राशिफल
वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 18 जनवरी 2025 शनिवार का दिन (18 January 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 18 जनवरी 2025 शनिवार का दिन (18 January 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..
🌹-मेष राशि
आज के दिन दिन क्रोध के कारण घर में कलह हो सकती है .किसी प्रियजनों से मुलाक़ात होगी .समाज में मान सम्मान बढ़ेगा.वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें. नेत्र पीड़ा हो सकती है. भय व चिंता का माहौल रहेगा. चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है.
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन कार्यो की बोझ से परेशान रहेंगे .शारीरिक कष्ट संभव है .ईश्वर की उपासना करें .बाहरी सहयोग मिलेगा .जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें. व्यवसाय में आप के विरोधी परास्त होंगे. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. राजकीय सहयोग मिलेगा, कार्यसिद्धि होगी.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन अनुकूल वातावरण रहेगा .संतान की उन्नति होगी .नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. धनलाभ होगा .वाहन,संपत्ति मैं निवेश कर सकते हैं .जोखिम न लें .लाभ होगा.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन मिश्रित रहेगा .अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह लें, ज्यादा लाभ होगा. घर-परिवार की चिंता रहेगी. भागदौड़ अधिक होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. गृहस्थ सुख मिलेगा. धनागम होगा.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन आप में नए जोश का संचार होगा. सेहत का ध्यान रखें .जमीन जायदाद से संबंधित मामले निपटेंगे. तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता का वातावरण रहेगा. जोखिम न लें, झंझटों में न पड़ें.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन शुभ रहेगा .आर्थिक स्थिति मजबूत होगी .विवाह प्रयास सफल रहेंगे. आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे. धनलाभ होगा, प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. जोखिम न लें.
🌹-तुला राशि
आज के दिन सकारात्मक बदलाव होगा .संतान की तरफ़ से शुभ समाचार मिलेंगे. समाज में आत्मसम्मान बढ़ेगा. चिंता व भय सताएंगे. निवेश मनोनुकूल रहेंगे. यात्रा होगी. मकान दूकान बदलने के योग बन रहे हैं.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन घर के बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त होगा.पुराने निवेश से लाभ होगा. यात्रा सफल रहेगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. विवाद न करें, चिंता तथा तनाव रहेंगे. अनजाने में कोई बड़ी गलती की आशंका है, संभल कर कार्य करें.
🌹-धनु राशि
लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों को आज आराम मिलेगा .आलस की अधिकता रहेगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. विवाद से क्लेश होगा. यात्रा कष्ट संभव है. व्यय वृद्धि होगी. कुसंगति से बचें, हानि होगी. जोखिम न लें, नए लोगों से सतर्क रहें.
🌹-मकर राशि
आज आप घर पर ख़ान पान के कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं .निर्णय लेंने में आप बहूत कमजोर हैं. अपने आप पर आप को भरोसा नहीं है. रुका हुआ धन वापस आएगा. उन्नति होगी, धनलाभ होगा. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.
🌹-कुंभ राशि
आज के दिन आपनी सेहत का ध्यान रखें .आपने वाणी पर नियंत्रण रखें .मन की बात हर किसी को बताने से बचें. नई योजना बनेगी, कार्यप्रणाली में सुधार होगा. प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. परिश्रम अधिक होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. धन संचय में वृद्धि होगी.
🌹-मीन राशि
आज के दिन मिला जुला रहेगा .सेहत के प्रति लापरवाही न करें .किसी भी नए बिजनेस में निवेश करने से पहले सोच समझकर फ़ैसला लें .आप की तरक्की में सबसे बड़ा अवरोध है, आप का क्रोध. तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी. बाहरी सहयोग मिलेगा. निवेश शुभ रहेगा.
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.