Advertisement

Rashifal 17 March 2024: मकर और मिथुन राशि वालों को होगा धनलाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 17 March 2024: मकर और मिथुन राशि वालों को होगा धनलाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 17 मार्च 2024, रविवार का दिन (17 March 2024) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का का दिन कैसा रहेगा..

🌹-मेष राशि -उपाय-"ॐ श्री सूर्य नारायणाय नमः"
आज के दिन यात्रा शुभ होगी. बेचैनी बनी रहेगी. प्रयास सफल होंगे. सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. जोखिम भरे कार्य कर सकते हैं. कार्यों में सफलता मिलेगी. दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें.

🌹-वृषभ राशि -उपाय-"ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः"
आज के दिन यात्रा से लाभ प्राप्त होगा. स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा. स्टूडेंट को सफलता मिलेगी. व्यवस्था के चलते स्वास्थ्य कष्ट संभव है. अपनों की हेल्प समय पर प्राप्त होगी. दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें. 

🌹-मिथुन राशि-उपाय- "ॐ कलीं रामाय नमः"
आज के दिन घर में अतिथि आ सकते हैं. खर्च अधिक होगा. व्यापार- व्यवसाय ठीक से चलेगा. निवेश लाभदायक रहेगा. किसी से बात विवाद न करें. आज लाइफ में टेंशन बनी रहेगी. दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य भगवान को जल अर्पित करें. 

🌹-कर्क राशि-उपाय-"ॐ चं चन्द्रमसे नमः ""
आज के दिन किसी काम में कानूनी अड़चन आ सकती है. थकान व कमजोरी रहेगी. जीवन साथी से सहयोग प्राप्त होने में दिक्कत होगी. नौकरी में उन्नत के सारे मार्ग खुलेंगे. धन प्राप्त के योग हैं. दिन को शुभ बनाने के लिए पीपल के नीचे दिया जलाएं. 

🌹-सिंह राशि-उपाय- "ॐ बृं बृहस्पतय नमः ""
आज के दिन पुराना रोग बढ़ सकता है. दुखद समाचार प्राप्त होगा. किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिक्कत हो सकती है. प्रयास ज्यादा करने पड़ेंगे. किसी व्यक्ति विशेष से नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें. 

🌹कन्या राशि--उपाय-"ॐ नमः शिवाय नमः ""
आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें. शरीर में दिक्कत हो सकती है. नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. आज लाइफ में दिक्कत होगी. आज धार्मिक स्थानों पर जरूर जाएं. दिन को शुभ बनाने के लिए तुलसी जी को दीपक जलाएं. 

🌹-तुला राशि-उपाय-"ॐ कलीं मधुसूदनाय नमः "
आज के दिन धन हानि हो सकती है. किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट लग सकती है. जीवन साथी से प्रेम प्राप्त होगा. विवादों से दूरी बनाकर रखें. आज लाइफ में झूठ ना बोलें. दिन को शुभ बनाने के लिए गौ माता का दर्शन करें. 

🌹-वृश्चिक राशि-उपाय-"ॐ कलीं कृष्णाय नमः "
आज के दिन कोई बड़ा कार्य सामने आ सकता है. वाणी में नियंत्रण बनाए रखें. परिवार के सदस्यों से मन मुटाव हो सकता है. टेंशन बनी रहेगी. महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझ कर करें. दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

🌹-धनु राशि-उपाय-"ॐ कलीं केशवाय नमः ""
आज के दिन शत्रु आपके खिलाफ कार्य करेंगे. शारीरिक कष्ट हो सकता है. बीमारियों से बचकर रहें. परीक्षा व इंटरव्यू में आज के दिन सफलता प्राप्त होगी. भाग्य का साथ आपको मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी. दिन को शुभ बनाने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें.

🌹-मकर राशि -उपाय-"ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः"
आज के दिन धन प्राप्ति के योग हैं. नया प्लान बनेगा, जिससे तुरंत लाभ मिलेगा. शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभदायक रहेगा. तनाव व चिंता का वातावरण आसपास बना रहेगा. लव लाइफ में दिक्कत होगी. दिन को शुभ बनाने के लिए गरीबों की सेवा करें.

🌹-कुम्भ राशि-उपाय-"ॐ अं अंगारकाय नमः"
आज के दिन धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा. किसी साधु संत से आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है. कोर्ट कचहरी के मामलों से दूरी बनाकर रखें. नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. पुराने कार्य पूर्ण होंगे. दिन को शुभ बनाने के लिए मंदिर जाना ठीक रहेगा.

🌹-मीन राशि-उपाय-"ॐ चं चन्द्रमसे नमः"
आज के दिन जल्दबाजी न करें. चोट लग सकती है. दुखद समाचार प्राप्त होगा. वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें. किसी अपने से लड़ाई झगड़ा हो सकता है. स्वास्थ्य पर अधिक खर्च होगा. टेंशन बनी रहेगी. दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें. 

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement