राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 17 नवंबर 2025 सोमवार का दिन (17 November 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..
मेष राशि
आज के दिन सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें. पूंजी-निवेश करने से पहले जांच-पड़ताल कर लें अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है. व्यवसाय ठीक चलेगा. पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी।प्रसन्नता रहेगी. व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे. परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें.
वृष राशि
आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. आपकी खोई हुई सामान वापस मिलने की संभावना है. प्रिय व्यक्ति के साथ प्रेम का अनुभव सुखद रहेगा. पुराना रोग परेशान कर सकता है, जोखिम न लें. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं. सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें.
मिथुन राशि
आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. जोखिम न उठाएं. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है. स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी. रोजगार के अवसर मिलेंगे. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.
कर्क राशि
आज के दिन नौकरी करने वालो को ज़बरदस्ती दौड़ धूप करनी पड़ेगी. मेहनत का फल मिलेगा. योजना फलीभूत होगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कर्ज से दूर रहना चाहिए. खर्च में कमी होगी. कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है. प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
सिंह राशि
आज के दिन नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. रोजगार मिलेगा. अप्रत्याशित लाभ संभव है. धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी. मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी. कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा.
कन्या राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. चोट व रोग से बचें. कानूनी अड़चन दूर होगी. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. प्रसन्नता रहेगी. क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा. योजनाएं बनेंगी. उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा. भाइयों से अनबन हो सकती है. अपनी वस्तुएं संभालकर रखें.
तुला राशि
आज के दिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. आय में बढ़ोतरी होगी. कुसंगति से हानि होगी. वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें, जोखिम न लें. परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे. व्यापारिक लाभ होगा. संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा. शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी.
वृश्चिक राशि
आज के दिन मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रमाद न करें. जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे. अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा. नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे.
धनु राशि
आज के दिन आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे जिससे आपको प्रसन्नता होगी, कर्ज़ की चिंता से दूर होगी. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. लाभ होगा. धन संचय की बात बनेगी. परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है. रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी. आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी.
मकर राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. अति व्यस्तता रहेगी. दौड़धूप अधिक होगी. वाणी पर नियंत्रण रखें. थकान रहेगी. व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा. आपसी संबंधों को महत्व दें. अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है. खर्चों में कमी करने का प्रयास करें.
कुंभ राशि
आज के दिन आपको पेट संबंधी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी. प्रसन्नता रहेगी. प्रमाद न करें. धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे. नए विचार, योजना पर चर्चा होगी. स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे.
मीन राशि
आज के दिन विशेष लाभ प्राप्त करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. महत्व के कार्य को समय पर करें. व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा. मेहनत का फल कम मिलेगा. कार्य की प्रशंसा होगी. परिवार के साथ यात्रा के अवसर बनेंगे.
Disclaimer: यह ज्योतिष की गणना और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से