Advertisement

Rashifal 15 July 2024: कर्क, सिंह समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, यहां पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 15 July 2024: कर्क, सिंह समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, यहां पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 15 जुलाई 2024, सोमवार का दिन (15 July 2024) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

मेष राशि-उपाय-ॐ क्लीम कलिकाय नमः

आज अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह एक बेहतरीन दिन है और शायद आप उनके साथ कहीं बाहर घूमने की योजना भी बना सकते हैं. पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. अपनी नीरस दिनचर्या से ब्रेक लेने से आपको अपनी कार्यक्षमता वापस पाने में मदद मिलेगी. जमीन जायदाद से जुड़े मुद्दे आपको परेशान करेंगे. अपने जीवन में हो रहे बदलावों के अनुसार खुद को ढाल लें.

वृषभ राशिफल-उपाय-ॐ नमः शिवाय नमः

आज आपके कार्यो में सफाई कम रहेगी विफलता मिलने पर क्रोध भी आएगा फिर भी कार्यो के प्रति एकाग्र रहे शीघ्र ही परिस्थितियां आपके अनुकूल बनने वाली है. धन उधार ना लें. सहकर्मी सहयोग करने में आनाकानी करेंगे जिससे कुछ समय के लिए कार्यो में अवरोध रहेगा लेकिन शीघ्र ही अन्य विकल्प भी मिल जायेंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को विवाह में आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं.

मिथुन राशि-उपाय-ॐ नमःशिवाय नमः

दिन अच्छा रहेगा. प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वालों को कोई बड़ी डील से लाभ हो सकता है. बिजनेस में कोई बदलाव की योजना सफल होगी. आपका अच्छा खासा धन खर्च हो सकता है. कोई काम को लेकर परेशान हैं तो वह समस्या दूर होती दिख रही है. घूमने फिरने का योग बन रहा है.

कर्क राशि-उपाय-ॐ क्रीम कलिकाये नमः

आज दिन उत्तम रहेगा. कर्क राशि आज प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा. कार्यस्थल पर काम की प्रतिबद्धता के कारण आप घूमने जाने में विफल रहेंगे. आप अपने साहस के साथ एक निर्णय ले सकते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करेंगे. किसी से उधार लेने से बचें.

सिंह राशि-उपाय-ॐ नमःशिवाय नमः

आपका दिन अच्छा रहेगा. अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. नए काम में निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा. आपके खर्चे बढ़ सकते हैं जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं. साथ ही सेहत की आपको चिंता सता सकती है.

कन्या राशि-उपाय-ॐ क्लीम रामाय नमः

कन्या राशि आज इस राशि के जातक को आज दांपत्य जीवन सुखमय होगा. पुरानी गलती से सबक लें. पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. मां का आशीर्वाद बना रहेगा. संतान के दायित्व की पूर्ति होगा.

तुला राशि-उपाय-ॐ क्लीम मधुसूदनाय नमः

तुला राशि वालों के जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे. धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. आज कोई बड़ा निर्णय न करें और दूसरों को बिना मांगे कोई सलाह न दें. राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए समय अच्छा है.

वृश्चिक राशि-उपाय-ॐ क्लीम कृष्णाय नमः

आज आपके दिन भाग दौड़ मैं रहेगा. नई आर्थिक नीति बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा. सुख सुविधाओ की वस्तुओं की खरीददारी पर खर्च होगा.

धनु राशि-ॐ नमः शिवाय नमः

धनु राशि वाले आज जातक को कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव रहेगा. जातक का हर काम आज संपन्न होगा. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला. जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

मकर राशि-उपाय-ॐ ब्रें बृहस्पतये नमः

आपका दिन बहुत खर्च भरा रहेगा. विरोधी के कारण परेशान हो सकते हैं. किसी को भी बिना मांगे कोई सलाह ना दें. आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती सकती है ऐसे में अधिक खर्च करने से बचें. बेहतर रहेगा आज का दिन घर में ही ईश्वरीय आराधना में व्यतीत करें.

कुंभ राशि-ॐ  बृहस्पताय नमः

आज का दिन बेहतर रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती  में समय बीतेगा. आर्थिक मामलो में आपको सावधान रहें. सामाजिक रूप से भी दिन अच्छा रहेगा मान बढ़ने से गर्वित अनुभव करेंगे. खराब पेट के कारण थोड़ा असहज रहेंगे. खान-पान में सावधानी रखें अन्यथा समस्या बढ़ भी सकती है.

मीन राशि -ॐ क्लीम केशवाय नमः

आज दिन मिश्रित रुप से फलदायक रहेगा.सेहत नरम गरम रह सकता है.मानसिक शांति रहेगी और संतान के दायित्व की पूर्ति करेंगे. परिवार की मदद से कारोबार में वृद्धि होगी. परिस्थितियों का सामना करेंगे और सफलता अवश्य पाएंगे. पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद आपको लंबे समय से परेशान कर रहा है तो इसमें जीत हासिल होगी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement