राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 16 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार (Rashifal 16 January 2026) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज के दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल रहेगा.पुराने निवेश से लाभ के अवसर मिलेंगे.बिना वजह दूसरों के विवाद में न पड़ें .आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा. व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं.
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन कोई लाभ प्राप्त की संभावना है जिससे आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी.सभी काम सिद्ध होंगे.उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे.व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी.आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे.कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा.आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.मित्रों का साथ मिलेगा.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन आनंद में व्यतीत होगा.मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और जीवनसाथी के प्रति पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें.रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी.आर्थिक संकट दूर होगा स्वास्थ में सुधार होगा.
🌹-कर्क राशि
परिवार के साथ आप कहीं बाहर घूमने के बारे में भी विचार कर सकते है.आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं. व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी. स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी. भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन सुख और शांति के वातावरण बना रहेगा.अधूरे कार्यों संपन्न होंगे और कोई शुभ समाचार मन को सुकून प्रदान करेगा.आपके गुणों एवं योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है.नौकरी में आपको सफलता मिलेगी.धार्मिक रुचि बढ़ेगी. यात्रा सुखमय रहेगी.आर्थिक लाभ हो सकता है.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन पूजा पाठ में शामिल होंगे जिससे प्रसन्नता में बढ़ोतरी होगी.कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी.धनकोष में वृद्धि होगी. अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें. आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है.मन में कई दुविधाएं चल रही है.आध्यत्मिक बल से लाभ होगा.
🌹-तुला राशि
आज के दिन साहित्य और लेखन में रुचि बढ़ेगी.मन में कल्पना की तरंगें उठेगी, मन प्रसन्न रहेगा.किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी.कर्ज संबंधी मामले आसानी से निपटेंगे.आपकी आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी.व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है.सुसंगति से हर्ष होगा. खान-पान का ध्यान रखें.अधिकारी सहयोग करेंगे.पारिवारिक चिंता रह सकती है.आप के कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे.नौकरी में बदलाव संभव है.
🌹-धनु राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.पराक्रम व सुख-समृद्धि बढऩे से अनेक रुके काम पूरे होंगे. कार्य विस्तार होगा.रिश्तेदार के कारण विवाद हो सकते हैं घर में.प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे.अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें.
🌹-मकर राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे. व्यापार-व्यवसाय अच्छा एवं उन्नत रहेगा. बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा.प्रेम-प्रसंग से दूर ही रहे, तो अच्छा होगा.यात्रा के योग बन सकते है .
🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.सरकारी कार्य में सफलता प्राप्त होगी .जल्दबाजी ना करें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे.आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे.आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी .संतान की उन्नति होगी .दोस्तों का साथ मिलेगा.
🌹-मीन राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.सरकारी नौकरी में पदोन्नति होगी .व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी.भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी.कोर्ट कचहरी से बचें अन्यथा विवाद हो सकते है .संतान की उन्नति होगी जिससे मन में उत्साह बढ़ेगा और परिवार में खुशी की वातावरण रहेगा.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से