर्क राशि
आज का दिन आकस्मिक दुर्घटना के योग भी बन रहे है यात्रा अधिक आवश्यक होने पर ही करें घर अथवा कार्य क्षेत्र पर भी उपकरणों के प्रयोग में सावधानी बरतें. कार्य व्यवसाय से मध्यान तक ही लाभ उठा सकते है इसके बाद सेहत और परिस्थिति दोनो आर्थिक लाभ से वंचित रखेगी उल्टे व्यर्थ खर्च ही बढेगें.सेहत का विशेष सावधानी रखें .घर मे उदासीनता का वातावरण रहेगा परिजनों को किसी न किसी रूप में कष्ट होने की संभावना है.
सिंह राशि
आज के दिन आपके लिए विजय दिलाने वाला रहेगा स्वार्थ सिद्धि की भावना प्रबल रहेगी अपना काम साधने के लिये दूसरे का बिगाड़ने से भी नही चूकेंगे.एक बार लोगों मैं मान प्रतिष्ठा बन जाने पर फिर आजीवन उसका सुख भोग भी मिलता रहता हैं .मुह से मीठा बोलेंगे लेकिन अंदर ईर्ष्या भरी रहेगी.नौकरी करने वाले लोग अधिकारी सहकर्मियों से कुछ ज्यादा ही खुलापन दिखाने पर अपमानित हो सकते है सतर्क रहें अन्यथा काम निकलने में दिक्कत आएगी.
कन्या राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे .नौकरी वाले लोग आज आलस्य से भरे रहेंगे बेमन से कार्य करने पर अधिकारी वर्ग से मतभेद हो सकते है. पारिवारिक वातावरण वैसे तो शांत ही रहेगा कुछ समय के लिये किसी गकतफहमी अथवा परिजन के उद्दंड व्यवहार के कारण अशांति होगी. घूमने फिरने मौज शौक पूरे करने पर खर्च होगा. आरोग्य छोटी मोटी बातो को छोड़ बना रहेगा.
तुला राशि
आज के दिन मिला जुला रहेगा .घर के सदस्यों दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करेंगे लेकिन मतलब साधने के लिये पुरानी बातों को भूल जाएंगे.दुपहर के बाद बुद्धि विवेक जाग्रत होने पर पूर्ण शांति स्थापित होगी फिर भी मन का द्वेष आज मिटना असम्भव है.आभी करियर के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ेगा .सेहत के लिए बहुत जरूरी है योगा अपनाना .कार्य क्षेत्र पर लाभ की संभावना कम ही रहेंगी .व्यर्थ के आडंबर से बचने की सलाह देंगे लेकिन खुद उसी में. फंसे रहेंगे.
वृश्चिक राशि
आज के दिन मानसिक रूप से दुविधा बनी रहेगी जिस कार्य को करना चाहिये उसे ना कर व्यर्थ के कामो में उलझेंगे. अपने काम छोड़ पराये कामो में टांग अड़ाने से अपमानित भी हो सकते है.आज के दिन पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना आछा रहेगा .किसी जानकार मित्र की सलाह पर आप अपने बिगड़े हुए काम को ठीक कर सकते है .नौकरी पेशा लोग उच्चाधिकारियों से जले भुने रहेंगे मन की बात मन मे ही रखे अन्यथा आगे के लिये नई समस्या खड़ी होगी.
धनु राशि
आज के दिन आरम्भ में शुभ फलदायक.रहेगा.कार्य क्षेत्र पर आज आकस्मिक लाभ के योग बनेंगे नियमित बिक्री की जगह आज जनसंपर्कों के द्वारा अधिक लाभ की संभावना है व्यवहार में थोड़ा रूखापन आ सकता है इससे बचे अन्यथा सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि खराब होगी. मनोरंजन पर आज अधिक आकर्षण रहेगा लेकिन ध्यान रहे घर परिवार का वातावरण संध्या के समय अभद्रता अथवा अनैतिक कर्मो के कारण अशांत होगा. थकान भी अधिक रहेगी.
मकर राशि
आज के दिन अस्त व्यस्त रहेगा दिन को व्यवस्थित करने का प्रयास भी करेंगे लेकिन सफल नही हो सकेंगे.आर्थिक लाभ की कामना दिन भर लगी रहेगी लेकिन लाभ रुक रुक कर होने से मन संतुष्ट नही होगा .संतान पक्ष से लाभ होगा .नौकरिपेशाओ को किसी सहकर्मी के हिस्से का कार्य भी करना पड़ेगा. घर के सदस्य कामना पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे लेकिन फिर भी किसी न किसी कारण छोटी मोटी नाराजगी लगी रहेगी.
कुंभ राशि
आज का दिन आकस्मिक लाभ वाला है लेकिन आज आपका ध्यान मौज मस्ती में अधिक रहेगा. कार्य क्षेत्र पर आज पिछले कुछ दिनों से चल रही सुस्ती टूटेगी.नौकरी पेशा मैं आपको कुछ अच्छा समय मिलेगा.पदान्नति के अवसर प्राप्त होंगे.नौकरी पेशा आज अधिक व्यस्त रहेंगे .जल्दबाजी में कार्य करने पर गलती होने की संभावना अधिक है विशेष कर कागजी काम देखभाल कर ही करे बड़ी चूक होने के आसार है.आज उत्तम भोजन पर्यटन का आनंद लेंगे घर मे आज खर्च करने के बाद ही शांति का अनुभव होगा.
मीन राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा.वाणी पर नियंत्रण रखें .कार्य क्षेत्र अथवा घर मे दुखद समाचार मिलने से मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे नुकसान आज किसी न किसी रूप में होकर ही रहेगा. धन संबंधित निवेश को आज रोके लेकिन लेन देन को तुरंत निपटाने से आगे के लिये मार्ग खुला रहेगा.सहकर्मी अथवा कार्य क्षेत्र के किसी अन्य व्यक्ति के कारण किसी परेशानी में फस सकते है .अनैतिक कार्यो से बचे मान हानि के प्रसंग बनेंगे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से