राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से आज का राशिफल...
Today Horoscope: आज 16 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पड़ रही है. ज्योतिष के अनुसार द्वादशी और मंगलवार का एक साथ होना धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद ही शुभ माना जाता है. इसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर देखने को मिल सकता है. आज 16 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है और आज का दिन मेष से लेकर मीन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं क्या है आपका आज का राशिफल...
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाले हैं. मन में सकारात्मक विचारों की प्रबलता रहेगी. धर्म-कर्म के कार्य में धन खर्च होगा. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. योजना फलीभूत होगी. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. यात्रा के योग बनेंगे. लाभ होगा, राज्य से परेशानी हो सकती है. जायदाद वृद्धि के योग बनेंगे.
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा, घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. चिंता और तनाव रहेंगे. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के आसार दिखाई देंगे. फालतू खर्च होगा. कुसंगति से बचें. चोट व रोग से बचें. विवाद न करें. आवश्यकताएं बढ़ेंगी. आर्थिक तंगी हो सकती है. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. शत्रु परास्त होंगे.
मिथुन राशि
आज के दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. अधूरी काम पूरे होने के आसार हैं. व्यवसाय ठीक चलेगा. जल्दबाजी न करें. कष्ट होंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. धनागम के अवसर बनेंगे. 'आ बैल मुझे मार' की स्थिति निर्मित न होने दें. अकारण भय बना रहेगा. व्यापारी सोच-समझकर निर्णय लें. चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है.
कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. शारीरिक तौर पर मजबूत रहेंगे. यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. बकाया वसूली होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. विवाद न करें. शारीरिक पीड़ा की संभावना. यात्रा के योग टलेंगे. विरोधी सक्रिय होंगे. ज्ञानीजनों से मुलाकात होगी. शांति बनाना आवश्यक है.
सिंह राशि
आज के दिन राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. सेहत आछी रहेगी. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय बढ़ेगी. हानि-लाभ का वातावरण बनेगा. पराक्रम बढ़ेगा. बिजनेस में मेहनत के अनुकूल लाभ मिलेगा. विजय मिलेगी, गर्व न करें. ईमानदारी से कार्य करते रहें. समय पक्ष का है. स्त्री सुख, यात्रा में हानि, दुख.
यह भी पढ़ें: 2026 मूलांक 4 के लिए कैसा होगा? यहां पढ़ें 12 महीनों का जॉब-फाइनेंस, हेल्थ और लव- रिलेशनशिप राशिफल
कन्या राशि
आज के दिन मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे. सामाजिक कार्यों में मान सम्मान बढ़ेगा. कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. हानि, भय, कष्ट का वातावरण बनेगा. कुछ लाभ के आसार दिखेंगे. सुखद समाचार मिलने की संभावना है. अस्वस्थता होगी. कुसंग से दूर रहें.
तुला राशि
आज के दिन आपके किसी कार्य में सफलता मिलेगी, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. दौड़-धूप अधिक होगी. बुरी सूचना मिल सकती है. विवाद न करें. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे. अकारण भय व्याप्त होगा. शत्रु शांत होंगे. वाहन देखकर चलाएं. परिस्थितियां अनुकूल होंगी. कुछ विरोध होगा.
वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. कपड़े और आभूषण की खरीदारी कर सकते है. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे, थकान महसूस होगी. रोजगार में वृद्धि होगी. प्रसन्नता रहेगी. कष्टों में वृद्धि के योग हैं. कुछ नए कार्य की संभावना सिद्ध होगी. कष्टों में निवृत्ति नहीं होगी. कलह से बचना होगा. अधिकार के लिए प्रयत्न करना होगा.
धनु राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहने वाले है. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी, रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. व्यवसाय मनोनुकूल लाभ होगा. रोग घेरेंगे. चिंताएं बढ़ेंगी. शत्रु शांत होंगे. अपमान, कष्ट, कलह से बचना होगा. राज्य से लाभ के अवसर बढ़ेंगे. लाभ होगा, कुछ नुकसान होगा.
मकर राशि
आज के दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है. यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. अप्रत्याशित लाभ होगा. प्रसन्नता रहेगी. शुभ समाचार की आशा बंधेगी. कोर्ट कचहरी के कार्य में देरी हो सकती है. सावधान रहने की आवश्यकता है. पराक्रम दिखलाने का अवसर है. लाभ होगा, रिश्वत न लें और नम्रता बनाए रखें.
कुंभ राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा. नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. धनलाभ के अवसर बढ़ेंगे. मेहनत का फल मिलेगा. कार्यसिद्धि होगी. प्रसन्नता रहेगी. घर-बाहर पूछ-परख बनी रहेगी. मातृपक्ष से परेशानी होगी. वाहन चलाते हुए विशेष सावधानी बरतें. धन मिलने की परिस्थिति निर्मित होगी. अंतरप्रेरणा से कार्य करें.
मीन राशि
आज के दिन शुभ रहने वाले हैं. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. कष्ट-भय की संभावना, आलस्य का अनुभव करेंगे. धनागम होगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से