Advertisement

Rashifal 17 February 2025: सिंह और मकर राशि वालों को धन-संपत्ति में मिलेगा लाभ, जानें अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 17 February 2025: सिंह और मकर राशि वालों को धन-संपत्ति में मिलेगा लाभ, जानें अपना आज का राशिफल

ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजुमदार

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 17 फरवरी 2025 सोमवार का दिन (17 February 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..
 

🌹-मेष राशि
आज के दिन नए ग्राहकों के साथ बात करने के लिए शुभ समय है. बिजनेस में कुछ बड़ी डील होने से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. रुके हुए कार्यों में आज तेजी आ सकती है. तंत्र-मंत्र में आज आपकी ज्यादा रुचि रहेगी. घर बाहर पूछ-परख ज्यादा रहेगी.

🌹-वृषभ राशि
आज के दिन आपके लिए दूसरों की सेवा तथा सहयोग का भाव मन में रहेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए समय अनुकूल रहेगा. यात्रा के योग हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं. योजना आज आपकी सफल रहेगी. आपको आज प्रयास ज्यादा करने पड़ेंगे. परिवार के साथ दिन अच्छा गुजरेगा.

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन कोई शुभ समाचार मिलेगा. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बिताएंगे. ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा. व्यापार में सफलता मिलेग. डूबा हुआ पैसा आपका प्राप्त हो सकता है. किसी बड़ी समस्या से सामना करने पर आपको घबराहट महसूस होगी. पार्टनरों की हेल्प प्राप्त होगी. नौकरी में सुकून रहेगा.

🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपके के मित्रों और रिश्तेदारों का आगमन हो सकते है. पारिवारिक संबंध मजबूत रहेंगे. वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी. कोई बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं. बुद्धि का प्रयोग करें. लाभ में कमी रहने से मन दुखी रहेगा. किसी के बहकावे में आकर कोई भी कार्य न करें.

🌹-सिंह राशि
आज के दिन धन-संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी और कोई दिनों से मकान का सोच रहे थे तो बहत जल्दी पूरा होगा. जीवनसाथी से हेल्प प्राप्त होगी. भेंट व उपहार आज आपको मिलेगा. रोजगार प्राप्त की संभावना है. किसी बड़ी समस्या का हल बहुत आसान तरीके से निकलेगा.
 
🌹-कन्या राशि
आज के दिन आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा .पराक्रम और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आय के साधनों में ज्यादा खर्च होगा. भूले बिसरे साथियों से मुलाकात होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. मित्र तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय ठीक रहेगा.

🌹-तुला राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा. वैवाहिक जीवन में सुख शांति स्थापित होगी. संतान की उन्नति होगी. पैसों को लेकर सावधान रहना चाहिए. मन प्रसन्न रहेगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी. नए कार्य करने की इच्छा बनेगी. पारिवारिक मदद आपको मिलेगी और मनोरंजन का वक्त आप निकल पाएंगे.

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन घर परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. पारिवारिक सदस्यों आपको घरेलू काम-काज निबटने में मदद करेंगे. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न होने की संभावना है. पार्टनरों से मतभेद आपका होने की संभावना है, इसलिए कोई भी कार्य सोच विचारकर करें.


🌹-धनु राशि
आज के दिन माता पिता के और से आपको तोहफ़ा मिलेगा. रचनात्मक कार्य में मन लगेगा. पार्टी व पिकनिक का आनंद आज आप उठा सकते हैं. व्यापार आपका ठीक रहेगा. निवेश में ज्यादा जल्दबाजी न करें, नहीं तो हानि हो सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की ध्यान रखें.


🌹-मकर राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा. भूमि व भवन संबंधी कार्य से आपको ज्यादा प्रॉफिट होगा. उन्नति के मार्ग आपके प्रशस्त होंगे. बिजनेस आपका अच्छा चलेगा. नौकरी में अनुकूलता के कारण लोग प्रसन्न रहेंगे. ज्यादा आलस्य आज ना करें. परिवार के साथ समय बिताएंगे.

🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन मिश्रित रहेगा. कोट व कचहरी के मामलों में लाभ की स्थिति बनेगी. आज के दिन नौकरी में अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न नहीं रहेंगे. पिछले लंबे समय से रुके हुए कार्य आपके बनेंगे. अज्ञात भय आज दिनभर आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है.


🌹-मीन राशि 
आज के दिन मिला जुला रहेगा. आज के दिन आपको ईमानदारी से काम करने की आवश्यकता होगी. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में आकर न करें. स्वास्थ्य का पाया आज कमजोर होने की संभावना है. मालिक से आपका मतभेद हो सकता है. नौकरी में सहकर्मी आपका विरोध करेंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement