राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 15 दिसंबर 2025 सोमवार का दिन (15 December 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..
🌹-मेष राशि
आज के दिन हर प्रकार से शुभ फलदायी साबित होगा .दिन भर स्फूर्ति और उत्साह का वातावरण अनुभव करेंगे .पहले से सोचे हुए कार्य सरलता से पूर्ण होंगे.सामाजिक क्षेत्र पर यश वृद्धि होगी.कम बोलें पर अच्छा बोलें.सुख-समृद्धि बढ़ेगी.आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा. स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी.
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.नियमित आमदनी के अतिरिक्त आकस्मिक धन लाभ भी हो सकते है.व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से मुक्ति मिलेगी.किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे. लाभ होने की संभावना बनती है. सरकारी कार्य में सफलता प्राप्त होगी.मित्र मिलन संभव है.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन विपरीत परिस्थितियों वाला रहेगा.आज प्रातः काल से ही सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा.दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा.मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे.नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा.धार्मिक रुचि बढ़ेगी. व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.आपकी बात की अनदेखी होने अथवा परिजन की मांग समय पर पूर्ण न होने पर परिवार में किसी से झगड़ा हो सकते हैं.निवेश किये धन से अर्जित होने वाले लाभ में विलंब होगा. संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी. अर्थ व्यवस्था बिगडऩे से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा.दिन के आरम्भ से ही किसी जुगाड़ में रहेंगे लेकिन परिस्थिति बार बार सफलता के नजदीक पहुचकाकार वापस खिचेगी.कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें.मेहनत करें, कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी.व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन किसी भी कार्य को जबरदस्ती करने पर ही सफलता मिल सकती है.भूमि भवन में निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा.आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी.मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे.कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है.
🌹-तुला राशि
आज के दिन आप और आपके परिवार किसी समारोह में उपस्थित रहेंगे.मनोरंजन पर विशेष खर्च होगा .घरेलू सुख में बढ़ोतरी होगी.आलस को त्याग कर काम करें. रुके कार्य में सफलता मिलेगी.पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा.अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है.किसी के प्रति आकर्षित होंगे.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके लिए अनुकूलता से भरपूर रहेगा.आज लोगों के मन की बात मीठा बोलकर जान लेंगे लेकिन अपने मन का भेद किसी से नहीं बताएँगे.कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी.व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे.वायु विकार से पीडि़त रहेंगे.
🌹-धनु राशि
आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा .महिलायें अपने जीवनसाथी के प्रति विशेष ध्यान दें,उनके सेहत का विशेष सावधानी बरतें.समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें.सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा.स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें.परिवार की समस्या का समाधान होगा.रक्त पित्त विकार से परेशानी होगी .
🌹-मकर राशि
आज के दिन अधिक भागदौड़ से कमर दर्द थकान महसूस करेंगे.विपरीत लिंगीय संबंध में सतर्कता बरतें अन्यथा धोखा या अपमान हो सकते है.दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा. आज रचनात्मक काम होंगे.नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी.जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन मन की खिंज किसी पर उतरने से विवाद हो सकते है.पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा. सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा एवं आप के प्रभाव में वृद्धि होगी. व्यापार अच्छा चलेगा.संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे .परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे.अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें.
🌹-मीन राशि
आज के दिन आपके लिए मिला जुला असर रहेगा .दिन के पहले भाग में सोची हुई योजनाएं बनती नजर आएंगी परंतु सन्ध्या के बाद कार्यों में परिवर्तन आने लगेंगे.कार्य में फोकस करना जरूरी है जिससे लाभ होगा .कार्य की अधिकता रहेगी.अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग है.माता पिता से स्नेह बना रहेगा.
डिस्क्लेमर- ये जानकारी सामान्य ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए आप किसी एस्ट्रोलॉजर से संपर्क कर सकते हैं.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.