Advertisement

Rashifal 15 January 2026: इन लोगों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 15 January 2026: इन लोगों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 15 जनवरी 2026 दिन गुरुवार (Rashifal 15 January 2026) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि 
आज के दिन कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद अंत समय में टूटने से मन नकारात्मक विचारों से भरेगा .संध्या के बाद स्तिति में सुधार लगेगा .हालांकि शारीरिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं.यात्रा से सावधान रहें. बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है.

🌹-वृषभ राशि
आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य सौपे जाएंगे लापरवाह और आलसी स्वभाव के चलते आरम्भ में ये झंझट लगेंगे लेकिन कुछ समय बीतने पर इनमे ही मग्न हो जाएंगे.परिवार के सदस्यों के प्रति अच्छा व्यवहार रहेगा. पिता से आर्थिक लाभ का संकेत हैं. दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं.

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन पिकनिक-पार्टी में शामिल होने की योजना बना सकते है.परिवार में भाई-बहनों के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा.कलात्मक कार्य सफल होंगे.मन चंचल रहेगा, जिस कारण विचार बदलते रहेंगे.शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे.

🌹-कर्क राशि
किसी कार्य को पूरा न कर पाने के कारण मन में ग्लानि का भाव रहेगा.दाँत से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है.परिवार के सदस्यों के साथ आपसी बहस हो सकती है.विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में सफलता मिलेगी.

🌹-सिंह राशि
आज के दिन आकस्मिक धनलाभ होगा.आज आत्मविश्वास से भरे रहने वाले हैं.सरकारी काम से लाभ होने वाला है.वाहन-मशीनरी,आग्नि के प्रयोग में सावधानी बरतें.उतावलेपन के कारण व्यवहार में परिवर्तन होगा.सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलने वाला है.

🌹-कन्या राशि
आज के दिन शारीरिक और मानसिक तौर पर कुछ हद तक परेशान रहने वाले हैं.कचहरी के काम से सावधान रहें.अचानक धन लाभ होगा. धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा.गुस्से के कारण कोई आवश्यक काम बिगड़ सकता है.

🌹-तुला राशि
आज का दिन शुभफलदायक साबित होने वाला है. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बना रहेगा .दोस्तों के साथ मिलने-जुलने के कारण मन खुश रहेगा.अविवाहित जातकों को शादी का योग है.व्यापार में आमदनी बढ़ने की उम्मीद है.

🌹-वृश्चिक राशि
घर में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा.कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते है.नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आय का नया स्रोत बनने वाला है.कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलने वाला है.सेहत अच्छी रहने वाली है.

🌹-धनु राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा .सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता महसूस होगी.कार्य में मन नहीं लगने वाला है. कार्यस्थल पर अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है.घरेलू कार्यों को लेकर चिंता रहेगी.

🌹-मकर राशि
आज के दिन परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी .नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं. गुस्से पर नियंत्रण रखना लाभकारी साबित होगा.अचानक यात्रा से लाभ का योग है. भागेदारी वाले कार्य में सहयोगी से संबंध खराब हो सकते हैं.

🌹-कुंभ राशि
आज का दिन लाभदायक रहने वाला है.यश कीर्ति में बढ़ोतरी होगी.झूट बोलने से बचें .सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है. कार्यस्थल पर नए साथी बनने वाले हैं. वाहन सुख का सौभाग्य प्राप्त होगा.

🌹-मीन राशि
आज के दिन भूमि संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी.परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा. कार्यस्थल पर आपका वर्चस्व रहने वाला है.विवाद से बचें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकते है .शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं.शासन-प्रशासन से सहयोग प्राप्त होगा.

डिस्क्लेमर- यह जानकारी ज्योतिष  के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement