Advertisement

Rashifal 18 August 2025: कर्क और तुला वालों के बनेंगे काम, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 18 August 2025: कर्क और तुला वालों के बनेंगे काम, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 18 अगस्त 2025 सोमवार का दिन (18 August 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा.

🌹-मेश राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा.जल्दबाजी से नुकसान संभव है.घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी.कार्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी .अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा .आज आपको राहदिखाने वाले भी नाराज होंगे.कार्य क्षेत्र पर धन संबंधित लेन देन के कारण कहासुनी होने की सम्भावना है. विरोधी प्रबल रहेंगे किसी परिजन से भी व्यवसाय संबंधित बात ना बताये अन्यथा नई मुसीबत पैदा हो सकते हैं.

🌹-वृष राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा .परिजनों के सहयोग से आज बिगड़े कार्यों को सुधारने में सफलता प्राप्त करेंगे .ठंडी चीज़ों से सावधान रहें .लाभ हानि की परवाह किए बिना जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लें सकते हैं .संतान की उन्नति होगी .कार्य व्यवसाय से कुछ समय के लिये ही लाभ मिल सकेगा अधिकांश समय खाली जाएगा. नौकरी वालो को भागदौड़ का आशाजनक परिणाम मिल सकेगा.विरोधी वर्ग शांत रहेंगे लेकिन.घर के बुजुर्ग एवं बच्चे एक मत रहेंगे. 

🌹-मिथुन राशि
आज का दिन घर के बुज़ुर्ग के सेहत का विशेष सावधानी रखें .नौकरी पेशा वालों को भाग दौड़ का आशाजनक परिणाम मिल सकते हैं .कामना पूर्ति न होने पर क्रोध में अनाप शनाप बातें कर सकते हैं .जोखिम वाले कार्यो अथवा जिन कमो को करने से डरेंगे उन्ही से लाभ की संभावना अधिक रहेगी. धन लाभ असमय होने पर अधिक महत्त्व नही रखेगा. विद्यार्थियो को अध्ययन अथवा प्रतियोगी परीक्षा में परेशानी आएगी. सेहत छोटी मोटी बातो को छोड़ सामान्य रहेगी.

🌹-कर्क राशि
आज के दिन मिला जुला असर रहेगा .महिलाओं को अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना चाहिए.सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें .आपके ऊपर चंचलता हावी रहेगी. बोलने से पहले विचार करें अन्यथा अवश्य ही किसी न किसी से बिना बात का झगड़ा मोल लेंगे.कार्य क्षेत्र पर लाभ हानि की परवाह किये बिना जल्दबाजी एवं मनमर्जी से निर्णय लेंगे फिर भी आज धन लाभ अवश्य ही होगा लेकिन सहकर्मियों को परेशान करने के बाद ही. नौकरी वाले लोग भाग दौड़ के पक्ष में नही रहेंगे.

🌹-सिंह राशि
आज के दिन भी कुछ ना कुछ महिलायें अपने घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति हेतु प्रार्थना और पूजन के योजना बन सकती हैं .धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा.जिससे सहयोग की उम्मीद रखेंगे वही अंत समय मे टालमटोल करेगा.किसी अन्य के ऊपर निर्भर ना रहे अन्यथा निराश ही होना पड़ेगा. कार्य व्यवसाय की स्थिति डांवाडोल रहेगी. लाभ के सौदे हाथ लगेंगे लेकिन किसी ना किसी कमी के कारण आज इनका फायदा नही उठा सकेंगे.

🌹-कन्या राशि
आज के दिन विविध समस्याए खड़ी हो सकते हैं .कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय लाभ की स्थिति बनेगी और आर्थिक लाभ होगा.इसके अतिरिक्त समय मे खाली दिमाग रहने के कारण उलजुलूल विचार आएंगे.अनैतिक कार्यों में शामिल न रहें क्योंकि इससे समाज में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं .पैतृक करणो से कोई न कोई समस्या लगी रहेगी अथवा पैतृक संसाधनों की कमी के कारण भाग्य को कोसेंगे.परिजनों से भी बात बात पर टोका टाकी के कारण नाराजगी होगी.

🌹-तुला राशि
आज के दिन दामपत्य जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी .नौकरी पेशा वाले जातकों को आज सफलता मिलेगी.कार्य व्यवसाय में आज नियमितता नही रहेगी धन लाभ के लिये बाजार का मुह ताकना पड़ेगा लेदेकर जो होगा वही भी ना काफी.पिता के सहयोग से बिगड़े काम बन सकते है लेकिन किसी ना किसी कारण से पैतृक सुख की कमी रहेगी.परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं .

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .कार्य व्यवसाय में आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा परन्तु लाभ आशा से कम मिलने की संभावना है धन लाभ व्यवहारिकता के बल पर ही काम चलाऊ होगा इसलिए जिद्दी स्वभाव से बचे. घर के सदस्य आपके व्यवहार से परेशान होंगे.सरकारी अथवा कागजी कार्य अधूरे रहेंगे व्यर्थ में समय बर्बाद ना करें. 

🌹-धनु राशि
आज के दिन मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे .भूमि संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी .धन संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे .आज आप अन्य लोगो के सामने संतोषी होंने का दिखावा करेंगे लेकिन मन मे कुछ और ही लगा रहेगा.आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी .कार्य व्यवसाय में भी विचारे कार्य धनाभाव के चलते अधूरे रहेंगे.परिश्रम मध्यान तक व्यर्थ होता दिखेगा.अकस्मात धन लाभ होगा .आरोग्य मानसिक चिन्ता को छोड़ ठीक ही रहेगा.

🌹-मकर राशि
आज के दिन आत्म विश्वास में वृद्धि होगी.घर परिवार में पूजा पाठ के योजना बनाएंगे .जीवनसाथी के सहयोग प्राप्त होंगे.कार्य क्षेत्र अथवा प्रतियोगिता में उतारचढ़ाव के बाद भी अन्य प्रतिस्पर्धी की तुलना में आपको अधिक सफलता मिलेगी.धन लाभ के लिये अनैतिक मार्ग भी अपना सकते है.सरकार संबंधित कार्य खर्च करने के बाद ही पूर्ण होंगे.परिजन एवं बाहरी लोग आपकी व्यवहारिकता से प्रसन्न रहेंगे.लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा कोई विवाद की संभावना बन सकती है.अकस्मात कामना पूर्ति संभव है .

🌹-कुंभ राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा.निवेश करने के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन निवेश करने से पहले सोच समझकर फैसला लें .भाग्य का साथ भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक रहने से ज्यादा मशक्कत नही करनी पड़ेगी. लेकिन सभी सोचे कार्य भी पूर्ण करना सम्भव नही होगा एक आध में ही पूर्ण सफलता मिल सकेगी.धर्म कार्य परोपकार की भावना रहेगी.परिवार में सुख शांति बनी रहेगी .रिश्तेदार के सहयोग से कोई कार्य संपन्न होगा.

🌹-मीन राशि
आज के आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी.संतान की उन्नति होगी .नौकरी पेशा लोगों को लाभ मिलेगा .शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत कर लें .धन लाभ के लिये जल्दबाजी करेंगे लेकिन होगा दुपहर के आस-पास ही संध्या बाद अनुकूलता आने लगेगी अकस्मात धन लाभ होगा अथवा होनी की संभावना पक्की होगी.महिलाए पैतृक बातो को बढ़ा चढ़ाकर पेश करेंगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement