Advertisement

Today Horoscope 14 May 2026: इन लोगों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Today Horoscope 14 May 2026: इन लोगों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार, आज 14 मई गुरुवार का दिन परंपरागत रूप से ज्ञान, सलाह और दीर्घकालिक निर्णयों से जुड़ा है. आज का दिन कई राशियों के लिए प्रगति और संतुलन लेकर आ सकता है, जबकि कुछ जातकों को संयम और सतर्कता बरतने की आवश्यकता रहेगी. ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि भावनात्मक फैसलों की बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना अधिक लाभकारी रहेगा. आइए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन क्या संदेश लेकर आया है.

🌹-मेष राशि
आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा.कार्य व्यवसाय भी दिन के पूर्वार्ध में ही लाभ के अवसर प्रदान करेगा दोपहर बाद बाजार में उदासीनता आने से धन लाभ के लिये तरसना पड़ेगा.संतान की उन्नति होगी.परिवार में पूजा पाठ के आयोजन होने से वातावरण मंगलमय रहेगा.

🌹-वृष राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.कार्य क्षेत्र में आपको लाभ की संभावना रहेगी.दूर से कुछ अच्छा और सुखद समाचार प्राप्त होगा.अनैतिक कार्यो की ओर मन आकर्षित होगा.आज जल्दबाजी से बचें अन्यथा निर्णय गलत ही सिद्ध होगा.

🌹-मिथुन राशि
आज का दिन मिला-जुला फल देगा.जल्दबाजी से बचें वरना नुक़सान हो सकते हैं.पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.आज परिस्थितियां अनुकूल बन रही है मेहनत करने से पीछे ना हटे किसी भी कार्य से तुरंत लाभ नही होगा लेकिन निकट भविष्य में धन के साथ सम्मान भी मिलेगा.

🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.आर्थिक मामले अंत समय मे उलझने के कारण व्यवसाय पर असर देखने को मिलेगा फिर भी आज खर्च निकलने लायक धन कही ना कही से मिल ही जायेगा.सेहत में सुधार होगा.आज किसी जानने वाले कि बातो पर भी आंख बंद कर भरोषा ना करें. 

🌹-सिंह राशि
आज के दिन सामाजिक कार्यो में योगदान देने से सम्मान बढ़ायेगा.घर में रिश्तेदार का आगमन होगा.कार्य व्यवसाय में आज उन्नति होगी भविष्य के लिये बचत के साथ नई योजनाओं पर भी काम कर सकेंगे.आपको कोई लालच देकर ठग सकता है प्रलोभन से बचे अन्यथा आज होने वाला लाभ आते ही व्यर्थ में खर्च हो जाएगा. 

🌹-कन्या राशि
आज के दिन कार्य व्यवसाय की स्थिति पहके से बेहतर बनेगी.पूजा पाठ में शामिल होने की अवसर प्राप्त होगा .अपने कार्य नियत समय से थोड़े विलम्ब से करेंगे सहयोग की आज कमी नही रहेगी लेकिन धन लाभ समय पर ना होने के कारण थोड़ी असुविधा बनेगी प्रतिस्पर्धा कम रहने का लाभ नही मिल सकेगा.

🌹-तुला राशि
आज दिन के आरंभिक भाग में पूजा पाठ में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा.कार्य-व्यवसाय में लाभ की संभावना बनेगी लेकिन अंत समय मे कुछ ना कुछ बाधा आने से धन की प्राप्ति आगे के लिये टलेगी.सेहत में सुधार होने की उम्मीद हैं.नौकरशाहो के लिये दिन लाभदायक रहेगा अतिरिक्त आय बनाने के अवसर मिलेंगे 

🌹-वृश्चिक राशि
आज दिन परिवार में मौसूमी बीमारियों का भय बना रहेगा .काम-धंधा अपेक्षा के अनुसार नही चलने से अतिरिक्त मानसिक बेचैनी रहेगी. अक्समात यात्रा के योग भी बनेंगे यथा सम्भव टालने का प्रयास करें.व्यवसायी वर्ग तुरंत लाभ पाने की कामना से निवेश ना करें अन्यथा निराश होना पड़ेगा धन की आमद आज निश्चित नही रहेगी फिर भी काम चलाने लायक हो ही जाएगी. 

🌹-धनु राशि
आज दिन के आरम्भ से ही कार्य पूर्ण करने में जल्दबाजी करेंगे व्यवसायी वर्ग भी ले देकर सौदे निपटाने के चक्कर में रहेंगे मध्यान तक का इंतजार करें लाभ में वृद्धि हो सकती है. धन की आमद आज निश्चित होगी लेकिन इंतजार करने के बाद ही. 

🌹-मकर राशि
आज दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.कार्य व्यवसाय से आज आशा कम ही रहेगी धनलाभ भी आशा के अनुरूप कम ही होगा. आज किसी नए कार्य को आरंभ करेंगे अथवा कार्य क्षेत्र पर नए प्रयोग करेंगे इनसे तुरंत लाभ की आशा ना रखें लेकिन निकट भविष्य में धीरे धीरे अवश्य फलदायक बनेंगे.पुरुष वर्ग आज किसी ना किसी कारण से बेचैन ही रहेंगी .

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा.कार्य क्षेत्र पर भी मध्यान तक नरम व्यवहार रखें इसके बाद स्वतः ही अपनी गलतियों का आभास होगा जिससे विवेक जाग्रत होने पर दिन का बाकी भाग शान्ति से बीतेगा. धन लाभ की कामना पूर्ति के लिये आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा इसकी तुलना में सहयोग की कमी रहेगी. 

🌹-मीन राशि
आज के दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा.भाग्य का साथ आज अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही रहेगा. घर  का शांत वातावरण आपसी तालमेल की कमी के कारण खराब रहेगा आज घर किसी भी सदस्य को काम के लिये कहना कलह कराएगा. महिलाये धर्य धारण करने का प्रयास करेंगी लेकिन बचते बचते भी कलह होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों  के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement