Advertisement

Rashifal 18 January 2024: गुरुवार को इन पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal:आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
Rashifal 18 January 2024: गुरुवार को इन पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 18 जनवरी 2024, गुरुवार का दिन (18 January Ka Rashifal) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का (Today Horoscope) का दिन कैसा रहेगा..

🌹-मेष राशि--"ॐ नामों भगवते वासुदेवाय.""
आज पहले किए गए सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान मिल सकता है. धार्मिक कृत्यों पर व्यय होगा. पूजा-पाठ में मन लगेगा. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे. आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है. आत्मविश्वास बनाए रखें. शारीरिक कष्ट संभव है. विवेक से कार्य करें, लाभ होगा. प्रसन्नता में वृद्धि होगी.

🌹- वृष राशि--उपाय-"" ॐ बृं बृहस्पतये नमः""-
आज पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें . वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. शारीरिक हानि हो सकती है. किसी अपने से बेबात विवाद हो सकता है. मान कम होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. निवेश में जल्दबाजी न करें. सुख के साधनों पर व्यय होगा.

🌹-मिथुन राशि--उपाय--" ॐ श्री राजीव लोचोनाय नमः""-
आज किसी आजनबी पर भरोसा न करें.कोई पुराना रोग दु:ख का कारण बन सकता है. लापरवाही न करें. शत्रुभय बना रहेगा. फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें. कोर्ट-कचहरी व सरकारी कामों में सहूलियत रहेगी. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार से लाभ होगा. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. 

🌹- कर्क राशि - उपाय--"ॐ बुं बुधाय नमः. 
आज दिन ठीक -ठाक रहेगा.लेन-देन में सावधानी रखें. चोट व रोग से बचें. अज्ञात भय सताएगा. स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभकारी रहेगी. रोजगार में वृद्धि होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. नए बड़े काम मिल सकते हैं. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. 

🌹-सिंह राशि--उपाय-" ॐ नमः सूर्य नारायणाय नमः
आज किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. यात्रा मनोरंजक रहेगी. विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन लगेगा. शोध इत्यादि कार्य सफल रहेंगे. स्वादिष्ट भोजन का लाभ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे.धार्मिक स्टलों की यात्रा का प्लान बनाएंगे. 

🌹-कन्या राशि--उपाय-"" ॐ श्री गणधीपतये नमः""-
आज लवमेट्स के लिए दिन अति शुभ है .अकारण विवाद हो सकता है. स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. दूर से शोक समाचार मिल सकता है. पुराना रोग उभर सकता है. मन खिन्न रहेगा. काम में मन नहीं लगेगा. कुसंगति से हानि संभव है. व्यापार ठीक चलेगा. नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है.

🌹- तुला राशि--उपाय-"" ॐ श्री गणधीपतये नमः""
आज संतान पक्ष से स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है. धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे. थोड़ प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी. घर-बाहर सम्मान मिलेगा. व्यापार अच्छा चलेगा. 

🌹-वृश्चिक राशि--"ॐ कलीं रामाय नमः ""
आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. थकान रह सकती है. बड़ा काम करने का मन बनेगा. शत्रु नतमस्तक होंगे. बुरे लोगों से दूर रहें. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नौकरी में चैन रहेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

🌹- धनु राशि-उपाय-"" ॐ श्री हनुमते रामदूताएं नमः ""
आज बेचैनी रहेगी. थकान रह सकती है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. लॉटरी व सट्टे से दूर रहें. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी. कारोबार में वृद्धि होगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेगें.

🌹-मकर राशि-उपाय--"ॐ कलीं केशवाय नमः ""
आज धार्मिक कार्य क्रम के आयोजन की योजना बनाएंगे .यात्रा लाभदायक रहेगी. जल्दबाजी न करें. शारीरिक कष्ट संभव है. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. बेवजह विवाद हो सकता है. चिंता तथा तनाव रहेंगे. स्वास्थ्य पर बड़ा खर्च हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. लाभ होगा. जोखिम न लें. 

🌹- कुंभ राशि--उपाय -""शं शनैश्चराय नमः."
आज राजनीति से जुड़े लोगों को किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा. पुरानी वसूली जो नहीं हो पा रही थी, अब वसूली जा सकती है, प्रयास करें. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. कारोबार में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. भाग्य का साथ मिलेगा. नेत्र पीड़ा हो सकती है.

🌹-मीन राशि -उपाय--"ॐ चं चन्द्रमसे नमः""
आज सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान मिल सकता है. स्वस्थ का ख्याल रखे . हल्के हंसी-मजाक से बचें. जल्दबाजी से हानि हो सकती है. शारीरिक कष्ट संभव है. कानूनी अड़चन आ सकती है. नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता है. नए काम मिलेंगे. भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें. आलस्य से बचें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement