Advertisement

Rashifal 17 March 2025: वृष राशि के जातक जल्दबाजी में न लें कोई निर्णय, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 17 March 2025: वृष राशि के जातक जल्दबाजी में न लें कोई निर्णय, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 17 मार्च 2025 सोमवार का दिन (17 March 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा....

🌹-मेष राशि
आज के दिन आर्थिक रूप से उतना लाभदायक नहीं रहेगा. आज किसी ना किसी की नाराजगी झेलनी ही पड़ेगी. यात्रा से पहले अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा. व्यवसायिक गतिविधियां काम चलाऊ रहेंगी फिर भी संतोषजनक स्थिति बना ही लेंगे. परिवार में नए कार्य के लिए आपसी सहमति बन सकती है. किसी परिजनों के कारण समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सरकारी कामों में सफलता मिलेगी.

🌹-वृष राशि
आज के दिन आर्थिक लाभ होगा. नौकरी पेशा जातक आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी. समय मध्यम रहेगा. परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा. मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे. किसी के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा. शुभ समाचार प्राप्त होगा.

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा. परिवार में मांगलिक कार्यों में खर्च बड़ेगा. जीवनसाथी और माता पिता के प्रति सम्मान बढ़ेगा .कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है. भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. आपके कार्य की प्रशंसा होगी.

🌹-कर्क राशि
आज के दिन अति महत्वपूर्ण है. धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी. तकनीकी खराबी के कारण आप के कार्य लंबित होंगे. आपकी लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है. व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल-पुथल संभव है. आकस्मिक धन लाभ होगा .

🌹-सिंह राशि
आज के दिन माताजी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी. पुराने रोगों से परेशान रहेंगे. प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा. निवेश के लिए दिन अनुकूल रहेगा. संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा. नौकरी में बदलाव होगा.

🌹-कन्या राशि
आज के दिन शुभ रहेगा. परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे. परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा. भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा. जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं, वह गलत है.

🌹-तुला राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा. कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे. धन की स्थिति में सुधार होगा. परिवार में शुभ प्रसंग होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा. चित्त प्रसन्न रहेगा. शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे.

🌹-वृश्चिक राशि 
आज के दिन मिला जुला रहेगा. तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है. आपका समय शुभ व अनुकूल होगा. घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी. संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे.

🌹-धनु राशि
आज के दिन किसी की भी निंदा न करें. परिवार के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा. व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा. कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है.

🌹-मकर राशि
आज के दिन मिश्रित वातावरण रहेगा. साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा. पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे. स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे. स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा.

🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन मिश्रित रहेगा. कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा. कम समय में काम को पूरा करेंगे. शुभ समाचार प्राप्त होगा. लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें. आपको अपनों का साथ मिलेगा.

🌹-मीन राशि
आज के दिन संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की संभावना है. अपने व्यवहार में नर्मी लाएं. वाणी पर नियंत्रण रखें. यात्रा के योग है. नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंब होगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement