Advertisement

Rashifal 15 February 2025: कर्क और कन्या वालों को होगा धन लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 15 February 2025: कर्क और कन्या वालों को होगा धन लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 15 फरवरी 2025 शनिवार का दिन (15 February 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि
आज के दिन आपके लिए हर प्रकार से लाभदायी रहेगा .कोई दिनों से रुकी मनचाही यात्रा के अवसर मिलने से प्रसन्न होंगे .रुके हुए धन की उगाही करने के लिए भी उत्तम समय है .आप के रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे. खान-पान अनुकूल मिलेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.साहस में वृद्धि होगी.
 
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन आपके लिए कार्य सिद्धि दायक रहेगी .आज जो भी कार्य शुरू करेंगे,वे आशाजनक साबित होगा .पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आपका कार्य सफल होगा .किसी को भी बिना मांगे सलाह देना मुश्किल मैं डाल सकता है .समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें. मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे. पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा. 
 
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन आपको शुभ फल की प्राप्ति कराएगा .स्वभाव से आप मनमौजी ही रहेंगे .आज किसी स्वजन द्वारा लाभ हो सकता है .व्यवसायी वर्ग को संध्या तक रुक रुक कर लाभ होगा .दांपत्य संबंध में सुधार होगा. व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी. नई योजना बनेगी. घर-परिवार का सुख बढ़ेगा. पिता के स्वास्थ्य का विशेष सावधानी बरतें .
 
🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देखने को मिलेगा .यात्रा में सावधानी बरतें .मेहनत का फल मिलेगा .किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाक़ात होगी .कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी. आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा. संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है.
 
🌹-सिंह राशि
आज के दिन लंबे समय तक याद रखने वाली स्मृतियां देगा .सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी .सेहत का नज़रअंदाज़ न करें .परिवार के मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी. ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी. कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है. मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य संपन्न होंगे.
 
🌹-कन्या राशि
आज के दिन अनुकूल वातावरण रहेगा. आज निवेश के लिए अच्छा दिन है. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा. मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा. किसी को भी अपने राज न बतायें. अपकीर्ति हो सकती है, सतर्क रहें. मनोबल में वृद्धि होगी.
 
🌹-तुला राशि
आज के दिन सामान्य रहेगा .कार्य में सफलता के कारण काल आप आवेश से भरे रह सकते हैं .मित्रों के सहयोग प्राप्त होगा .सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी. अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे. रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे.

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन संतोषजनक परिणाम प्राप्त होगा .कार्य व्यापार में सफलता प्राप्त होगी .निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा .सेहत के प्रति लापरवाही न करें .निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी. दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा. व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा. किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है.
 
🌹-धनु राशि 
आज के दिन आप के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा .रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी. आज के दिन किसी ठंडी वस्तु के सेवन से बचें .साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा. व्यवसायिक समय शुभ रहेगा. साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे.
 
🌹- मकर राशि
आज के दिन धर्म कर्म में वृद्धि होगी .नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी. परिवार के वातावरण अनुकूल रहेगा .घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे. कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी. भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं.
 
🌹-कुंभ राशि
आज के दिन मिला जुला रहेगा .आज के दिन घर में महमान आ सकते है .जीवनसाथी के स्वास्थ्य की ध्यान रखें .आपकी बातों को महत्व मिलेगा. परिजनों के साथ यात्रा होगी. विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी. पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी. राजनिती से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं.
 
🌹-मीन राशि
आज के दिन धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा .यात्रा के योग बन रहे है .वाणी पर नियंत्रण रखें .कुछ दिनों से चल रही शारीरिक परेशानी दूर होगी .आप की मेहनत और सूझ-बूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी. भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement